facebookmetapixel
Advertisement
अगर युद्ध एक महीने और जारी रहा तो दुनिया में खाद्य संकट संभव: मैट सिम्पसनहोर्मुज स्ट्रेट खुला लेकिन समुद्री बीमा प्रीमियम महंगा, शिपिंग लागत और जोखिम बढ़ेपश्चिम एशिया युद्ध का भारत पर गहरा असर, रियल्टी और बैंकिंग सेक्टर सबसे ज्यादा दबाव मेंगर्मी का सीजन शुरू: ट्रैवल और होटल कंपनियों के ऑफर की बाढ़, यात्रियों को मिल रही भारी छूटबाजार में उतार-चढ़ाव से बदला फंडरेजिंग ट्रेंड, राइट्स इश्यू रिकॉर्ड स्तर पर, QIP में भारी गिरावटपश्चिम एशिया संकट: MSME को कर्ज भुगतान में राहत पर विचार, RBI से मॉरेटोरियम की मांग तेजRCB की बिक्री से शेयरहोल्डर्स की बल्ले-बल्ले! USL दे सकती है ₹196 तक का स्पेशल डिविडेंडतेल में बढ़त से शेयर और बॉन्ड में गिरावट; ईरान का अमेरिका के साथ बातचीत से इनकारगोल्डमैन सैक्स ने देसी शेयरों को किया डाउनग्रेड, निफ्टी का टारगेट भी घटायाकिधर जाएगा निफ्टीः 19,900 या 27,500; तेल और भू-राजनीति तनाव से तय होगा रुख

Putin India visit 2025: 4 साल बाद भारत पहुंचे पुतिन, प्रधानमंत्री मोदी ने हवाईअड्डे पर किया स्वागत

Advertisement

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम पुतिन के लिए एक निजी डिनर की मेजबानी करेंगे, जिससे शुक्रवार को होने वाली 23वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए माहौल तैयार किया जा सके

Last Updated- December 04, 2025 | 7:39 PM IST
PM Modi and Putin
प्रधानमंत्री मोदी ने पालम हवाईअड्डे पर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का स्वागत किया | फोटो: X @ANI

Putin India visit 2025: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन गुरुवार शाम अपनी दो दिन की राजकीय यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचें। इस यात्रा का उद्देश्य भारत-रूस के लगभग आठ दशक पुराने साझेदारी को और मजबूत करना है, जो कठिन वैश्विक राजनीतिक माहौल के बावजूद स्थिर बनी हुई है। यह फरवरी 2022 में यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद उनकी भारत की पहली आधिकारिक यात्रा है। अपनी इस यात्रा के दौरान पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ वैश्विक और क्षेत्रीय मुद्दों पर बातचीत करेंगे।

पीएम मोदी और पुतिन साथ में करेंगे डिनर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम पुतिन के लिए एक निजी डिनर की मेजबानी करेंगे, जिससे शुक्रवार को होने वाली 23वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए माहौल तैयार किया जा सके। इस बैठक में रक्षा संबंधों को मजबूत करना, भारत-रूस व्यापार को बाहरी दबावों से सुरक्षित रखना और छोटे मॉड्यूलर रिएक्टरों (SMR) में सहयोग की संभावनाओं की तलाश करना मुख्य फोकस होगा। माना जा रहा है कि इस वार्ता पर पश्चिमी देशों की नजरें भी टिकी रहेंगी।

Also Read: पुतिन के भारत पहुंचने से पहले आई बड़ी खबर.. रूस देगा न्यूक्लियर पावर अटैक सबमरीन; इतनी हैं कीमत

पुतिन का पूरा शेड्यूल (5 दिसंबर)

11:00 AM — राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत समारोह
11:30 AM — राजघाट जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि
11:50 AM — हैदराबाद हाउस में पीएम मोदी से मुलाकात
1:50 PM — दोनों नेताओं की संयुक्त प्रेस बयान जारी
3:40 PM — बिजनेस इवेंट में हिस्सा (स्थान तय होना बाकी)
7:00 PM — राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात, राष्ट्रपति भवन
9:00 PM — नई दिल्ली से प्रस्थान

Also Read: Fitch ने बढ़ाया भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान, FY26 में अब 7.4% की दर से बढ़ेगी इकॉनमी

भारत-रूस के बीच कई समझौते होने की उम्मीद

रूसी नेता का नई दिल्ली का लगभग 27 घंटे का दौरा इसलिए और भी अहम हो गया है क्योंकि यह भारत-अमेरिका संबंधों में तेजी से आ रही गिरावट की पृष्ठभूमि में हो रहा है। बैठक के बाद दोनों पक्षों के बीच व्यापार के क्षेत्रों सहित कई समझौते होने की उम्मीद है। दोनों नेताओं के बीच बैठक से पहले शुक्रवार सुबह राष्ट्रपति भवन में पुतिन का औपचारिक स्वागत किया जाएगा। बैठक हैदराबाद हाउस में होगी, जहां मोदी राष्ट्रपति पुतिन और उनके प्रतिनिधिमंडल के लिए भोज का आयोजन करेंगे और इस दौरान कई मुद्दों पर चर्चा भी होगी।

मामले से परिचित लोगों के अनुसार, पुतिन सुबह राजघाट भी जाएंगे। बैठक के बाद पुतिन रूसी सरकारी प्रसारक का नया ‘इंडिया चैनल’ भी शुरू करेंगे, जिसके बाद वह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा उनके सम्मान में दिए जाने वाले राजकीय भोज में शामिल होंगे। रूसी नेता के शुक्रवार रात करीब नौ बजे भारत से रवाना होने की संभावना है।

Advertisement
First Published - December 4, 2025 | 7:23 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement