facebookmetapixel
Advertisement
बाजार में उतार-चढ़ाव से बदला फंडरेजिंग ट्रेंड, राइट्स इश्यू रिकॉर्ड स्तर पर, QIP में भारी गिरावटपश्चिम एशिया संकट: MSME को कर्ज भुगतान में राहत पर विचार, RBI से मॉरेटोरियम की मांग तेजRCB की बिक्री से शेयरहोल्डर्स की बल्ले-बल्ले! USL दे सकती है ₹196 तक का स्पेशल डिविडेंडतेल में बढ़त से शेयर और बॉन्ड में गिरावट; ईरान का अमेरिका के साथ बातचीत से इनकारगोल्डमैन सैक्स ने देसी शेयरों को किया डाउनग्रेड, निफ्टी का टारगेट भी घटायाकिधर जाएगा निफ्टीः 19,900 या 27,500; तेल और भू-राजनीति तनाव से तय होगा रुखसंघर्ष बढ़ने के भय से कच्चे तेल में 4% की उछाल, कीमतें एक बार फिर 100 डॉलर के पारGold Rate: तेल महंगा होने से सोना 2% फिसला, ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद कमजोरEditorial: दिवालिया समाधान से CSR और ऑडिट सुधार तक बड़े बदलावसरकारी बैंकों में प्रमोशन के पीछे की कहानी और सुधार की बढ़ती जरूरत

FD कस्टमर्स को इस प्राइवेट बैंक ने दिया झटका! जमा पर ब्याज घटाया, कैलकुलेशन से समझें कितनी कम हो जाएगी इनकम

Advertisement

RBI ने फरवरी की शुरुआत में रेपो दर को 25 बेसिस पॉइंट्स कम करके 6.50% से 6.25% कर दिया था। इसके चलते, कुछ बैंकों ने अपनी FD पर दी जाने वाली ब्याज दरों में कमी की है।

Last Updated- February 25, 2025 | 10:31 PM IST
IndusInd Bank

अगर आप बैंक में अपने पैसे का FD करवाने को सोच रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर नहीं है। प्राइवेट सेक्टर के बैंक इंडसइंड बैंक ने FD दरों में कटौती की है। अब रेगुलर कस्टमर के लिए अधिकतम 7.75% और सीनियर सिटीजन के लिए अधिकतम 8.25% दर के हिसाब से ब्याज मिलेगा। यह 1 साल से लेकर 2 साल की समय सीमा के बीच लागू होगा।

इससे पहले, बैंक 1 साल से लेकर 2 साल की अवधि के लिए सामान्य नागरिकों को 7.99% और वरिष्ठ नागरिकों को 8.49% का अधिकतम ब्याज दर दे रहा था।

बता दें कि सामान्य नागरिकों के लिए, बैंक अभी 7 दिनों से 10 साल तक की FD पर 3.50% से 7.75% तक की ब्याज दरें दे रहा है। वहीं, वरिष्ठ नागरिकों को इसी अवधि के लिए 4% से 8.25% तक की ब्याज दर का लाभ मिलेगा।

अब FD करवाने पर कितना पैसा कम मिलेगा

अगर आप इंडसइंड बैंक में अब 20 लाख रुपए की FD 2 साल के लिए करवाते हैं तो दो साल बाद रेगुलर कस्टमर को 23,318,57 रुपए मिलेंगे, जिसमें से 3,318,57 रुपए ब्याज के तहत मिलेंगे। वहीं अलग सीनियर सिटीजन 2 साल के लिए 20 लाख रुपए की FD करवाते हैं तो उन्हें दो साल बाद 23,548,30 रुपए मिलेंगे, जिसमें से 35,48,30 रुपए ब्याज के तहत मिलेंगे।

यही राशि अगर पुराने ब्याज दर के हिसाब से देखा जाए तो रेगुलर कस्टमर को 7.99% की दर से ब्याज मिलते, जिसमें उन्हें दो साल बाद 23,428,60 रुपए मिलते, जिसमें से 34,28,60 रुपए ब्याज के तहत मिलते। वही सीनियर सिटीजन को 23,659,28 रुपए मिलते, जिसमें से 36,59,27 रुपए ब्याज के तहत मिलते।

अगर इस हिसाब से देखा जा तो रेगुलर कस्टमर को अब के ब्याज दर के हिसाब से 11,003 रुपए का नुकसान हो रहा है, जबकि सीनियर सिटीजन को 11,097 रुपए का नुकसान हो रहा है।

इन बैंकों ने भी घटाई ब्याज दरें

इससे पहले DCB बैंक ने भी अपनी FD दरों में 65 बेसिस पॉइंट्स (bps) तक की कटौती की थी, जबकि शिवालिक स्मॉल फाइनेंस बैंक ने भी अपनी दरों में 25 बेसिस पॉइंट्स की कमी की है। हालांकि, सीनियर सिटीजन अभी भी अपनी जमा राशि पर दोनों बैंकों में 9.05 प्रतिशत तक का ब्याज दर प्राप्त कर सकते हैं।

SFB ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) द्वारा 7 फरवरी को रेपो दर में कटौती के बाद अपनी दरें कम की है। अब SFB की FD पर ब्याज दरें सामान्य नागरिकों के लिए 3.50 प्रतिशत से 8.55 प्रतिशत तक और सीनियर सिटीजन के लिए 4 प्रतिशत से 9.05 प्रतिशत तक हैं। ये ब्याज दरें 18 फरवरी से प्रभावी हैं।

आरबीआई ने फरवरी की शुरुआत में रेपो दर को 25 बेसिस पॉइंट्स कम करके 6.50 प्रतिशत से 6.25 प्रतिशत कर दिया था। इसके चलते, कुछ बैंकों ने अपनी FD पर दी जाने वाली ब्याज दरों में कमी की है। हालांकि, कुछ बैंक अभी भी सीनियर सिटीजन को सालाना 9.10 प्रतिशत तक की ब्याज दरें दे रहे हैं।

Advertisement
First Published - February 25, 2025 | 5:49 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement