facebookmetapixel
Advertisement
इनवेस्को म्युचुअल फंड ने लॉन्च किया नया फंड, ₹100 की SIP से फार्मा और हेल्थकेयर सेक्टर में निवेश का मौकाबच्चे के भविष्य के लिए ₹250 से करें निवेश! NPS Vatsalya में 18 साल बाद क्या होगा पैसों का? जानें पूरा नियमकैश सर्कुलेशन बढ़ने से आरबीआई की करेंसी प्लानिंग चुनौतीपूर्ण: आरबीआई डिप्टी गवर्नर मुर्मूटाटा संस की AGM टली, कोरम पूरा नहीं होने से कंपनी के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसापश्चिम एशिया संकट और अल नीनो से भारत की ग्रोथ पर असर, FY27 में 6.8% का अनुमानColgate Share: शेयर 3% तक टूटा, फिर भी Jefferies को भरोसा! जानिए कंपनी की ग्रोथ को लेकर ब्रोकरेज ने क्या कहाCGHS Rules: ₹3,000 तक की जांच के लिए क्या जरूरी है रेफरल? सरकारी कर्मचारी-पेंशनर्स समझें नए नियमUS-ईरान की भिड़ंत में फिर उबला क्रूड! $90 के पार निकला भाव, एक्सपर्ट बोले- आगे और बढ़ेंगे दामShankesh Jewellers IPO: पैसा लगाएं या नहीं? ₹367 करोड़ के IPO पर ब्रोकरेज की राय बंटी, ग्रे मार्केट में भी फीका रिस्पॉन्सटैक्स के नाम पर खाली हो सकता है बैंक खाता! 6,000 रुपये वाले फर्जी मैसेज से रहें सावधान

BEL Share Price: जिस Akash ने पाकिस्तान के ड्रोन को किया तबाह, उस कंपनी के शेयर पर ब्रोकरेज फिदा; कहा-₹430 तक जाएगा भाव

Advertisement

Defence PSU स्टॉक पर ब्रोकरेज हाउसेस ने खरीदारी की सलाह को बरकरार रखा है। ब्रोकरेजीज का कहना है कि अगले एक साल में यह शेयर करीब 18% का अपसाइड दिखा सकता है।

Last Updated- May 21, 2025 | 1:54 PM IST
Bharat Electronics Share Price

Defence Stock to Buy: सेना के लिए अकाशा मिसाइल सिस्टम जैसे हथियार बनाने वाली कंपनी भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) के शेयर बुधवार को शुरुआती कारोबार में बीएसई पर 4 फीसदी से ज्यादा उछलकर 379.90 रुपये प्रति शेयर के ऑल टाइम हाई पर पहुंच गए। कंपनी के शेयरों में यह तेजी जनवरी-मार्च तिमाही के नतीजे जारी करने के बाद आई है। कंपनी ने बताया कि वित्त वर्ष 2024-25 की जनवरी-मार्च तिमाही में मुनाफा 18 फीसदी बढ़कर 2104.78 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले की इसी तिमाही में यह 1783.52 करोड़ रुपये था। तिमाही नतीजों के साथ कंपनी के डिविडेंड का भी ऐलान किया है।

शेयर में जारी मूवमेंट के बीच मार्च तिमाही (Q4FY25) के नतीजों के बाद भारत इलेक्ट्रॉनिक्स के स्टॉक पर ब्रोकरेज हाउसेस ने खरीदारी की सलाह को बरकरार रखा है। ब्रोकरेजीज का कहना है कि अगले एक साल में यह शेयर करीब 25 फीसदी का अपसाइड दिखा सकता है।

Bharat Electronics पर Nuvama: टारगेट प्राइस ₹430| रेटिंग BUY|

नुवामा इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) पर अपनी रेटिंग को ‘BUY’ पर बरकरार रखा है। ब्रोकरेज ने स्टॉक पर अपने टारगेट प्राइस को बढ़ाकर 430 रुपये कर दिया है। पहले यह 385 रुपये था। इस तरह, डिफेंस पीएसयू स्टॉक आगे चलकर 18% की तेजी दिखा सकता है।

ब्रोकरेज ने कहा कि बीईएल (BEL) का चौथी तिमाही (Q4) में मार्जिन बढ़कर 30.6% हो गया, जो पिछली तिमाही के 26.7% से ज्यादा है और स्ट्रीट के अनुमान 24.7% को भी पार कर गया। प्रबंधन ने 15% राजस्व वृद्धि और 27% ऑपरेटिंग प्रॉफिट मार्जिन का मार्गदर्शन बनाए रखा है, जो कंपनी के भविष्य को लेकर लगातार आशावाद को दर्शाता है।

नुवामा ने आगे कहा कि समय पर ऑर्डर की डिलीवरी और मजबूत ऑर्डर पाइपलाइन के साथ बेहतर परिचालन प्रदर्शन, बीईएल के वैल्यूएशन को और समर्थन दे सकते हैं।

यह भी पढ़ें…Q4 results today

Bharat Electronics पर Motilal Oswal: टारगेट प्राइस ₹410| रेटिंग BUY|

ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ने भारत इलेक्ट्रॉनिक्स पर खरीदारी की सलाह को बरकरार रखा है। साथ ही डिफेन्स स्टॉक पर टारगेट प्राइस को बढ़ाकर 410 रुपये कर दिया है। इस तरह, स्टॉक आगे चलकर 13% का अपसाइड दिखा सकता है।

ब्रोकरेज ने कहा कि बीईएल के चौथी तिमाही के परिणाम एबिटा और पीएटी स्तर पर उसके अनुमान से ज्यादा रहे। जबकि रेवेन्यू में 7 प्रतिशत की सालाना वृद्धि मोटे तौर पर उसके अनुमान के अनुरूप थी। हम उम्मीद से बेहतर मार्जिन प्रोफाइल और थोड़ी कम अन्य आय के आधार पर अपने अनुमानों को बढ़ाते हैं।

Bharat Electronics पर ICICI Securities: टारगेट प्राइस ₹420| रेटिंग BUY|

आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने भारत इलेक्ट्रॉनिक्स पर अपनी खरीदारी की सलाह को बनाए रखा है। ब्रोकरेज ने स्टॉक पर टारगेट प्राइस को बढ़ाकर 420 रुपये कर दिया है। पहले यह 350 रुपये था। इस तरह, शेयर निवेशकों को 15% का अपसाइड रिटर्न दे सकता है।

ब्रोकरेज का कहना है कि भारत इलेट्रॉनिक्स ने अब तक का अपना सबसे बेहतरीन प्रदर्शन किया है। रेवेन्यू, EBITDA, नेट प्रॉफिट (PAT) और मार्जिन सभी में उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई है। कंपनी ने अगले 12–13 महीनों में लगभग ₹57,000 करोड़ के ऑर्डर इनफ्लो (OI) की उम्मीद जताई है। इससे इसके कारोबार की संभावनाओं को लेकर आशावाद बरकरार है।

Bharat Electronics पर Antique Stock Broking: टारगेट प्राइस ₹422| रेटिंग BUY|

एंटिक स्टॉक ब्रोकिंग ने भी भारत इलेक्ट्रॉनिक्स पर अपनी ‘BUY’ रेटिंग को बरकरार रखा है। ब्रोकरेज ने स्टॉक पर 422 रुपये का टारगेट प्राइस रखा है। इस तरह, शेयर आगे चलकर 16% अपसाइड दिखा सकता है।

यह भी पढ़ें…Stock Market LIVE Updates Today

Bharat Electronics Stock History

भारत इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयर बुधवार को 4 फीसदी से ज्यादा चढ़कर 379.90 रुपये के ऑल टाइम हाई पर पहुंच गए। शेयर एक महीने में 25% से ज्यादा चढ़ा है। तीन महीने में स्टॉक में 46.59% और छह महीने में 36.24% की तेजी आई है। एक साल में स्टॉक ने 36.94%, दो साल में 250.63% जबकि पांच साल में 1689.08% का तगड़ा रिटर्न दिया है। बीएसई पर स्टॉक का मार्केट कैप 2,74,336 करोड़ रुपये है।

 

 

(डिस्क्लेमर: यहां शेयर में खरीदारी की सलाह ब्रोकरेज ने दी है। बाजार में निवेश जो​खिमों के अधीन है। निवेश संबंधी फैसला करने से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

Advertisement
First Published - May 21, 2025 | 1:24 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement