facebookmetapixel
Advertisement
TVS ने रचा नया इतिहास, होसुर प्लांट में शुरू हुआ नॉर्टन बाइक का उत्पादनभारत समेत 15 देशों तक पहुंचा एन्थ्रोपिक का साइबर सुरक्षा प्रोजेक्ट ‘ग्लासविंग’, AI से खामियां खोजने पर जोर2 साल में हीरो की सभी बाइक होंगी फ्लेक्स-फ्यूल तैयार, एथनॉल ईंधन पर बड़ा दांवEditorial: अमेरिकी शुल्क के नए दांव से व्यापार समझौते पर बढ़ेगी अनिश्चितताकॉकरोच जनता पार्टी बनी युवाओं के राजनीतिक गुस्से का वायरल प्रतीकTax Rebates: क्या FY26 के आंकड़े टैक्स रियायतों पर नए सिरे से सोचने का संकेत हैं?FY27 में हाउसिंग की मांग मजबूत मगर बढ़त रह सकती है सुस्त, चुनिंदा डेवलपर्स पर दांव लगाने की सलाहम्युचुअल फंड्स की खरीदः अप्रैल में रही सुस्त, मई में बढ़ोतरी जबरदस्त Stock Market: आईटी शेयरों में बिकवाली, कच्चे तेल में उछाल से फिसले बाजार RBI T-Bill Auction: साप्ताहिक नीलामी में आरबीआई ने नकारी ट्रेजरी बिल की बोली

सुर्खियों में आया स्मॉलकैप में Quant MF का निवेश

Advertisement

क्वांट एमएफ (Quant MF) की 5 फीसदी या उससे ज्यादा हिस्सेदारी वाली ज्यादातर कंपनियों के शेयर लाल निशान या मामूली बढ़त के साथ बंद हुए।

Last Updated- June 24, 2024 | 9:45 PM IST
Stocks to watch today

क्वांट म्युचुअल फंड (Quant Mutual Fund) के खासे निवेश वाली स्मॉलकैप कंपनियों के लिए शेयर बाजार में सोमवार का दिन मिला-जुला रहा क्योंकि फंड हाउस में फ्रंट रनिंग की जांच सामने आने के बाद यह पहला कारोबारी सत्र था।

क्वांट एमएफ (Quant MF) की 5 फीसदी या उससे ज्यादा हिस्सेदारी वाली ज्यादातर कंपनियों के शेयर लाल निशान या मामूली बढ़त के साथ बंद हुए। इसकी तुलना में निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स सोमवार को 0.1 फीसदी गिरकर बंद हुआ।

किसी बड़ी बिकवाली के मामले में स्मॉलकैप शेयर की कीमतें संवेदनशील होती हैं, जिसकी वजह उनका कम बाजार पूंजीकरण होती है। अगर क्वांट एमएफ योजनाओं की जांच के कारण निवेश निकासी (रीडम्पशन) में तेजी आती है तो क्वांट के ज्यादा निवेश वाले स्मॉलकैप शेयर दबाव में आ सकते हैं। विशेषज्ञों ने ये बातें कही।

स्टेबल इन्वेस्टर के संस्थापक और सेबी पंजीकृत निवेश सलाहकार देव आशिष ने कहा, अगर काफी निवेशक एक साथ बाहर निकलने का फैसला लेते हैं तो इससे रीडम्पशन का दबाव होगा और फंड के एनएवी पर नकारात्मक असर पड़ेगा। लो-फ्लोट शेयरों या मिडकैप व स्मॉलकैप शेयरों में बड़े निवेश वाले फंडों से निवेश निकासी के कारण बिकवाली का दबाव बढ़ सकता है।

क्वांट एमएफ ने रविवार को बयान जारी कर निवेशकों की चिंता दूर करने की कोशिश की है। निवेशकों को भेजे संदेश में क्वांट म्युचुअल फंड ने कहा, हम आपको आश्वस्त करना चाहते हैं कि क्वांट विनियमित इकाई है और हम समीक्षा के दौरान बाजार नियामक के साथ पूरी तरह से सहयोग के लिए प्रतिबद्ध हैं। हम जरूरी समर्थन मुहैया कराएंगे और तय समय के साथ-साथ जरूरत के हिसाब से सेबी को आंकड़े मुहैया कराना जारी रखेंगे।

इसमें कहा गया है, हमारा प्राथमिक लक्ष्य अपरिवर्तित बना हुआ है : अपने मूल्यवान निवेशकों को जोखिम समायोजित बेहतर रिटर्न देना। क्वांट एमएफ पर आपका भरोसा हमारे लिए अहम है और हम पारदर्शिता बनाए रखने और नियामकीय मानकों के हिसाब से चलने के लिए समर्पित हैं।

Advertisement
First Published - June 24, 2024 | 9:43 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement