facebookmetapixel
Advertisement
PFC-REC Merger: शेयरों में किया है निवेश, तो कैसे होगा फायदा? नए निवेशक क्या करें?Aarogya Setu 2.0: घर बैठे मिलेगा हेल्थ रिकॉर्ड, डॉक्टर, OPD और आयुष्मान का फायदा; जानें 10 बड़े फीचर्सभारत में वॉटर क्राइसेस बनेगा ₹20 लाख करोड़ निवेश का मौकाICICI Bank Dividend: ICICI Bank के निवेशकों की होगी कमाई! बैंक ने तय की डिविडेंड रिकॉर्ड डेटSIS Share Buyback: ₹478 में खरीदेगी शेयर, 2017 के बाद पांचवीं बार होगा बायबैकभारत के सबसे बड़े IPO के पीछे कैसे तैयार हुआ मुकेश अंबानी का ‘Project Jupiter’? जानें Jio IPO की पूरी कहानीSuzlon की नई 5 MW टरबाइन को लॉन्च के 2 हफ्ते में ही मिला पहला ऑर्डर, शेयर में दिखा उछालUbharta Purvanchal Live: पूर्वांचल की नई उड़ान का रोडमैप, बड़े चेहरे कर रहे बड़ा मंथनदेश की फैक्ट्रियों ने पकड़ी रफ्तार! IIP के आंकड़ों ने दिया बड़ा संकेत, आगे क्या होगा?Fed के रेट कट की आशंका में गिरे सोना-चांदी, ग्लोबल मार्केट में सोना फिर 4,000 डॉलर से नीचे

Rupee vs Dollar Today: अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया दो पैसे बढ़कर 83.28 पर

Advertisement

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.25 पर खुला और दिन के कारोबार में इसने 83.24 के ऊपरी और 83.28 के निचले स्तर को छुआ।

Last Updated- October 16, 2023 | 4:51 PM IST
Reserve Bank of India's dollar sale helped the rupee recover from the new low of 84.76 रिजर्व बैंक के डॉलर बिक्री से रुपये में आया सुधार, 84.76 के नए निचले स्तर से उबरने में मिली मदद

रुपया सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले दो पैसे बढ़कर 83.28 (अस्थायी) के स्तर पर बंद हुआ। भू-राजनीतिक तनाव के बीच रुपये ने सीमित दायरे में कारोबार किया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि सकारात्मक व्यापक आर्थिक आंकड़ों से रुपये को समर्थन मिला। दूसरी ओर भू-राजनीतिक तनाव ने रुपये की बढ़त को सीमित किया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.25 पर खुला और दिन के कारोबार में इसने 83.24 के ऊपरी और 83.28 के निचले स्तर को छुआ।

कारोबार के अंत में रुपया अपने पिछले बंद भाव के मुकाबले दो पैसे बढ़कर 83.28 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। रुपया शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले छह पैसे गिरकर 83.30 पर बंद हुआ था। वैश्विक बाजारों में जोखिम से बचने की प्रवृत्ति और कच्चे तेल की कीमतों में उछाल से रुपये पर दबाव बना, जबकि अनुमान से कम थोक मूल्य सूचकांक आधारित (डब्ल्यूपीआई) मुद्रास्फीति के आंकड़ों से स्थानीय मुद्रा को मजबूती मिली।

शुक्रवार को कुछ एफआईआई की खरीद ने भी रुपये को समर्थन दिया। शेयरखान बाय बीएनपी पारिबा के अनुसंधान विश्लेषक अनुज चौधरी ने कहा कि अमेरिका और उसके सहयोगियों के हमास-इजराइल संघर्ष को रोकने के लिए कदम उठाने के बाद अमेरिकी डॉलर में थोड़ी नरमी आई।

यह भी पढ़ें : Closing Bell: शेयर बाजार तक पहुंची इजराइल-हमास युद्ध की आंच, Sensex अंक 116 फिसला; Nifty 19,731 पर बंद

चौधरी ने कहा कि आने वाले दिनों में वैश्विक बाजारों में जोखिम की आशंका और कच्चे तेल की ऊंची कीमतों के कारण रुपया दबाव में रह सकता है। दूसरी ओर पश्चिम एशिया में तनाव कम होने से रुपये को समर्थन मिल सकता है। ]

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.13 प्रतिशत गिरकर 106.51 पर आ गया। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.08 प्रतिशत गिरकर 90.82 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था। घरेलू शेयर बाजारों में बीएसई सेंसेक्स 115.81 अंक या 0.17 प्रतिशत गिरकर 66,166.93 अंक पर बंद हुआ।

]व्यापक एनएसई निफ्टी 19.30 अंक या 0.1 प्रतिशत गिरकर 19,731.75 पर आ गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को शुद्ध रूप से 317.01 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

Advertisement
First Published - October 16, 2023 | 4:51 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement