facebookmetapixel
Advertisement
Stocks to Watch Today: Bharat Forge से BEL तक, आज इन 12 शेयरों में दिख सकता है बड़ा एक्शनसेमीकंडक्टर चिप के लिए दुनिया को मिलेगा भारत का भरोसा, सप्लाई चेन में बड़ी भूमिका की तैयारी: PMसेमीकंडक्टर शेयरों की तेजी थमी तो भारत में बढ़ाएंगे निवेश, क्रिस्टोफर वुड ने जताया 15% रिटर्न की उम्मीदअमेरिका के 100 फीसदी शुल्क के खतरे के बीच भारत का रुख साफ, ऊर्जा सुरक्षा से समझौता नहींबॉम्बे हाउस में फिर शुरू हुआ बोर्डरूम ड्रामा: एन चंद्रशेखरन बने टाटा संस के चेयरमैन, नोएल टाटा ने किया विरोधटाटा इलेक्ट्रॉनिक्स का सेमीकंडक्टर सेक्टर में बड़ा दांव, नेक्सपीरिया समेत 5 से रणनीतिक साझेदारीजिलेट इंडिया से विज्ञापन विवाद में बॉम्बे शेविंग कंपनी ने हटाया नकली कोर्ट वाला ऐडजी एंटरटेनमेंट की नई रणनीति, कंटेंट मजबूत कर डिजिटल कारोबार को मुनाफे की राह पर ले जाने की तैयारीवैश्विक चिप विनिर्माण में उभर रहा भारत, 2030 तक 110 से 120 अरब डॉलर पहुंच सकता है बाजार1996 के बाद पहली बार एक दिन में छह कंपनियों की लिस्टिंग, चार के शेयरों में जबरदस्त उछाल भी दिखा

कंपनियां डार्क पैटर्न के नए तरीके अपना रहीं, पर उपभोक्ता मंत्रालय की कड़ी नजर: प्रह्लाद जोशी

Advertisement

उन्होंने साथ ही यह भी कहा कि उपभोक्ता मामलों का विभाग इस मामले में बढ़ती चिंता को दूर करने के लिए लगातार काम कर रहा है

Last Updated- December 25, 2025 | 6:29 AM IST
Pralhad Joshi
उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रह्लाद जोशी | फाइल फोटो

उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रह्लाद जोशी ने बुधवार को कहा कि कंपनियां डार्क पैटर्न के मामले में नए तरीके अपना रही हैं। उन्होंने साथ ही यह भी कहा कि उपभोक्ता मामलों का विभाग इस मामले में बढ़ती चिंता को दूर करने के लिए लगातार काम कर रहा है।

जोशी ने राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस के अवसर पर कहा, ‘भारत में उपभोक्ता संरक्षण शासन का अभिन्न अंग रहा है। कंपनियां हर दिन नए-नए गलत तरीके अपनाती हैं, जिनकी हमें लगातार शिकायतें मिलती रहती हैं और हम रोजाना उनका निपटारा करते हैं।’

मंत्री ने बताया कि दिसंबर 2025 तक वर्ष के दौरान 140,000 से अधिक मामलों का निपटारा किया गया, जिनमें 90,000 से अधिक सुनवाई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की गई जो प्रौद्योगिकी-सक्षम उपभोक्ता न्याय के बढ़ते प्रभाव को प्रदर्शित करता है।”

उन्होंने कहा, ‘राष्ट्रीय उपभोक्ता हेल्पलाइन (एनसीएच) भारत के उपभोक्ता संरक्षण तंत्र का एक महत्त्वपूर्ण स्तंभ बन गई है और इसने खुद को मुकदमेबाजी से पहले शिकायतों के प्रभावी निवारण तंत्र के रूप में मजबूती से स्थापित कर लिया है, जो उपभोक्ताओं को समय पर सेवाएं प्रदान करते हुए उपभोक्ता आयोग पर दबाव कम करती है।’

Advertisement
First Published - December 25, 2025 | 6:29 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement