facebookmetapixel
Advertisement
WazirX ने लॉन्च किया फ्री क्रिप्टो टैक्स रिपोर्टिंग टूल Taxlyst, निवेशकों के लिए आसान होगी ITR फाइलिंगPresumptive Taxation Scheme के तहत ITR File कर रहे हैं? टैक्स के नियम पहले जान लेंअब डॉलर में मिलेगा इंश्योरेंस क्लेम का पैसा? Policybazaar ने शुरू की नई सर्विस, जानें किसे मिलेगा फायदाL&T Q1FY27 results: मुनाफा 14% बढ़कर ₹4,123 करोड़; ऑर्डर इनफ्लो ₹1 लाख करोड़ के पारक्या 8वें वेतन आयोग के साथ ‘Old Pension Scheme’ भी होगी लागू? सरकार ने संसद में दिया जवाबहाई वैल्यूएशन भी नहीं रोक पाया मिड और स्मॉल-कैप फंड्स का क्रेज, दो साल में जुड़े करीब 2 करोड़ नए फोलियोExplainer: क्या UPI, NEFT या RTGS से पैसे भेजने पर भी आ सकता है टैक्स का नोटिस? समझें पूरा नियमवै​श्विक अनिश्चितता के बीच वेयरहाउसिंग सेक्टर मजबूत, पहली छमाही में डिमांड 16% बढ़ी शहर बनेंगे विकास का इंजन, 2050 तक 2.4 ट्रिलियन डॉलर निवेश की जरूरतSuzlon Energy का शेयर एक दिन में 10% टूटा, लेकिन फिर भी कंपनी भविष्य के लिए क्यों है निश्चिंत?

‘AI नहीं ले पाएगा प्रोफेशनल फोटो-एडिटिंग टूल्स की जगह’, भारत पर बड़ा दांव लगाएगी एफिनिटी

Advertisement

वर्ष 1987 में स्थापित एफिनिटी को शुरू में सेरिफ कहा जाता था और इसका फोकस फोटो एडिटिंग, ग्राफिक्स और वेब डिजाइन टूल और उत्पाद विकसित करने पर था

Last Updated- December 29, 2025 | 10:48 PM IST
artificial intelligence
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

भले ही आर्टिफिशल इंटेलिजेंस (एआई) और बड़े लेंग्वेज मॉडल बेसिक फोटो-एडिटिंग के टूल्स पेश कर रहे हैं, जिससे बाजार का विस्तार हुआ है, लेकिन पेशेवर एडिटिंग टूल और सॉफ्टवेयर की विशेष ऐप और सॉफ्टवेयरों पर निर्भरता बनी रहेगी। एफिनिटी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एशले ह्यूसन ने यह बात कही है।

कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, एशले ह्यूसन ने कहा कि पेशेवर डिजाइन और इमेज एडिटिंग सॉफ्टवेयर कंपनी एफिनिटी अगले तीन से पांच वर्षों में ऐप और उत्पाद को अपनाने में मौजूदा की तुलना में लगभग 20 गुना वृद्धि का लक्ष्य रख रही है।

ह्युसन ने कहा, ‘कुछ चीजें ऐसी हैं जिनमें एआई वास्तव में अच्छा है, यहां तक कि फोटो एडिटिंग में भी, जैसे कि इमेज के पूरे समूह से विशिष्ट छवियों का त्वरित, सटीक चयन करना। एफिनिटी और कैनवा जैसे टूल्स के साथ, आपको डेप्थ सलेक्शन और करेक्ट लाइटिंग भी मिलती है।’

ह्यूसन ने एफिनिटी की इंडिया ग्रोथ स्टोरी पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि 29 अक्टूबर को कंपनी का नया ऐप शुरू होने के बाद से नए भारतीय ग्राहकों की संख्या में काफी बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने कहा, ‘प्लेटफॉर्म पर घरेलू उपयोगकर्ताओं की संख्या पिछली सभी वृद्धि को मिलाकर छह गुना बढ़ गई है।’

ह्यूसन ने कहा, ‘भारत में इसे अपनाना और इसका विकास हमारे लिए सच में बहुत दिलचस्प और रोमांचक रहा है। भारत के लिए हमारा तरीका यह पक्का करना है कि यह (ऐप) बाजार के लिए पूरी तरह से स्थानीय हो। इसलिए हम सभी भारतीय भाषाओं को सपोर्ट करते हैं और एआई टूल्स स्थानीय भाषाओं में उपलब्ध हैं।’ उन्होंने कहा कि भारतीय बाजार एफिनिटी और कैनवा दोनों के लिए महत्त्वपूर्ण था।

ह्यूसन ने कहा कि भारत दुनिया का चौथा सबसे बड़ा बाजार है और एफिनिटी के पास डेवलपरों और फ्रीलांसरों का बड़ा समुदाय है। वह ऐप को और बढ़ाने के लिए देश में ज्यादा निवेश करने की सोच रही है। ग्लोबल इमेज और वीडियो एडिटिंग टूल कैनवा ने 2024 में एफिनिटी को खरीद लिया है।

वर्ष 1987 में स्थापित एफिनिटी को शुरू में सेरिफ कहा जाता था और इसका फोकस फोटो एडिटिंग, ग्राफिक्स और वेब डिजाइन टूल और उत्पाद विकसित करने पर था।  2010 में कंपनी ने प्रोफेशनल ग्राफिक डिजाइन, फोटो एडिटिंग और लेआउट में उपयोगकर्ताओं की मदद के लिए टूल्स और प्रोडक्ट्स का बिल्कुल नया सेट बनाने पर फोकस किया।

Advertisement
First Published - December 29, 2025 | 10:40 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement