facebookmetapixel
16वां वित्त आयोग: राज्यों की कर हिस्सेदारी 41% बरकरार, जीडीपी योगदान बना नया मानदंडBudget 2026: मजबूत आर्थिक बुनियाद पर विकास का रोडमैप, सुधारों के बावजूद बाजार को झटकाBudget 2026: TCS, TDS और LSR में बदलाव; धन प्रेषण, यात्रा पैकेज पर कर कटौती से नकदी प्रवाह आसानBudget 2026: खाद्य सब्सिडी में 12.1% का उछाल, 81 करोड़ लोगों को मिलता रहेगा मुफ्त राशनBudget 2026: पारंपरिक फसलों से आगे बढ़ेगी खेती, काजू, नारियल और चंदन जैसी नकदी फसलों पर जोरBudget 2026: मुश्किल दौर से गुजर रहे SEZ को बड़ी राहत, अब घरेलू बाजार में सामान बेच सकेंगी इकाइयांBudget 2026: व्यक्तिगत करदाताओं के लिए जुर्माने और अ​भियोजन में ढील, विदेश परिसंपत्तियों की एकबार घोषणा की सुविधाBudget 2026: बुनियादी ढांचे को रफ्तार देने के लिए ₹12.2 लाख करोड़ का आवंटन, कैपेक्स में भारी बढ़ोतरीBudget 2026: पहली बार ₹1 लाख करोड़ के पार पहुंचा हेल्थ बजट, ‘मिशन बायोफार्मा शक्ति’ का आगाजविनिवेश की नई रणनीति: वित्त वर्ष 2027 में 80,000 करोड़ जुटाएगी सरकार, जानें क्या है पूरा रोडमैप

बाजार हलचल: सेंसेक्स में विप्रो पर जोखिम

35 फीसदी से ज्यादा स्टॉक ब्रोकर अपने ग्राहकों को बेहतर सेवाएं देने के लिए अल्गो ट्रेडिंग का इस्तेमाल करते हैं।

Last Updated- January 14, 2024 | 10:49 PM IST
Stock Market

तीस शेयरों वाले सेंसेक्स में आईटी फर्म विप्रो की स्थिति पर तब तक जोखिम है जब तक कि इस शेयर में अब और अप्रैल के बीच काफी तेजी नहीं दिखती। एसऐंडपी बीएसई सूचकांकों के लिए जून पुनर्संतुलन की समीक्षा अवधि 30 अप्रैल को खत्म हो रही है।

पेरिस्कोप एनालिटिक्स के विश्लेषक ब्रायन फ्रिएट्स ने कहा, जून पुनर्संतुलन के लिए समीक्षा अवधि का एक तिहाई निकल चुका है, ऐसे में हम इंडेक्स में संभावित बदलाव के साथ विप्रो को इससे बाहर निकलने के तौर पर देख रहे हैं।

अदाणी एंटरप्राइजेज, कोल इंडिया और हिंडाल्को इंडस्ट्रीज को इसी क्रम में इंडेक्स में संभावित तौर पर शामिल किया जा सकता है। विप्रो की इंडेक्स से निकासी पर इस शेयर में 1,327 करोड़ रुपये की पैसिव बिक्री हो सकती है, वहीं अदाणी एंटरप्राइजेज को शामिल किया जाता है तो उसमें 1,985 करोड़ रुपये की खरीदारी हो सकती है।

ब्रोकरों के कारोबार में बदलाव

35 फीसदी से ज्यादा स्टॉक ब्रोकर अपने ग्राहकों को बेहतर सेवाएं देने के लिए अल्गो ट्रेडिंग का इस्तेमाल करते हैं। यह जानकारी एसोसिएशन ऑफ नैशनल एक्सचेंजेज मेंबर्स ऑफ इंडिया (एएनएमआई) के सर्वे से मिली।

एक्सचेंजों पर कारोबार का बहुलांश हिस्सा पहले ही अल्गो के जरिए हासिल हो रहा है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि ब्रोकरेज आय में गिरावट और नई कंपनियों के उदय ने पारंपरिक फुल सर्विस ब्रोकरों को अपने कारोबारों का विशाखन अन्य क्षेत्र मसलन यूजर्स को लोन लेने में मदद करने, म्युचुअल फंड व एफडी में निवेश और बीमा खरीद आदि में करने के लिए मजबूर किया है।

एएनएमआई स्टॉकटेक सर्वे से यह भी पता चलता है कि ज्यादातर ब्रोकर साल 2023-24 में अपने तकनीकी निवेश में 20 फीसदी की बढ़ोतरी देखेंगे।

दो अंक में मेडी असिस्ट का जीएमपी

बीमा थर्ड पार्टी एडमिनिस्ट्रेटर (टीपीए) मेडी असिस्ट हेल्थकेयर का ग्रे मार्केट प्रीमियम (जीएमपी) पिछले हफ्ते 12 फीसदी से लेकर 20 फीसदी के बीच रहा। बाजार के प्रतिभागियों ने कहा कि जीएमपी आखिरी बार करीब 13 फीसदी पर देखा गया था।

मेडी असिस्ट का 1,772 करोड़ रुपये का आईपीओ (पूरी तरह से ओएफएस) सोमवार को खुलकर बुधवार को बंद होगा। कीमत दायरे (397-418 रुपये प्रति शेयर) के ऊपरी स्तर पर कंपनी का मूल्यांकन 2,878 करोड़ रुपये होगा। वित्त वर्ष 2023 में मेडी असिस्ट का शुद्ध लाभ 74 करोड़ रुपये रहा जबकि राजस्व 505 करोड़ रुपये।

First Published - January 14, 2024 | 10:49 PM IST

संबंधित पोस्ट