facebookmetapixel
Advertisement
Crude Oil: तेल की कीमतों में फिर गिरावट, राहत की उम्मीद से सस्ता हुआ कच्चा तेलStocks To Watch Today: PNB, BHEL, NBCC समेत इन शेयरों पर रखें नजर, कई कंपनियों ने किए बड़े ऐलानविदेशी निवेशकों की खरीदारी से बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स 889 अंक उछला, निफ्टी में 265 अंकों की बढ़तपश्चिम एशिया में हवाई हमलों से कच्चा तेल 7% उछला, ब्रेंट क्रूड 90 डॉलर के करीब पहुंचाRBI के दखल और शेयर बाजार की तेजी से रुपया मजबूत, 13 जुलाई के बाद सबसे ऊंचे स्तर पर बंदSEBI के नए टोटल एक्सपेंस रेश्यो नियम लागू, फिर भी AMC ने बचाया मार्जिन, मुनाफा भी बढ़ाटाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स की Q1 में दमदार शुरुआत, ब्रांडेड कारोबार और ग्रोथ पोर्टफोलियो से बिक्री में दोहरे अंक की बढ़तIRDAI ने प्रो टेक जनरल इंश्योरेंस को लाइसेंस दिया, पतंजलि-डीएस ग्रुप के मैग्मा जनरल इंश्योरेंस अधिग्रहण को भी मंजूरीसाइबर हमलों के बढ़ते खतरे से बैंक सतर्क, 5 साल में साइबर बीमा कवर दोगुना कर 10 करोड़ डॉलर तक पहुंचायायूपी में उद्योगों को बड़ी राहत, ₹1 के शुल्क पर शुरू होगा निर्माण; नया भवन विनियम जल्द होगा लागू

डीएमआईसीः सरपट दौड़ेगी रेल

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 10:46 PM IST


दिल्लीमुंबई औद्योगिक कोरिडोर विकसित करने के लिए सरकार की ओर से गठित दिल्लीमुंबई इंडस्ट्रीयल कोरिडोर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (डीएमआईसीडीसी) ने शुरुआती चरण में चार रेल आधारभूत परियोजनाओं को चिह्नित किया है। 20,000 करोड़ रुपये की इस परियोजना का निर्माण सार्वजनिकनिजी साझेदारी के तहत किया जाएगा। डीएमआईसीडीसी की ओर से कोरिडोर के साथसाथ औद्योगिक एस्टेट, टाउनशिप, परिवहन और लॉजिस्टिक हब आदि का भी विकास किया जाना है।


इस परियोजना के तहत दिल्लीजयपुर के बीच 300 किलोमीटर की हाई स्पीड रेल लिंक बनाना भी शामिल है। इस पर करीब 10,000 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। इसके अलावा, गांधीनगर और अहमदाबाद के बीच 45 किलोमीटर तक मेट्रो रेल बिछाया जाना है, जिसकी लागत करीब 5,000 करोड़ रुपये है। अन्य परियोजना में इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा से गुड़गांव स्थित हीरो होंडा चौक तक (15 किलोमीटर) मेट्रो रेल लिंक निर्माण करने की योजना है। इस परियोजना पर करीब 2,000 करोड़ रुपये खर्च किए जाने हैं, साथ ही 3,000 करोड़ रुपये की लगात से नोएडा और ग्रेटर नोएडा के बीच 25 किलोमीटर मेट्रो रेल लाइन का निर्माण करने की योजना है।


इन परियोजनाओं के अलावा, डीएमआईसीडीसी की ओर से क्षेत्रीय रेल लिंक बनाने का भी प्रस्ताव है। इसमें महाराष्ट्र में पुणेनासिक, हरियाणा में पलवलरेवाड़ी, उत्तर प्रदेश में पलवलखुर्जा शामिल है। हालांकि यह प्रस्ताव अभी प्रारंभिक चरण में है और इस पर अंतिम निर्णय लिया जाना बाकी है। प्रस्तावित दिल्लीजयपुर के बीच जो हाई स्पीड रेल लिंक का निर्माण किया जाना है, उस पर रेलगाड़ियों की न्यूनतम गतिसीमा करीब 250 किमी प्रति घंटा होगी। इसका मतलब यह हुआ कि दिल्लीजयपुर के बीच एक घंटे में सफर तय की जा सकती है।


सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस परियोजना का मकसद राजधानी दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों को औद्योगिक हब के तौर पर विकास करना है, ताकि अधिक से अधिक निवेशकों को आकर्षित किया जा सके। ये सभी परियोजनाएं अभी प्रारंभिक चरण हैं, जिन पर अगले 6 से 12 महीने के अंदर काम शुरू होने की संभावना है। इन परियोजनाओं की फंडिंग सार्वजनिकनिजी साझेदारी के तहत की जाएगी। इस परियोजना को लागू कराने के लिए डीएमआईसीडीसी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, गुजरात, मध्य प्रदेश, राजस्थान और महाराष्ट्र सरकार के साथ समझौते पत्र पर हस्ताक्षर कराने की कवायद में लगा है।

Advertisement
First Published - October 3, 2008 | 10:02 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement