facebookmetapixel
Advertisement
RCB की बिक्री से शेयरहोल्डर्स की बल्ले-बल्ले! USL दे सकती है ₹196 तक का स्पेशल डिविडेंडतेल में बढ़त से शेयर और बॉन्ड में गिरावट; ईरान का अमेरिका के साथ बातचीत से इनकारगोल्डमैन सैक्स ने देसी शेयरों को किया डाउनग्रेड, निफ्टी का टारगेट भी घटायाकिधर जाएगा निफ्टीः 19,900 या 27,500; तेल और भू-राजनीति तनाव से तय होगा रुखसंघर्ष बढ़ने के भय से कच्चे तेल में 4% की उछाल, कीमतें एक बार फिर 100 डॉलर के पारGold Rate: तेल महंगा होने से सोना 2% फिसला, ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद कमजोरEditorial: दिवालिया समाधान से CSR और ऑडिट सुधार तक बड़े बदलावसरकारी बैंकों में प्रमोशन के पीछे की कहानी और सुधार की बढ़ती जरूरत​युद्ध और उभरती भू-राजनीतिक दरारें: पश्चिम एशिया संकट ने वैश्विक अर्थव्यवस्था को झकझोर दियापीएम मोदी 28 मार्च को करेंगे जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन; यूपी में पर्यटन, उद्योग और लॉजिस्टिक्स को नई उड़ान

PSU Stock: रेलवे पीएसयू कंपनी को मिला ₹168 करोड़ का ऑर्डर, सोमवार को शेयर में दिख सकता है तगड़ा एक्शन

Advertisement

PSU Stock: यह इन्फ्रास्ट्रक्चर सेक्टर की प्रमुख कंपनियों में से एक है। कंपनी ने फिनोलेक्स जे-पावर सिस्टम्स के साथ साझेदारी के जरिये यह आर्डर हासिल किया है।

Last Updated- October 26, 2025 | 5:48 PM IST
Indian Railway

PSU Stock: सरकारी रेलवे कंपनी इरकॉन इंटरनेशनल लिमिटेड (IRCON International ) के शेयर सोमवार (27 अक्टूबर) को फोकस में रहेंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि कंपनी को 168 करोड़ रुपये का आर्डर मिला है। कंपनी ने शुक्रवार को बाजार बंद होने के बाद बीएसई पर यह जानकारी दी। शुक्रवार (24 अक्टूबर) को कंपनी शेयर 0.18 फीसदी चढ़कर 169.75 रुपए पर बंद हुए।

इर्कॉन इंटरनेशनल की फिनोलेक्स जे-पावर सिस्टम्स के साथ जॉइंट वेंचर को महाराष्ट्र स्टेट इलेक्ट्रिसिटी ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड (MSETCL) से 1.68 करोड़ रुपये का टर्नकी कॉन्ट्रैक्ट मिला है। इस आर्डर के तहत नागपुर जोन में कोराड़ी-II एसआईएस से मंनकापुर सबस्टेशन तक 220 केवी डी/सी ट्रांसमिशन लाइन का निर्माण किया जाएगा। इस कॉन्ट्रैक्ट को 18 महीनों में पूरा किया जाना है। इसमें मानसून अवधि शामिल नहीं होगी। इस जॉइंट वेंचर में इर्कॉन इंटरनेशनल की हिस्सेदारी 51 प्रतिशत और फिनोलेक्स जे-पावर सिस्टम्स की हिस्सेदारी 49 प्रतिशत है।

Also Read: Dividend Stocks: अगले हफ्ते Infosys, CESC और Tanla Platforms शेयरधारकों को देंगे डिविडेंड, देखें पूरी लिस्ट

बता दें कि इर्कॉन इंटरनेशनल (IRCON International) इन्फ्रास्ट्रक्चर सेक्टर की प्रमुख कंपनियों में से एक है। कंपनी ने फिनोलेक्स जे-पावर सिस्टम्स के साथ साझेदारी के जरिये यह आर्डर हासिल किया है।

पिछले हफ्ते भी मिला था ऑर्डर

रेलवे पीएसयू को दिवाली से पहले पेट्रोनेट एलएनजी से 360.28 करोड़ रुपये का बड़ा ठेका मिला था। यह ठेका गुजरात के दहेज में पीडीएच-पीपी प्लांट के ‘पार्ट-ए’ के तहत दिया गया था। इसमें सिविल, स्ट्रक्चरल और अंडरग्राउंड वर्क शामिल हैं। परियोजना में पाइलिंग वर्क भी किया जाएगा।

Also Read: Stock Market Outlook: Q2 नतीजों से लेकर फेड के फैसले और यूएस ट्रेड डील तक, ये फैक्टर्स तय करेंगे बाजार की चाल

शेयरों का प्रदर्शन

इरकॉन इंटरनेशनल के शेयरों में पिछले कुछ समय से गिरावट देखने को मिली है। एक महीने में शेयर 3 फीसदी से ज्यादा गिरा है। तीन महीने में शेयर में 9 प्रतिशत की गिरावट आई है। छह महीने में स्टॉक ने 3.38 फीसदी का रिटर्न दिया है। जबकि एक साल में स्टॉक 16.09 फीसदी गिरा है। वहीं, दो साल में स्टॉक ने 18.83 फीसदी, तीन साल में 300 फीसदी और पांच साल में 320 फीसदी रिटर्न दिया है।

 

Advertisement
First Published - October 26, 2025 | 5:44 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement