facebookmetapixel
Advertisement
SIP की बेस्ट डेट और फ्रीक्वेंसी कौन-सी? मार्केट गिरने पर क्या करें… WhiteOak MF की रिपोर्ट में मिले जवाबPassport New Rules 2026: 1 जुलाई से पासपोर्ट बनवाना पड़ेगा महंगा! जानिए नई फीसIT सेक्टर पर AI का बड़ा असर! Emkay ने बताया किन शेयरों में है दम और कौन रहेगा पीछेChoice Overnight Fund: सुर​क्षित निवेश के साथ रेगुलर इनकम का ऑप्शन, ₹1000 से कर सकते हैं शुरुआतHDFC Bank Credit Card यूजर्स को झटका! SmartBuy Rewards के नियम बदले, अब वाउचर से नहीं मिलेगा पहले जैसा फायदादुनिया में तनाव घटते ही कौन से शेयर खरीदें और किनसे बनाएं दूरी? ग्लोबल ब्रोकरेज की नई स्ट्रैटेजीक्रूड सस्ता होने के बाद किस OMC Stocks में है सबसे ज्यादा दम? ICICI सिक्योरिटीज ने बताए टॉप पिकभारत के बाद अब जापान पर डॉलर की मार! 40 साल में सबसे कमजोर हुआ येनदिल्ली EV पॉलिसी 2026 नोटिफाई, इलेक्ट्रिक कारों पर रोड टैक्स माफ; बनेंगे 30 हजार चार्जिंग स्टेशनEPFO Withdrawal Rules: PF निकालने की सोच रहे हैं? पहले समझ लें एक महीने में कितनी बार कर सकते हैं क्लेम, कब कटेगा TDS

मजबूत तेजी के बाद 5 पैसे की बढ़त पर सिमटा रुपया

Advertisement

फेड चेयरमैन के भाषण से पहले कारोबारियों ने सतर्कता बरतने पर जोर दिया

Last Updated- March 06, 2023 | 8:46 PM IST

सोमवार को शुरुआती कारोबार में शानदार तेजी दर्ज करने के बाद रुपये ने अपनी ज्यादातर बढ़त गंवा दी और अमेरिकी डॉलर के मुकाबले चढ़कर बंद हुआ। डीलरों का कहना है कि कुछ बैंकों द्वारा RBI की तरफ से डॉलर खरीदने से रुपये में बढ़त कुछ हद तक बरकरार रही।

सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 81.92 पर बंद हुआ, जबकि इसका पूर्ववर्ती बंद भाव 81.97 था। इस तरह से सोमवार को इसमें 5 पैसे की हल्की बढ़त दर्ज की गई। शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले रुपये में 62 पैसे की तेजी आई थी और मजबूत वै​श्विक निवेश प्रवाह की वजह से वह एक महीने की ऊंचाई पर पहुंच गया था।

सोमवार को शुरुआती कारोबार में, रुपये में अच्छी तेजी आई थी और डॉलर के मुकाबले वह 81.73 की एक महीने की ऊंचाई पर पहुंच गया था, क्योंकि अमेरिकी सरकारी बॉन्डों के प्रतिफल में भारी गिरावट आई।

अमेरिकी बॉन्ड प्रतिफल में गिरावट आने से भारत जैसे उभरते बाजारों में निर्धारित आय वाली परिसंप​त्तियों का आकर्षण बढ़ता है।

डीलरों का कहना है कि मंगलवार को बाजार अवकाश को ध्यान में रखते हुए कारोबारियों ने सोमवार को ही अपने सौदे पूरे करने पर जोर दिया, जिस वजह से भी रुपये में तेजी की रफ्तार धीमी पड़ गई।

इसके अलावा, फेड चेयरमैन जेरोम पॉवेल द्वारा मंगलवार और बुधवार को भाषण दिए जाने से पहले कारोबारी सतर्कता बरतने पर जोर दे रहे हैं। ​शिन्हन बैंक के उपाध्यक्ष (ग्लोबल ट्रेडिंग सेंटर) कुणाल सोधानी ने कहा, ‘चीनी युआन में कमजोरी से भी अमेरिकी/रुपये के बीच उतार-चढ़ाव को बढ़ावा मिला। तकनीकी तौर पर, रुपये के लिए 81.60 को हम महत्वपूर्ण स्तर मान रहे हैं, जहां से इसमें अच्छी तेजी दर्ज की जा सकती है। ’

Advertisement
First Published - March 6, 2023 | 8:46 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement