facebookmetapixel
Adani Ports Q3 Results: तीसरी तिमाही में मुनाफा 21.2% बढ़ा, अंतरराष्ट्रीय कारोबार में भारी उछालएडवेंट इंटरनेशनल का बड़ा दांव: आदित्य बिड़ला हाउसिंग फाइनेंस में ₹2,750 करोड़ में खरीदी हिस्सेदारी‘दबाव में नहीं लिए फैसले’, CBIC प्रमुख ने सीमा शुल्क सुधारों पर दी सफाई, बताया क्यों घटे टैरिफनौकरी बाजार में अजीब संकट: भीड़ बढ़ी पर नहीं मिल रहे योग्य पेशेवर, 74% कंपनियां टैलेंट के लिए परेशानट्रेड डील पर बोले PM मोदी: राष्ट्रहित में लिया गया ‘बड़ा फैसला’, देश के हर वर्ग को मिलेगा फायदाममता बनर्जी का बड़ा ऐलान: मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने के लिए विपक्ष के प्रस्ताव का करेंगी समर्थनसंसद में संग्राम: विपक्ष के 8 सांसद पूरे बजट सत्र के लिए निलंबित, राहुल गांधी के नेतृत्व में बड़ा प्रदर्शनट्रेड डील से नहीं बदलेगी बाजार की किस्मत, तेजी के लिए चाहिए और स्पष्टता: शंकर शर्माभारत-अमेरिका व्यापार समझौते से दिग्गज ब्रोकरेज फर्म्स गदगद, दावा: बाजार में बढ़ेगा निवेशअदाणी डिफेंस और लियोनार्डो मिलकर बनाएंगी हेलीकॉप्टर, भारत में लगाएगी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट

Fitch ने बढ़ाया भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान, FY26 में अब 7.4% की दर से बढ़ेगी इकॉनमी

रेटिंग एजेंसी का कहना है कि भारतीय इकॉनमी को उपभोग बढ़ने और GST सुधारों से मिला समर्थन

Last Updated- December 04, 2025 | 12:16 PM IST
Indian Economy GDP
Representational Image

फिच रेटिंग्स (Fitch Ratings) ने गुरुवार को चालू वित्त वर्ष 2025-26 के लिए भारत की जीडीपी ग्रोथ का अनुमान 6.9% से बढ़ाकर 7.4% कर दिया है। रेटिंग एजेंसी ने कहा कि बढ़ता उपभोक्ता खर्च, बेहतर सेंटीमेंट और GST सुधारों के सकारात्मक प्रभाव के चलते ग्रोथ का अनुमान बढ़ाया गया है। एजेंसी ने कहा कि मुद्रास्फीति में गिरावट से आरबीआई को दिसंबर में रेपो दर 5.25% तक घटाने की गुंजाइश मिलेगी। रिजर्व बैंक 2025 में अब तक 100 बेसिस प्वाइंट की कटौती कर चुका है।

Q2 में जीडीपी वृद्धि 8.2%

फिच के अनुसार जुलाई–सितंबर तिमाही में भारत की आर्थिक वृद्धि दर 8.2% पर पहुंच गई, जो अप्रैल–जून की 7.8% की वृद्धि से अधिक है। रिपोर्ट में कहा गया कि बाकी वित्त वर्ष के दौरान वृद्धि थोड़ी धीमी हो सकती है, पर पूरे साल के लिए अनुमान को 7.4% किया गया है।

फिच ने कहा कि इस साल इकॉनमिक ग्रोथ का मुख्य इंजन प्राइवेट कंजम्प्शन है, जिसे मजबूत वास्तविक इनकम ग्रोथ, बेहतर कंज्यूमर सेंटीमेंट्स, 22 सितंबर से लागू व्यापक GST कटौती से फायदा होगा। सरकार ने 375 वस्तुओं पर GST घटाया, जिससे 99% से अधिक उपभोग वस्तुएं सस्ती हो गई हैं। फिच ने FY27 के लिए भारत की जीडीपी वृद्धि 6.4% रहने का अनुमान लगाया है।

FY27 की दूसरी छमाही में बढ़ेगा निवेश

फिच को उम्मीद है कि फाइनैंशल कंडीशन में नरमी आने से FY27 की दूसरी छमाही में निजी निवेश बढ़ना शुरू होगा। वहीं, अक्टूबर में खुदरा महंगाई दर घटकर 0.3%, जो अब तक का रिकॉर्ड निचला स्तर है। इसकी मुख्य वजह खाद्य और पेय पदार्थों की कीमतों में कमी रही।

फिच ने कहा कि घटती मुद्रास्फीति से आरबीआई दिसंबर में एक और दर कटौती कर सकता है। साथ ही, नकद आरक्षित अनुपात (CRR) को 4% से 3% करने का भी चरणबद्ध प्रभाव होगा। RBI की मौद्रिक नीति समिति (MPC) शुक्रवार को अपनी नीति समीक्षा जारी करेगी।

फिच ने कहा कि मुख्य मुद्रास्फीति (कोर CPI) में सुधार और आर्थिक गतिविधियों की मजबूती को देखते हुए, आरबीआई का दर कटौती चक्र समाप्त हो गया है, अगले दो वर्षों तक रेपो दर 5.25% ही रहने की संभावना है।

First Published - December 4, 2025 | 12:16 PM IST

संबंधित पोस्ट