HDFC vs ICICI vs Axis Bank: RBI द्वारा रीपो रेट में हालिया कटौती के बाद देश के कई बड़े बैंकों ने अपनी फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) की ब्याज दरों में बदलाव किया है। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि मौजूदा दरों के हिसाब से ₹5 लाख की एफडी पर 1, 3 और 5 साल की अवधि में सबसे ज्यादा रिटर्न कहां मिल रहा है।
यहां ₹5 लाख की एफडी पर 1, 3 और 5 साल के लिए तीन बैंकों — एचडीएफसी, आईसीआईसीआई और एक्सिस — में संभावित ब्याज कमाई और मैच्योरिटी अमाउंट की तुलना दी गई है (तिमाही चक्रवृद्धि ब्याज के आधार पर):
| बैंक | अवधि | ब्याज दर (%) | ब्याज कमाई (₹) | मैच्योरिटी अमाउंट (₹) |
| HDFC | 1 साल | 6.25% | ₹31,990 | ₹5,31,990 |
| 3 साल | 6.45% | ₹1,05,809 | ₹6,05,809 | |
| 5 साल | 6.15% | ₹1,78,421 | ₹6,78,421 | |
| ICICI | 1 साल | 6.25% | ₹31,990 | ₹5,31,990 |
| 3 साल | 6.60% | ₹1,08,497 | ₹6,08,497 | |
| 5 साल | 6.60% | ₹1,93,614 | ₹6,93,614 | |
| Axis Bank | 1 साल | 6.25% | ₹31,990 | ₹5,31,990 |
| 3 साल | 6.50% | ₹1,06,704 | ₹6,06,704 | |
| 5 साल | 6.50% | ₹1,90,210 | ₹6,90,210 |
निष्कर्ष:
यदि आप लॉन्ग टर्म निवेशक हैं, तो इस समय आईसीआईसीआई बैंक में एफडी करना सबसे अधिक फायदेमंद साबित हो सकता है।