facebookmetapixel
Advertisement
Editorial: दिवालिया समाधान से CSR और ऑडिट सुधार तक बड़े बदलावसरकारी बैंकों में प्रमोशन के पीछे की कहानी और सुधार की बढ़ती जरूरत​युद्ध और उभरती भू-राजनीतिक दरारें: पश्चिम एशिया संकट ने वैश्विक अर्थव्यवस्था को झकझोर दियापीएम मोदी 28 मार्च को करेंगे जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन; यूपी में पर्यटन, उद्योग और लॉजिस्टिक्स को नई उड़ानBiharOne: बिहार में डिजिटल गवर्नेंस की नई शुरुआत, CIPL के साथ बदलाव की बयारईरानी तेल खरीद का दावा गलत, रिलायंस ने रिपोर्टों को बताया बेबुनियादरनवे से रियल्टी तक: जेवर एयरपोर्ट ने बदली नोएडा की प्रोपर्टी की कहानी, 2027 तक आ सकती है 28% और तेजी‘हेडलाइन्स’ से कहीं आप भी तो नहीं हो रहे गुमराह? SIP पर जारी रखें ये स्ट्रैटेजीAM/NS India में बड़ा बदलाव: दिलीप ओम्मन होंगे रिटायर, अमित हरलका बनेंगे नए सीईओभारत में पेट्रोल, डीजल या LPG की कोई कमी नहीं, 60 दिन का स्टॉक मौजूद: सरकार

नई पीढ़ी के IPOs की निकली हवा, सिर्फ एक-तिहाई आईपीओ ही बाजार के रिटर्न को मात दे पाए

Advertisement

आईपीओ निवेशकों में से सिर्फ 36 फीसदी और सूचीबद्धता के बाद के 32 फीसदी निवेशकों ने ही बीएसई 500 इंडेक्स के मुकाबले सकारात्मक और बेहतर रिटर्न सृजित किया है।

Last Updated- August 13, 2025 | 10:52 PM IST
IPO and Stocks

भारत में उद्यम पूंजी और प्राइवेट इक्विटी स​मर्थित नई पीढ़ी की 25 कंपनियां मई 2020 और जून 2025 के बीच सूचीबद्ध हुईं। इनके विश्लेषण से यह गंभीर वास्तविकता उजागर होती है कि इन आईपीओ में से सिर्फ एक तिहाई ही बाजार के मुकाबले उम्दा प्रदर्शन कर पाए हैं। क्लाइंट एसोसिएट्स के व्हाइट पेपर के मुताबिक आईपीओ निवेशकों में से सिर्फ 36 फीसदी और सूचीबद्धता के बाद के 32 फीसदी निवेशकों ने ही बीएसई 500 इंडेक्स के मुकाबले सकारात्मक और बेहतर रिटर्न सृजित किया है।

प्री-आईपीओ निवेशकों का प्रदर्शन 43 फीसदी के साथ थोड़ा बेहतर रहा। लेकिन तभी जब उन्होंने सही समय पर निकासी की। जिन लोगों ने अनिवार्य छह महीने की लॉक-इन समाप्ति अवधि में बिक्री की, उन्हें अक्सर सबसे ज्यादा रिटर्न मिला जबकि लंबी अवधि के निवेशकों को बहुत कम या यहां तक कि नकारात्मक रिटर्न मिला।

हालांकि आईपीओ की मजबूत मांग आम थी। लेकिन रिपोर्ट में पाया गया है कि ज्यादातर लिस्टिंग लाभ टिकाऊ नहीं रहे। क्लाइंट एसोसिएट्स के व्हाइट पेपर में कहा गया है, अध्ययन का निष्कर्ष है कि नए जमाने के आईपीओ ने जहां काफी उत्साह और अल्पकालिक लाभ पैदा किया, वहीं खुदरा निवेशकों के लिए, ख़ासकर गैर-सूचीबद्ध बाज़ार में जोखिम-समायोजित रिटर्न पर सवाल खड़ा होता है।

इक्जिगो, ज़ोमैटो, नज़ारा टेक और पॉलिसीबाजार जैसे शीर्ष प्रदर्शनकर्ताओं ने राजस्व और मार्जिन विस्तार के साथ स्पष्ट लाभप्रदता की राह दिखाई। खराब प्रदर्शन करने वालों में ओला इलेक्ट्रिक, पेटीएम, मोबिक्विक और फर्स्टक्राई जैसी कंपनियां रहीं।

Advertisement
First Published - August 13, 2025 | 10:10 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement