facebookmetapixel
Advertisement
Bharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमण

भारत की ​शिकायत लेकर WTO पहुंचा चीन, IT सामानों पर टैरिफ और सोलर PLI स्कीम पर उठाए सवाल

Advertisement

चीन का आरोप है कि भारत ने कुछ तकनीकी सामानों पर जो कस्टम ड्यूटी लगाई है, वह वैश्विक टैरिफ सीमा से ज्यादा है।

Last Updated- December 24, 2025 | 11:27 AM IST
India-China
Representational Image

चीन ने विश्व व्यापार संगठन (WTO) में भारत के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। यह शिकायत भारत की ओर से आईटी सामान पर लगाए गए आयात शुल्क और सोलर पीवी मॉड्यूल के लिए PLI स्कीम को लेकर है। WTO के नियमों के मुताबिक, किसी भी विवाद को सुलझाने के लिए परामर्श मांगना पहला कदम होता है।

आईटी प्रोडक्ट्स पर टैक्स को लेकर आपत्ति

चीन का आरोप है कि भारत ने कुछ तकनीकी सामानों पर जो कस्टम ड्यूटी लगाई है, वह वैश्विक टैरिफ सीमा से ज्यादा है। इन सामानों में सेमीकंडक्टर डिवाइस, मोबाइल और वायरलेस नेटवर्क के फोन, सेमीकंडक्टर बनाने वाली मशीनें, और अन्य आईटी उत्पाद शामिल हैं। चीन का कहना है कि यह WTO के नियमों के खिलाफ है।

सोलर PLI स्कीम पर भी सवाल

चीन ने भारत की सोलर पीवी मॉड्यूल के लिए PLI स्कीम को भी चुनौती दी है। चीन का दावा है कि इस योजना में लोकल वैल्यू एडिशन की शर्तें हैं, जो अंतरराष्ट्रीय व्यापार समझौतों के अनुरूप नहीं हैं। उसका कहना है कि यह योजना घरेलू उत्पादों के इस्तेमाल को बढ़ावा देती है और आयातित सामानों के खिलाफ भेदभाव करती है। इसलिए यह सब्सिडी की श्रेणी में आती है, जो WTO नियमों का उल्लंघन है।

WTO ने क्या कहा

WTO ने कहा है कि चीन ने आरोप लगाया है कि भारत की टैरिफ नीति और कुछ अन्य उपाय घरेलू इनपुट के इस्तेमाल से जुड़े हैं और चीनी आयात के खिलाफ भेदभाव करते हैं। यह अनुरोध 23 दिसंबर को WTO के सभी सदस्यों के बीच साझा किया गया। अगर भारत और चीन के बीच परामर्श से कोई समाधान नहीं निकलता, तो चीन WTO से विवाद निपटान पैनल बनाने की मांग कर सकता है।

बता दें, चीन भारत का दूसरा सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार और सबसे बड़ा आयात सोर्स है। मौजूद वित्त वर्ष के अप्रैल से अक्टूबर के बीच भारत ने चीन को 10 अरब डॉलर का निर्यात किया जबकि चीन से आयात करीब 74 अरब डॉलर रहा।

क्यों शुरू की गई थी PLI स्कीम

भारत सरकार ने सोलर पीवी मॉड्यूल पर PLI स्कीम 2021 में शुरू की थी। इस स्कीम का मकसद घरेलू निवेश बढ़ाना, सोलर सेक्टर में मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देना, और आयात पर निर्भरता कम करना है।

Advertisement
First Published - December 24, 2025 | 11:27 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement