facebookmetapixel
पशु परीक्षण के बिना 90% तक घटेगी दवाओं की लागतएडवर्ब जल्द लॉन्च करेगी भारत का पहियों वाला ह्यूमनॉइड रोबॉटकॉग्निजेंट ने कर्मचारियों को दिया 100 फीसदी बोनसभारत को ज्यादा ऊर्जा आपूर्ति की योजना बना रही टोटालएनर्जीजQ3 Results: एयरटेल का लाभ 55% घटा, पीवीआर आइनॉक्स के मुनाफे में 1.6 गुना इजाफा₹4,675 का दांव, ₹8,075 तक कमाई का मौका! Torrent Power पर एक्सपर्ट की बुल स्प्रेड स्ट्रैटेजीStocks to Watch today: Bharti Airtel से लेकर Hero MotoCorp और LIC तक, शुक्रवार को इन 10 स्टॉक्स पर रखें नजरStock Market Today: गिफ्ट निफ्टी से सुस्त संकेत, एशियाई बाजारों में गिरावट; RBI के फैसले पर फोकसब्याज दरों पर बड़ा ऐलान आज, RBI MPC मीटिंग कहां और कब देखें?BS Exclusive: खास घटना नहीं व्यापक बुनियाद पर बना है बजट- वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

Stock Market Update: बाजार में तेजी जारी, सेंसेक्स 450 अंक चढ़ा, निफ्टी 22,750 के ऊपर

Stock Market Today: उच्च मुद्रास्फीति के कारण Q1 में ऑस्ट्रेलिया की जीडीपी ग्रोथ धीमी होने के बावजूद, ASX 0.51 प्रतिशत अधिक पर कारोबार करता दिखा।

Last Updated- June 06, 2024 | 12:16 PM IST
Stock Market Fall
Representative Image

Mid-day Market Update: गुरुवार को शेयर बाजार हरे निशान में कारोबार करता दिख रहा है। बाजार में रिकवरी जारी है। BSE Sensex 400 अंक के उछाल के साथ 74,870 के आसपास कारोबार करता दिखा। वहीं, NSE Nifty50  135 अंक की तेजी के साथ 22,750 के ऊपर ट्रेड करता दिखा

Stock Market Update: बाजार में तेज रिकवरी लगातार दूसरे दिन भी देखने को मिल रही है। सुबह 11 बजे करीब, बीएसई सेंसेक्स 890 अंक से ऊपर या 1.20 प्रतिशत बढ़कर 75,275 के स्तर पर पहुंच गया। दूसरी ओर, एनएसई का निफ्टी 50 278 अंक या 1.23 प्रतिशत बढ़कर 22,898 के स्तर पर पहुंच गया।

Opening Bell: गुरुवार को भारतीय शेयरों में तेजी देखी गई क्योंकि निवेशकों की नजर मोदी 3.0 पर है। 5 जून को सूचकांक में तेजी देखने को मिली थी, जिसका असर आज भी जारी है।

बीएसई सेंसेक्स 303 अंक या 0.41 प्रतिशत बढ़कर 74,685.68 के स्तर पर पहुंच गया। दूसरी ओर, एनएसई का निफ्टी 50 76 अंक या 0.34 प्रतिशत बढ़कर 22,696.40 के स्तर पर पहुंच गया।

Top Gainers and Top Losers

एनटीपीसी, एसबीआई टॉप गेनर्स में रहे जबकि नेस्ले, एचयूएल बीएसई पर आज के टॉप लूजर्स रहे। इसी तरह, एनएसई पर, एनटीपीसी, एसबीआई टॉप गेनर्स में रहे जबकि एचयूएल और ब्रिटानिया टॉर लूजर्स बने।

व्यापक बाज़ारों में भी उछाल आया। निफ्टी स्मॉलकैप करीब 2.5 फीसदी उछला जबकि मिडकैप 1.50 फीसदी से ज्यादा उछला। क्षेत्रवार, निफ्टी रियल्टी 2.98 प्रतिशत की बढ़त के साथ आगे रहा, इसके बाद पीएसयू बैंक (2.62 प्रतिशत ऊपर), मीडिया (2.02 प्रतिशत ऊपर) का स्थान रहा।

कैसी होगी आज बाजार की शुरुआत?

भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को आई रिकवरी के बाद शेयर मार्केट में आज यानी गुरुवार को भी तेजी देखने को मिल सकता है। बाजार के प्रमुख इंडेक्स हरे निशान में दिन की शुरुआत कर सकते हैं। बाजार में ये तेजी NDA की सरकार बनने की खबर के बाद देखने को मिली।

सुबह 8:30 बजे के करीब, Gift Nifty 22,670 के आसपास कारोबार करता दिखा।

एशियाई बाजारों में यूरो दर में कटौती की उम्मीद से निवेशकों का विश्वास बढ़ा। जापान का निक्केई 1.14 प्रतिशत की बढ़त के साथ बढ़त में रहा। कोस्पी सार्वजनिक अवकाश के कारण बंद है।

उच्च मुद्रास्फीति के कारण Q1 में ऑस्ट्रेलिया की जीडीपी ग्रोथ धीमी होने के बावजूद, ASX 0.51 प्रतिशत अधिक पर कारोबार करता दिखा।

यह भी पढ़ें: FPI को बड़ी राहत, सेबी ने मैटीरियल चेंज के खुलासे के लिए समयसीमा में छूट दी

पिछले कारोबारी सत्र में अमेरिकी बाजार सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए। एसएंडपी 500 में 1.18 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई और यह एक नए इंट्राडे उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। इसी तरह, नैस्डैक कंपोजिट 1.96 प्रतिशत बढ़कर एक नए रिकॉर्ड पर पहुंच गया, जबकि डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 0.25 प्रतिशत चढ़ गया।

घरेलू बाजार की बात करें तो, विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने शेयरों की बिकवाली जारी रखी और 5,656.26 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। इसके विपरीत, घरेलू संस्थागत निवेशकों (DIIs) ने 5 जून को 4,555.08 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

कल कैसी थी बाजार की चाल?

लोकसभा चुनाव के नतीजों के दौरान लथपथ होकर धराशाई शेयर बाजार बुधवार (5 जून) फिर से दम भरने लगा। 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 3.20 फीसदी यानी 2303.19 अंकों की बढ़त के साथ 74,382.24 के स्तर पर बंद हुआ। Nifty-50 में भी कल 3.36% का उछाल देखने को मिला। यह 735.85 अंकों की बढ़त बनाते हुए 22,620.35 पर बंद हुआ।

 

First Published - June 6, 2024 | 8:52 AM IST

संबंधित पोस्ट