facebookmetapixel
Advertisement
सरकार का बड़ा फैसला: पेट्रोल पर एक्साइज 13 से घटाकर 3 रुपये, डीजल पर टैक्स पूरी तरह खत्मप्रशिक्षु योजना में बीच में छोड़ने वालों की संख्या 5 साल में 15 गुना बढ़ी, सरकार के लिए चिंता7 करोड़ यात्रियों की क्षमता वाला जेवर एयरपोर्ट तैयार, मोदी शनिवार को करेंगे उद्घाटनसरकार ने 4% महंगाई लक्ष्य बरकरार रखा, सीपीआई श्रृंखला में निरंतरता का संकेतभारत में नया ‘केजीएफ’ दौर, करीब 80 साल बाद नई सोने की खान से उत्पादन हो रहा शुरूपश्चिम एशिया संकट का कारोबार पर सीमित असर: टीवीएस सप्लाई चेनएमटीआई ने यूरोप में दी दस्तक, डच मोबिलिटी कंपनी ऑटोमिकल का अधिग्रहणनोकिया ने भारत में नेतृत्व ढांचा बदला, समर मित्तल और विभा मेहरा को नई जिम्मेदारीनिप्पॉन स्टील इंडिया के सीईओ उम्मेन जून में सेवानिवृत्त होंगेजेएसडब्ल्यू मोटर्स ने दसॉ सिस्टम्स से किया करार, ईवी डिजाइन और उत्पादन को मिलेगी रफ्तार

SEBI का नया प्रस्ताव: बड़े विदेशी निवेशक अब केवल नेट वैल्यू से कर सकेंगे ट्रेड सेटल

Advertisement

SEBI का कहना है कि यह बदलाव विदेशी निवेशकों के लिए लागत कम करने और ऑपरेशन को आसान बनाने के लिए है

Last Updated- January 16, 2026 | 5:40 PM IST
SEBI

मार्केट रेगुलेटर सेबी ने शुक्रवार को एक नया प्रस्ताव रखा है। इस प्रस्ताव के अनुसार, बड़े विदेशी निवेशकों को अब हर लेन-देन (transaction) के बजाय केवल उनके ट्रेड का नेट वैल्यू ही सेटल करने की अनुमति दी जाए। समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने यह जानकारी दी।

SEBI का कहना है कि यह बदलाव विदेशी निवेशकों के लिए लागत कम करने और ऑपरेशन को आसान बनाने के लिए है। बोर्ड ने इसे विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPIs) के लिए फंडिंग की लागत घटाने के मकसद से पेश किया है।

विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक, अक्सर एक दिन में कई बार शेयर खरीदते और बेचते हैं और उन्हें हर लेन-देन को अलग से सेटल करना पड़ता है। बाजार में इसे “नेटिंग” कहा जाता है। केवल नेट वैल्यू को सेटल करने से इन लेन-देन को आपस में ऑफसेट किया जा सकेगा और केवल शुद्ध स्थिति (net position) सेटल होगी। इससे लागत और फंडिंग की जरूरत कम हो जाएगी।

Also Read: Wipro Q3FY26 results: मुनाफा 7% घटकर ₹3,119 करोड़ पर आया, ₹6 के डिविडेंड का किया ऐलान

यह प्रस्ताव ऐसे समय में आया है जब भारत से विदेशी निवेश की निकासी तेज हुई है। इसका कारण अमेरिका के हाई टैरिफ, कंपनियों की कमजोर आय और शेयरों की ऊंची कीमतें बताई जा रही हैं।

नियामक व्यापक सुधार योजना बना रहा है, जिसका उद्देश्य विदेशी निवेशकों को आकर्षित करना है। इसमें देश के बाजारों को अधिक गहरा बनाना और निवेशकों की पंजीकरण प्रक्रिया को तेज करना शामिल है।

Advertisement
First Published - January 16, 2026 | 5:35 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement