facebookmetapixel
Advertisement
UPI के नियम में बड़ा बदलाव! ₹2,000 से ज्यादा के पेमेंट पर लग सकता है चार्जजियो-एयरटेल के आरोपों के बाद TRAI की रडार पर वोडाफोन आइडिया, MNP विवाद की शुरू हुई जांचकच्चे तेल में फिर लगी आग, 108 डॉलर के पार पहुंचा ब्रेंट; सऊदी पाइपलाइन बंद होने से बढ़ी सप्लाई की चिंताअगस्त में हर IPO ने कराया फायदा! 111% तक मिला लिस्टिंग रिटर्नसोने की चमक पड़ी फीकी, एक महीने के निचले स्तर पर पहुंचा भाव; फेड की दर बढ़ोतरी का डरभारत में बिक रही थीं पाकिस्तानी ब्यूटी क्रीम, CDSCO ने ‘गोरी’ और ‘चांदनी’ को लेकर लोगों को किया अलर्टनए नियम और ज्यादा टैक्स से F&O ट्रेडिंग पर दबाव, ऑप्शंस कारोबार 45 महीने में सबसे कमSAP के हर 10 में से 8 AI एजेंट बनाने में भारत की भूमिका, कंपनी ने बताए आंकड़ेमहंगाई ने फिर बढ़ाई चिंता, अगस्त में खुदरा मुद्रास्फीति 4.82% और थोक महंगाई 20 महीने के शिखर परFCNR-B जमा पर बैंकों की बढ़ेगी लागत, RBI की हेजिंग से बाहर ब्याज का जोखिम बना चुनौती

बाजार को बिकवाली मार गई

Advertisement
Last Updated- December 05, 2022 | 4:29 PM IST

देश के शेयर बाजारों को एक बार फिर बिकवाली मार गई। एशियाई, अमेरिकी और यूरोपीय बाजारों पर छाई गिरावट के चलते मुंबई शेयर बाजार (बीएसई) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) में शुक्रवार को हुई जबरदस्त बिकवाली से सेंसेक्स 566 अंक नीचे आकर 15,975.52 पर और निफ्टी 149 अंक नीचे आकर 4771.60 पर बंद हुआ।


बाजार में गिरावट की मार चारों तरफ नजर आई। कोई भी सूचकांक बढ़त में नहीं रहा। बीएसई में रीयल एस्टेट में छह फीसदी से ज्यादा, ऊर्जा में पांच फीसदी, ऑटो. बैंकिंग और पूंजीगत वस्तु सूचकांक चार फीसदी से ज्यादा के नुकसान में रहे। टिकाऊ उपभोक्ता, आईटी, धातु और पीएसयू सेक्टरों के शेयर तीन फीसदी से ज्यादा की कमी पर रहे। इसी तरह फार्मा, तेल-गैस में दो फीसदी से ज्यादा और एफएमसीजी व तकनीकी क्षेत्रों में एक फीसदी से ज्यादा की टूट हुई। मिड कैप और स्मॉल कैप सूचकांकों में साढ़े चार फीसदी की गिरावट रही।


30 शेयरों वाले सूचकांक में केवल रिलायंस कम्युनिकेशन, हिन्दुस्तान यूनीलीवर और भारती एयरटेल में बढ़त देखने को मिली। रिलायंस एनर्जी, बजाज ऑटो, आईसीआईसीआई बैंक, एलएंडटी, हिंडालको, एनटीपीसी, एचडीएफसी, महिन्द्रा एंड महिन्द्रा, टाटा मोटर्स और रैनबैक्सी के शेयर सबसे ज्यादा गिरावट में रहे।


कारोबार की शुरुआत से ही बीएसई के सभी सूचकांक गिरावट के साथ खुले।


एशियाई बाजारों में गिरावट : एशियाई बाजारों में शुक्रवार काफी गिरावट का दिन रहा। हांगकांग का हैंगसेंग, ताइवान का ताइवान व्हेटेड, जापान के निक्केई, दक्षिण कोरिया का सिओल कम्पोजिट और सिंगापुर का स्ट्रेट टाइम्स सभी में गिरावट देखने को मिली।


अमेरिकी बाजार भी औंधे मुंह गिरे: डाओ जोंस 214 अंक, नैस्डेक 52 अंक और एसएंडपी 500 सूचकांक 29 अंक नीचे आकर बंद हुआ।

Advertisement
First Published - March 7, 2008 | 9:45 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement