facebookmetapixel
Advertisement
अब पैकेट बंद खाने पर रहेगी चीनी, नमक और वसा के मात्रा की चेतावनी, SC ने FSSAI को लगाई कड़ी फटकारबारामती हादसे के बाद DGCA का बड़ा एक्शन: 14 चार्टर विमान कंपनियों का शुरू हुआ ‘स्पेशल सेफ्टी ऑडिट’लोक सभा में थमा एक हफ्ते का गतिरोध, अध्यक्ष ओम बिरला को हटाने के लिए विपक्ष ने दिया नोटिसमहत्वपूर्ण खनिजों को लेकर नीति आयोग की केंद्र को बड़ी चेतावनी, कहा: पर्यावरण की कीमत पर न हो माइनिंगअमेरिकी बाजार में भारतीय कृषि उत्पादों की मचेगी धूम! 46 अरब डॉलर के मार्केट में मिलेगी ‘ड्यूटी-फ्री एंट्री’CBSE का बड़ा फैसला: अब कंप्यूटर पर जांची जाएंगी 12वीं की कॉपियां, OSM सिस्टम होगा लागूसियासी जंग का बमगोला बना तिरुपति का लड्डू, TDP और YSRCP में सियासी जंगब्रांड की दुनिया में स्मृति मंधाना का जलवा: पुरुषों के दबदबे वाले विज्ञापन बाजार में लिख रहीं नई इबादतभारत-अमेरिका ट्रेड डील में डिजिटल व्यापार नियमों पर बातचीत का वादा, शुल्क मुक्त ई-ट्रांसमिशन पर होगी बात!IPO, QIP और राइट्स इश्यू से जुटाई रकम पर सेबी की नजर, नियम होंगे सख्त

Gold, Silver price today: घरेलू बाजार में सोने के भाव रिकॉर्ड हाई पर, चांदी ऊंचाई से नीचे उतरी

Advertisement

Gold and Silver Rate today: खबर लिखे जाने के समय घरेलू बाजार में सोने के वायदा भाव 1,32,700 रुपये, जबकि चांदी के भाव 1,97,850 रुपये के करीब कारोबार कर रहे थे

Last Updated- December 12, 2025 | 10:22 AM IST
Gold and Silver Price
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं।

Gold and Silver Rate today: चांदी के वायदा भाव गुरुवार को ऑल टाइम हाई पर पहुंचने के बाद शुक्रवार (12 दिसंबर) को नरम पड़ गए। हालांकि सोना चांदी के उलट फिर नए शिखर पर पहुंच गया। खबर लिखे जाने के समय घरेलू बाजार में सोने के वायदा भाव 1,32,700 रुपये, जबकि चांदी के भाव 1,97,850 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं।

सोना सुस्त शुरुआत के बाद रिकॉर्ड स्तर पर

सोने के वायदा भाव की शुरुआत नरमी के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क फरवरी कॉन्ट्रैक्ट 27 रुपये की गिरावट के साथ 1,32,442 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 1,32,469 रुपये था। हालांकि खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 204 रुपये की तेजी के साथ 1,32,673 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 1,32,764 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 1,32,400 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने 1,32,764 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

चांदी रिकॉर्ड स्तर से फिसली

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत सुस्त रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क मार्च कॉन्ट्रैक्ट 1,984 रुपये की गिरावट के साथ 1,96,958 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 1,98,942 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 1,060 रुपये की गिरावट के साथ 1,97,878 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 1,98,188 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 1,96,957 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। चांदी के वायदा भाव ने कल 1,99,220 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में लुढ़के Gold and Silver

अंतरराष्ट्रीय बाजार में शुक्रवार को सोने-चांदी के वायदा कारोबार में सुस्ती देखने को मिल रही है। Comex पर सोना 4,309.10 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 4,313 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 11.80 डॉलर की गिरावट के साथ 4,301.20 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के भाव ने इस साल 4,398 डॉलर के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

Comex पर चांदी के वायदा भाव 63.98 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 64.59 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.50 डॉलर की गिरावट के साथ 64.09 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। इसके भाव ने इस साल 64.72 डॉलर का उच्चतम स्तर छू लिया।

MCX, Comex पर Gold and Silver Rate

MCX Open Last Close LTP
सोना 1,32,442 1,32,469 1,32,673
चांदी 1,96,958 1,98,942 1,97,878
Comex Open Last Close LTP
सोना 4,309.10 4,313 4,301.20
चांदी 63.98 64.59 64.09

(नोट: MCX में सोने के वायदा भाव रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी रुपये प्रति किलो में हैं। कॉमेक्स में दोनों के वायदा भाव डॉलर प्रति ओंस में हैं। last trading price (LTP) खबर लिखे जाने के समय के हैं।)

Advertisement
First Published - December 12, 2025 | 10:12 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement