facebookmetapixel
Advertisement
फॉरेस्ट एसेंशियल्स का अधिग्रहण करेगी एस्टी लॉडर कंपनीज, ब्रांड भारत में बनेगा नेतृत्व केंद्रFY27 के लिए इंडिया रेटिंग्स का अनुमान, यात्री वाहनों की बिक्री होगी नरमयूनिक्लो इंडिया का FY26 में 44% वृद्धि का लक्ष्य, भारत को ग्लोबल सोर्सिंग हब बनाएगीजीएसटी 2.0 के बाद फरवरी में वाहनों की खुदरा बिक्री रही टॉप गियर में, कुल बिक्री 24.1 लाखFMCG बाजार में ग्रामीण-शहरी अंतर घटा, तिमाही वृद्धि 7.8% पर धीमीरुपया डॉलर के मुकाबले 0.6% चढ़ा, आरबीआई के हस्तक्षेप से सुधारतीन दिन की गिरावट के बाद शेयर बाजार में जोरदार वापसी, सेंसेक्स 900 अंक चढ़ाअमेरिका से व्यापार करार में एशियाई प्रतिद्वंद्वियों से कम शुल्क दर पर भारत का जोरप​श्चिम ए​शिया में टकराव का असर: औद्योगिक क्षेत्र को गैस आवंटन में होगी कटौती!Editorial: टाटा संस की सूचीबद्धता पर फिर बढ़ा फोकस

DFCCIL और IRFC ने वर्ल्ड बैंक लोन रिफाइनेंसिंग समझौते पर हस्ताक्षर किए, सरकार को ₹2,700 करोड़ की बचत की उम्मीद

Advertisement

यह ऋण विश्व बैंक से 51,000 करोड़ रुपये की लागत से तैयार 1,337 किलोमीटर लंबे पूर्वी समर्पित माल गलियारा (डीएफसी) के लिए लिया गया था

Last Updated- December 24, 2025 | 10:42 PM IST
Money

भारतीय समर्पित माल गलियारा निगम लिमिटेड (डीएफसीसीआईएल) और सरकार नियंत्रित भारतीय रेल वित्त निगम (आईआरएफसी) ने विश्व बैंक से डॉलर में लिए गए करीब 10,000 करोड़ रुपये का ऋण चुकाने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। रेल माल ढुलाई गलियारों के लिए डीएफसीसीआईएल विशेष उद्देश्य इकाई (एसपीवी) है।

डीएफसीसीआईएल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, ‘वित्त मंत्रालय, रेल मंत्रालय, डीएफसीसीआईएल, आईआरएफसी और विश्व बैंक के साथ हुई इस तरह की पहली पुनर्वित्त व्यवस्था से भारत सरकार को 2,700 करोड़ रुपये बचाने में मदद मिलने की उम्मीद है।’

डीएफसीसीआईएल के अनुसार, यह कदम ‘एक ऐतिहासिक शुरुआत और आत्मनिर्भर भारत की ओर एक निर्णायक कदम है।’ यह ऋण विश्व बैंक से 51,000 करोड़ रुपये की लागत से तैयार 1,337 किलोमीटर लंबे पूर्वी समर्पित माल गलियारा (डीएफसी) के लिए लिया गया था। यह गलियारा पंजाब से बिहार तक जाता है जो कोयला और प्रमुख औद्योगिक कच्चे माल के लिए प्रमुख माल केंद्रों को एक दूसरे से जोड़ता है।

गर्मी के मौसम में भारतीय रेल पर कोयला परिवहन का बोझ कम करने में यह गलियारा काफी सहायक साबित हुआ है। इस दौरान बिजली की मांग चरम पर होती है और ताप विद्युत संयंत्रों तक कोयला भंडार पहुंचाया जाता है और इस्तेमाल के लिए उपलब्ध कराया जाता है। बिज़नेस स्टैंडर्ड ने मार्च में खबर दी थी कि आईआरएफसी मुद्रा में अस्थिरता के कारण विभिन्न पक्षों से डॉलर में लिए ऋण लौटाने के लिए बातचीत कर रहा है। मुद्रा विनिमय में उतार-चढ़ाव के बीच पिछले कुछ समय से रुपये पर दबाव काफी बढ़ गया है।

पूर्वी और पश्चिमी डीएफसी (उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र को जोड़ने वाला 72,000 करोड़ रुपये की लागत से बना गलियारा) दोनों बहुपक्षीय ऋण लेकर तैयार किए गए थे। भारतीय रेल के अनुसार इनमें पूर्वी और पश्चिमी गलियारों के लिए क्रमशः विश्व बैंक (14,900 करोड़ रुपये) और जापान इंटरनैशनल कोऑपरेशन एजेंसी (38,722 करोड़ रुपये) से लिए ऋण शामिल हैं। शेष रकम का प्रावधान बजट सहायता के जरिये किया गया था।

मंत्रालय ने पिछले सप्ताह पेश रेलवे पर रिपोर्ट में संसदीय स्थायी समिति को बताया, ‘पूर्वी डीएफसी के लिए ऋण अवधि 22 साल है जिसमें विश्व बैंक को 7 साल तक कर्ज भुगतान पर अस्थायी रोक भी शामिल है। पश्चिमी डीएफसी के लिए दस वर्षों की अस्थायी रोक के बाद ऋण की अवधि में वित्त मंत्रालय को 7 प्रतिशत की दर से ब्याज का भुगतान किया जाएगा।’

ईवाई इंडिया में पार्टनर कुलजीत सिंह ने कहा कि ऐसे कई कारण हैं जिनसे सरकारें बहुपक्षीय ऋणों को चुकाने का विकल्प चुन सकती हैं। सिंह ने कहा,‘मुख्य रूप से सरकार बहुपक्षीय ऋण की सीमाओं को मुक्त करना चाहती है ताकि इसे सीमित व्यवहार्यता वाली अन्य परियोजनाओं के लिए आवंटित किया जा सके क्योंकि बहुपक्षीय संस्थानों से आम तौर पर अंतिम विकल्प के तौर पर ऋण लिए जाते हैं। इसके अलावा, परियोजनाओं को मुद्रा में उतार-चढ़ाव से सुरक्षित रखने और संभावित लागत कम रखने के लिए भी सरकार ऐसा करती है।’

Advertisement
First Published - December 24, 2025 | 10:42 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement