facebookmetapixel
Advertisement
पश्चिम एशिया संकट व कमजोर मॉनसून बढ़ा सकती हैं चिंताएं, चुनौतियों से निपटने के लिए रहें तैयार: वित्त मंत्रालयक्या आपका रिटायरमेंट फंड बुढ़ापे में जीवनभर साथ देगा? जानें बढ़ती उम्र और महंगाई के बीच सुरक्षा का फॉर्मूला10 साल के सबसे खराब मानसून के खतरे के बीच सरकार का बड़ा फैसला, 1 जून से शुरू होगा ‘खेत बचाओ’ अभियानपूरी तरह बदल गया ट्रेंड! क्यों पुराने लॉयल्टी प्रोग्राम्स छोड़ ‘इंस्टेंट डिजिटल रिवॉर्ड्स’ के दीवाने हो रहे युवा?Dividend Stocks: अगले हफ्ते रिलायंस और HDFC AMC समेत 19 कंपनियां बांटने जा रही हैं मुनाफा, चेक करें लिस्टBonus Stocks: निवेशकों की मौज! अगले हफ्ते ये दो कंपनियां बाटेंगी बोनस शेयर, नोट कर लें रिकॉर्ड डेटVedanta का महाप्लान: अगले 3 साल में $20 अरब का निवेश, अनिल अग्रवाल बोले- जोखिम उठाना मेरी आदत‘डिजिटल पेमेंट में एजेंटिक AI के लिए बने मजबूत रेगुलेटरी फ्रेमवर्क’, NPCI प्रमुख दिलीप आसबे का बड़ा बयानमई में 49 लाख बैरल पहुंचा देश का क्रूड इंपोर्ट, रूस से तेल और अमेरिका से गैस का आयात रिकॉर्ड स्तर परसुप्रीम कोर्ट से रिलायंस को बड़ी राहत: SEBI का ₹447 करोड़ का वसूली आदेश रद्द, वापस मिलेंगे ₹250 करोड़

Retirement Planning: ₹10,000 SIP से बन सकता है करोड़ों का फंड, कैलकुलेशन से समझें

Advertisement

SIP Calculation: महंगाई एडजस्टेड रिटर्न यह बताता है कि आपके निवेश की भविष्य की रकम असल में आज की खरीदारी क्षमता के हिसाब से कितनी होगी।

Last Updated- August 16, 2025 | 11:09 AM IST
Pension
Retirement Planning

Retirement Planning: रिटायरमेंट जैसे बड़े लक्ष्यों के लिए फाइनेंशियल प्लानिंग करते समय सही अनुमान लगाना बेहद अहम है। अधिकतर लोग कंपाउंडिंग के असर को समझते हैं, लेकिन महंगाई (Inflation) के असर को नज़रअंदाज़ कर देते हैं।

मान लीजिए, आपने ₹5 लाख की एकमुश्त राशि 8% सालाना रिटर्न पर लगाई। 30 साल बाद यह रकम बढ़कर करीब ₹50.32 लाख हो जाएगी। यानी मूलधन से 10 गुना से भी ज्यादा। लेकिन 30 साल बाद ₹50.32 लाख की असली कीमत उतनी नहीं रहेगी, जितनी आज है। महंगाई की वजह से इस रकम की खरीदने की ताकत काफी कम हो जाएगी।

इसी तरह अगर कोई व्यक्ति ₹10,000 हर महीने SIP में 8% सालाना रिटर्न पर 20 साल तक निवेश करता है, तो उसके पास लगभग ₹56.89 लाख का कॉर्पस बनेगा। लेकिन 20 साल बाद यह रकम आज की तुलना में कहीं कम चीजें खरीद पाएगी।

महंगाई एडजस्टेड रिटर्न का महत्व

निवेश एक गति से बढ़ता है और महंगाई दूसरी गति से। जब इन दोनों को एडजस्ट किया जाता है, तभी असली (real) रिटर्न का अंदाज़ा लगता है। यही होता है महंगाई एडजस्टेड रिटर्न, जो बताता है कि निवेश से बनने वाला कॉर्पस असल खरीदारी क्षमता के हिसाब से कितना है।

फॉर्मूला

महंगाई एडजस्टेड रिटर्न निकालने का फॉर्मूला है:

(1+Investment Return %)/(1+Inflation Rate %) – 1 × 100

जैसे, अगर सालाना रिटर्न 8% है और महंगाई 5% है, तो महंगाई एडजस्टेड रिटर्न सिर्फ 2.86% ही रहेगा।

कैलकुलेशन

  • बिना महंगाई: अगर ₹10,000 महीने का SIP 25 साल तक 8% रिटर्न पर लगाया जाए तो कुल निवेश ₹60 लाख होगा और अनुमानित कॉर्पस ₹91.48 लाख बनेगा।

  • महंगाई जोड़ने पर: यही ₹91.48 लाख का कॉर्पस 5% महंगाई पर आज की कीमत में सिर्फ ₹43.60 लाख के बराबर बचेगा। अगर महंगाई 6% हो तो यह घटकर ₹38.27 लाख रह जाएगा।

Advertisement
First Published - August 16, 2025 | 10:16 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement