facebookmetapixel
Advertisement
सीमेंट कंपनियों की बिक्री में 7-8% उछाल, बढ़ती लागत ने मुनाफे पर डाला दबावमॉनसून सत्र में महज चार दिन शेष, शाह के बयान से पीछे हटने को तैयार नहीं विपक्षप्रधानमंत्री मोदी ने खिलाड़ियों को दी बधाई, ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ को किया याद; हर घर तिरंगा की अपीलISRO 6 साल में भेजेगा 300 उपग्रह! 2035 तक अपना स्पेस स्टेशन बनाने का लक्ष्यरिटर्न में पिछड़कर भी रहे एसआईपी की पसंद निवेश के लिए कितने सही हैं लार्ज कैप फंड?FPI की खरीदारी वाले शेयरों ने दिया बेहतर रिटर्न, फिर भी हिस्सेदारी 14 साल के निचले स्तर परमदरसन इंटरनैशनल में 9% उछाल, मजबूत नतीजों और नए कारोबार से बढ़ी ग्रोथ की उम्मीदNSE-BSE के दबदबे में क्षेत्रीय एक्सचेंजों का सफर, क्या लौटेगा कलकत्ता स्टॉक एक्सचेंज?हीरो मोटोकॉर्प की रफ्तार बरकरार, मजबूत वॉल्यूम और प्रीमियम मिक्स से बढ़ी उम्मीदउदारीकरण के 35 साल: ‘सनसेट इंडस्ट्री’ जिसने आर्थिक सुधारों के बाद लिख दी विकास की नई इबारत

66,000 करोड़ रु के निवेश प्रस्ताव

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 3:51 AM IST

उत्तर प्रदेश को बीते एक साल में कोरोना संकट के बावजूद 40 विदेशी कंपनियों सहित 66,000 करोड़ रुपये निवेश के 96 प्रस्ताव मिले हैं।
औद्योगिक विकास विभाग के आंकड़ों के अनुसार बीते एक साल में 40 विदेशी निवेशकों ने 16,732 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्रदेश सरकार को दिए हैं। कोरोना संकट के दौरान उत्तर प्रदेश में मार्च 2020 से मई 2021 तक देशी तथा विदेशी निवेशकों के 66,000 करोड़ रुपये के 96 निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। इन प्रस्तावों में 40 प्रस्ताव विदेशी निवेशकों के हैं जिनमें 22 प्रस्ताव 100 करोड़ रुपये से अधिक के हैं। इन प्रस्तावों के जरिये राज्य में 16,732 करोड़ रुपये का निवेश होना है।
सरकार के स्तर से इन निवेश प्रस्तावों पर तेजी से कार्रवाई करते हुए उन्हें भूमि उपलब्ध कराने की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है, अब जल्दी ही इन विदेशी निवेशकों के उद्यमों का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। इसके अलावा 13 अन्य निवेश प्रस्तावों को प्रदेश में स्थापित करने के लिए सूबे के अधिकारी विदेशी निवेशकों से संपर्क में हैं, ताकि उनकी दिक्कतों का समाधान किया जा सके।
औद्योगिक विकास विभाग के अधिकारियों के अनुसार, राज्य में जापान की 7, कनाडा की 2, जर्मनी की 4, हॉन्ग कॉन्ग की 1, सिंगापुर की 2, ब्रिटेन की 3, अमेरिका की 5 तथा कोरिया की 4 कंपनियां निवेश कर रही हैं। इनमें माइक्रोसॉफ्ट और आइका जैसी नामी कंपनियां भी हैं।

Advertisement
First Published - June 9, 2021 | 11:33 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement