facebookmetapixel
Advertisement
Stocks to Watch Today: IREDA से लेकर RIL और Infosys तक, शुक्रवार को इन 10 स्टॉक्स में रखें नजरअगर युद्ध एक महीने और जारी रहा तो दुनिया में खाद्य संकट संभव: मैट सिम्पसनहोर्मुज स्ट्रेट खुला लेकिन समुद्री बीमा प्रीमियम महंगा, शिपिंग लागत और जोखिम बढ़ेपश्चिम एशिया युद्ध का भारत पर गहरा असर, रियल्टी और बैंकिंग सेक्टर सबसे ज्यादा दबाव मेंगर्मी का सीजन शुरू: ट्रैवल और होटल कंपनियों के ऑफर की बाढ़, यात्रियों को मिल रही भारी छूटबाजार में उतार-चढ़ाव से बदला फंडरेजिंग ट्रेंड, राइट्स इश्यू रिकॉर्ड स्तर पर, QIP में भारी गिरावटपश्चिम एशिया संकट: MSME को कर्ज भुगतान में राहत पर विचार, RBI से मॉरेटोरियम की मांग तेजRCB की बिक्री से शेयरहोल्डर्स की बल्ले-बल्ले! USL दे सकती है ₹196 तक का स्पेशल डिविडेंडतेल में बढ़त से शेयर और बॉन्ड में गिरावट; ईरान का अमेरिका के साथ बातचीत से इनकारगोल्डमैन सैक्स ने देसी शेयरों को किया डाउनग्रेड, निफ्टी का टारगेट भी घटाया

Wakefit Innovations IPO का अलॉटमेंट फाइनल! एक क्लिक में चेक करें स्टेटस; GMP से क्या मिल रहे संकेत

Advertisement

Wakefit Innovations IPO Allotment: इश्यू को कुलमिलाकर 2.52 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। सब्सक्रिप्शन प्रोसेस पूरी होने के बाद अब आईपीओ को अलॉटमेंट फाइनल हो गया है।

Last Updated- December 11, 2025 | 10:53 AM IST
Clean Max Enviro Share price

Wakefit Innovations IPO Allotment: वेकफिट इनोवेशन आईपीओ का अलॉटमेंट गुरुवार (11 दिसंबर) को फाइनल हो गया। आईपीओ बुधवार को सब्सक्राइब करने के लिए बंद हुआ था। इश्यू को कुलमिलाकर 2.52 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। सब्सक्रिप्शन प्रोसेस पूरी होने के बाद अब आईपीओ को अलॉटमेंट फाइनल हो गया है।

एनएसई के आंकड़ों के मुताबिक, आईपीओ को 3,63,53,277 शेयरों के मुकाबले 9,16,72,644 शेयरों के लिए बोलियां मिली। निवेशक श्रेणियों में नॉन-इंस्टीट्यूशनल निवेशकों (NIIs) का हिस्सा 1.05 गुना सब्सक्राइब हुआ। जबकि योग्य संस्थागत खरीदारों (QIBs) का कोटा 3.04 गुना भरा। रिटेल निवेशकों (RIIs) की केटेगरी 3.17 गुना सब्सक्राइब हुई।

यह भी पढ़ें: Meesho की धमाकेदार लिस्टिंग! IPO प्राइस से शेयर 53% चढ़ा, मार्केट कैप ₹76,800 करोड़ के पार

Wakefit Innovations IPO Allotment चेक करने का प्रॉसेस

1. Wakefit Innovations IPO या किसी भी कंपनी के IPO का अलॉटमेंट चेक करने के लिए आप सबसे पहले https://www.bseindia.com/investors/appli_check.aspx पर जाए।

2. वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने Issue Type के तहत दो ऑप्शंस आएंगे। आपको इसमें Equity पर क्लिक करना है।

3. इसके बाद अगला ऑप्शन issue name के नाम से आएगा। इसमें आपको अपने IPO का नाम सेलेक्ट करना है।

4. ये सब करने के बाद आप दिए गए बॉक्स में अपना एप्लिकेशन नंबर सब्मिट करें। आप अपने PAN कार्ड की डिटेल्स भी डाल सकते हैं।

5. इसके बाद ‘सर्च’ पर क्लिक करें और Wakefit Innovations IPO का अलॉटमेंट स्टेटस आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।

वेकफिट इनोवेशन आईपीओ (Wakefit Innovations IPO) का अलॉटमेंट स्टेटस रजिस्ट्रार की वेबसाइट https://in.mpms.mufg.com/Initial_Offer/public-issues.html पर भी चेक कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Park Medi World IPO: ₹920 करोड़ का आईपीओ, प्राइस बैंड ₹154-₹162; अप्लाई करने से पहले चेक करें डिटेल्स

Wakefit Innovations IPO GMP

चित्तौड़गढ़ डॉट कॉम के अनुसार, वेकफिट इनोवेशन आईपीओ का गुरुवार को जीएमपी या ग्रे मार्केट प्रीमियम ₹0 था। इसका मतलब है कि ग्रे मार्केट में शेयरों का कारोबार उनके इश्यू प्राइस 195 रुपये पर बिना किसी प्रीमियम या छूट के हो रहा था।

Wakefit Innovations IPO listing date

वेकफिट इनोवेशन आईपीओ सोमवार को सब्सक्राइब करने के लिए खुला और बुधवार को बंद हुआ। शेयरों के अलॉटमेंट के बाद कंपनी 12 दिसंबर को रिफंड और शेयरों को संबंधित डीमैट खातों में ट्रांसफर करना शुरू कर सकती है। वेकफिट इनोवेशन के शेयर सोमवार (15 दिसंबर) को बीएसई और एनएसई पर लिस्ट होंगे।

Advertisement
First Published - December 11, 2025 | 10:29 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement