facebookmetapixel
Advertisement
AM/NS India में बड़ा बदलाव: दिलीप ओम्मन होंगे रिटायर, अमित हरलका बनेंगे नए सीईओभारत में पेट्रोल, डीजल या LPG की कोई कमी नहीं, 60 दिन का स्टॉक मौजूद: सरकारभारत की तेल जरूरतें क्यों पूरी नहीं कर पा रहा ईरानी क्रूड ऑयल? चीन की ओर मुड़े जहाजलाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर: सीएम योगी आदित्यनाथऑल टाइम हाई के करीब Oil Stock पर ब्रोकरेज सुपर बुलिश, कहा- खरीद लें, 65% और चढ़ने का रखता है दमBharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीत

New ITR Forms: कब से नया इनकम टैक्स फॉर्म आप भर पाएंगे? सरकार ने कर दिया साफ

Advertisement

Income Tax Act, 2025 को 21 अगस्त 2025 को पारित किया गया था और ये 1 अप्रैल 2026 से पूरी तरह लागू हो जाएगा

Last Updated- December 09, 2025 | 8:01 PM IST
Income Tax
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

अगर आप हर साल ITR भरते वक्त परेशान रहते हैं कि ये फॉर्म इतना पेचीदा क्यों हैं, तो अब थोड़ी राहत की खबर है। सरकार ने लोकसभा में बताया है कि नया इनकम टैक्स कानून यानी Income Tax Act, 2025 अब पूरी तरह लागू होने की राह पर है और इसके साथ ही सारे पुराने ITR फॉर्म भी बदलने वाले हैं। दावा किया जा रहा है ये नए फॉर्म इतने आसान होंगे कि इसे आम आदमी भी बिना CA के भर सकेंगे।

पहले ये समझ लीजिए कि नया कानून कब से चालू होगा। Income Tax Act, 2025 को 21 अगस्त 2025 को पारित किया गया था और ये 1 अप्रैल 2026 से पूरी तरह लागू हो जाएगा। मतलब वित्त वर्ष 2026-27 (यानी अप्रैल 2026 से मार्च 2027 तक की कमाई) से नया कानून चलेगा। पुराना 1961 वाला कानून उस दिन से रिटायरमेंट ले लेगा।

अभी कौन सा फॉर्म भरना होगा?

अगले साल यानी 2026 में जब आप 2025-26 की कमाई का ITR भरेंगे (यानी AY 2026-27), तो अभी भी पुराने 1961 वाले कानून के फॉर्म ही भरने पड़ेंगे। नया फॉर्म सबसे पहले वित्त वर्ष 2026-27 की कमाई के लिए आएगा, जिसे आप 2027 में भरेंगे।

Also Read: अब टैक्स से जुड़ी रिसर्च और जानकारी AI से! Deloitte लॉन्च करने जा रही है अपना AI प्लेटफॉर्म ‘टैक्स प्रज्ञा’

सरकार ने साफ कहा है कि नए ITR फॉर्म FY 2027-28 शुरू होने से पहले यानी अप्रैल 2027 से बहुत पहले नोटिफाई कर दिए जाएंगे।

फॉर्म बनाने के लिए बनाई खास कमेटी

CBDT ने एक स्पेशल कमेटी बना दी है जो टैक्स एक्सपर्ट्स, इंडस्ट्री वाले लोगों और खुद इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के अफसरों से लगातार मीटिंग कर रही है। मकसद यह है कि फॉर्म को इतना सिंपल बनाओ कि कानूनी भाषा कम से कम हो, कॉलम समझ आने वाले हों और गलती की गुंजाइश न रहे। साथ ही TDS वाले क्वार्टरली रिटर्न फॉर्म भी पूरी तरह बदलने वाले हैं।

वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने लिखित जवाब में बताया कि 2026 के बजट में अगर नए कानून में कोई बदलाव लाता है तो वो सारी चीजें भी नए फॉर्म में शामिल कर ली जाएंगी। यानी जो फॉर्म आएगा, वो एकदम अपडेटेड होगा।

टैक्स एक्सपर्ट्स का कहना है कि जब फॉर्म आसान होंगे तो लोग सही-सही भरेंगे, गलतियां कम होंगी और डिपार्टमेंट को भी रिटर्न प्रोसेस करने में आसानी होगी। कुल मिलाकर सरकार को उम्मीद है कि टैक्स भरने वालों की संख्या बढ़ेगी और झंझट बहुत कम हो जाएगा।

Advertisement
First Published - December 9, 2025 | 8:01 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement