बैंक एफडी (Fixed Deposits) निवेश के पारंपरिक और भरोसेमंद विकल्पों में से एक मानी जाती हैं। अगर आप बड़े बैंकों की तुलना में FD पर ज्यादा रिटर्न की तलाश में हैं, तो स्मॉल फाइनेंस बैंक एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकते हैं। ज्यादातर स्मॉस फाइनैंस बैंक, बड़े निजी और सरकारी बैंकी की तुलना में टर्म डिपॉजिट पर तकरीबन 1% ज्यादा ब्याज दे रहे हैं। बड़े बैंकों की तरह यहां भी 5 लाख रुपये तक के निवेश पर कोई जोखिम नहीं होता, क्योंकि इस राशि पर RBI की सब्सिडरी कंपनी DICGC की तरफ से इंश्योरेंस कवर प्रदान किया जाता है। आइए एफडी कैलकुलेशन के जरिए समझते हैं कि 1, 3 और 5 साल के लिए 5 लाख रुपये जमा करने पर कहां बेहतर रिटर्न मिलेगा।
यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक की फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर ब्याज दरें सामान्य ग्राहकों के लिए 4.50% से 9.00% प्रति वर्ष के बीच हैं। वरिष्ठ नागरिकों के लिए एफडी पर ब्याज दरें 4.50% से 9.50% प्रति वर्ष तक हैं। बैंक 7 दिन से लेकर 10 साल तक की FD अपने कस्टमर्स को ऑफर करती है।
Time-Period | FD Rate | Amount |
Highest slab rate | 9.00% p.a. (for 1001 days) | 6,38,227.13 |
For 1 year | 7.85% p.a. | 5,40,420.61 |
For 2 years | 7.90% p.a. | 5,84,681.99 |
For 3 years | 8.15% p.a | 6,36,924.15 |
For 4 years | 8.15% p.a. | 6,90,441.61 |
For 5 years | 8.15% p.a. | 7,48,455.86 |
नॉर्थ ईस्ट स्मॉल फाइनेंस बैंक की फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर ब्याज दरें सामान्य ग्राहकों के लिए 3.25% से 9.00% प्रति वर्ष के बीच हैं। वरिष्ठ नागरिकों के लिए एफडी पर ब्याज दरें 3.75% से 9.50% प्रति वर्ष तक हैं। बैंक 7 दिन से लेकर 10 साल तक की FD अपने कस्टमर्स को ऑफर करती है।
Time-Period | FD Rate | Amount |
Highest slab rate | 9.00% p.a. (546 days to 1111 days) | 6,55,577.73 |
For 1 year | 7.00% p.a. | 5,35,929.52 |
For 2 years | 9.00% p.a. | 5,97,415.57 |
For 3 years | 9.00% p.a. | 6,53,024.99 |
For 4 years | 8.00% p.a. | 6,86,392.85 |
For 5 years | 6.25% p.a. | 6,81,769.64 |
सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक की फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर ब्याज दरें सामान्य ग्राहकों के लिए 4.00% से 8.60% प्रति वर्ष के बीच हैं। वरिष्ठ नागरिकों के लिए एफडी पर ब्याज दरें 4.50% से 9.10% प्रति वर्ष तक हैं। बैंक 7 दिन से लेकर 10 साल तक की FD अपने कस्टमर्स को ऑफर करती है।
Time-Period | FD Rate | Amount |
Highest slab rate | 8.60% p.a. (for above 2 years to 3 years) | 6,45,402.22 |
For 1 year | 8.05% p.a. | 5,41,481.43 |
For 2 years | 8.50% p.a | 5,91,597.81 |
For 3 years | 8.60% p.a. | 6,45,402.22 |
For 4 years | 6.75% p.a. | 6,53,508.33 |
For 5 years | 8.25% p.a. | 7,52,131.96 |
उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक की फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर ब्याज दरें सामान्य ग्राहकों के लिए 4.00% से 8.50% प्रति वर्ष के बीच हैं। वरिष्ठ नागरिकों के लिए FD पर ब्याज दरें 4.75% से 9.10% प्रति वर्ष तक हैं। बैंक 7 दिन से लेकर 10 साल तक की FD अपने कस्टमर्स को ऑफर करती है।
Time-Period | FD Rate | Amount |
Highest slab rate | 8.50% p.a. (for 2 years to 3 years;1500 days) | 7,06,457.79 |
For 1 year | 8.00% p.a. | 5,41,216.08 |
For 2 years | 8.50% p.a. | 5,91,597.81 |
For 3 years | 8.50% p.a. | 6,43,509.32 |
For 4 years | 7.75% p.a. | 6,79,694.35 |
For 5 years | 7.75% p.a. | 7,33,921.44 |
शिवालिक स्मॉल फाइनेंस बैंक की FD पर ब्याज दरें सामान्य ग्राहकों के लिए 3.50% से 8.55% प्रति वर्ष के बीच हैं। वरिष्ठ नागरिकों के लिए एफडी पर ब्याज दरें 4.00% से 9.05% प्रति वर्ष तक हैं। बैंक 7 दिन से लेकर 10 साल तक की FD अपने कस्टमर्स को ऑफर करती है।
Time-Period | FD Rate | Amount |
Highest slab rate | 8.45% p.a. (for 18 months to 2 years) | 5,91,018.77 |
For 1 year | 6.15% p.a. | 5,31,466.47 |
For 2 years | 8.45% p.a. | 5,91,018.77 |
For 3 years | 7.65% p.a. | 6,27,623.89 |
For 4 years | 6.65% p.a. | 6,50,942.41 |
For 5 years | 6.65% p.a. | 6,95,321.58 |
फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर मिलने वाले ब्याज पर इनकम टैक्स नियमों के तहत टैक्स लगाया जाता है। यदि एक वित्तीय वर्ष में FD से मिलने वाला ब्याज 40,000 रुपये से अधिक हो जाता है, तो आपको TDS देना होगा। सीनियर सिटीजन के लिए यह सीमा 50,000 रुपये है।
स्टैंडर्ड TDS दर 10% है, लेकिन यदि जमाकर्ता ने अपना पैन कार्ड बैंक को नहीं दिया है, तो यह दर बढ़कर 20% हो जाती है। हालांकि, यदि किसी की कुल आय टैक्सेबल सीमा से कम है, तो वह फॉर्म 15G भरकर बैंक से TDS कटौती रोकने का अनुरोध कर सकते हैं। सीनियर सिटीजन के लिए यह प्रक्रिया फॉर्म 15H के माध्यम से पूरी की जाती है।
(नोट: FD पर ब्याज दरों की जानकारी संबंधित बैंकों की आधिकारिक वेबसाइट्स से ली गई है।)