facebookmetapixel
Budget 2026 में सरकार ने सीनियर सिटीजन्स के लिए कुछ किया भी या नहीं? जानें एक्सपर्ट इसपर क्या सोचते हैंट्रेड डील की डिटेल्स फाइनल स्टेज में; भारत-अमेरिका जल्द जारी करेंगे बयान: पीयूष गोयलIndia-Us trade deal: भारतीय मसालों का जायका होगा तेज, निर्यात को मिलेगा बढ़ावावित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील का स्वागत किया, कहा- ‘मेड इन इंडिया’ को मिली बड़ी राहतEPFO का दावा: PF के नए नियमों से टैक्स का झंझट खत्म, अब निवेश व रिटर्न पाना होगा और आसानKotak MF ने उतारा नया सर्विसेज फंड, ₹500 की SIP से भारत के ग्रोथ इंजन पर दांव लगाने का मौकाट्रेड डील के बाद बाजार का भरोसा क्यों लौटा अंबानी-अदाणी पर?Explainer: India-US Trade Deal के बाद देश के टेक्सटाइल सेक्टर को कैसे बूम मिलने वाला है?अमेरिकी टैरिफ कटौती से रत्न, आभूषण और कपड़ा सेक्टर को बढ़ावा, रूसी तेल से तुरंत दूरी मुश्किल: Moody’sHAL, BEL से लेकर PTC तक निवेश का मौका, ब्रोकरेज ने डिफेंस शेयरों पर हाई टारगेट तय किए

Putin India visit 2025: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन आज भारत आएंगे: चेक करें समय और पूरा शेड्यूल

रूसी राष्ट्रपति पुतिन की यह फरवरी 2022 में यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद उनकी भारत की पहली आधिकारिक यात्रा है।

Last Updated- December 04, 2025 | 11:37 AM IST
Vladimir Putin
File Image

Putin India visit 2025: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन गुरुवार (4 दिसंबर) को दो दिन की राजकीय यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचेंगे और 23वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे। यह फरवरी 2022 में यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद उनकी भारत की पहली आधिकारिक यात्रा है। अपनी इस यात्रा के दौरान पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ वैश्विक और क्षेत्रीय मुद्दों पर बातचीत करेंगे।

पुतिन का भारत दौरे का समय और पूरा शेड्यूल

विदेश मंत्रालय (MEA) की ओर से जारी शेड्यूल के अनुसार, राष्ट्रपति पुतिन गुरुवार शाम करीब 6:35 बजे नई दिल्ली पहुंचेंगे। पीटीआई रिपोर्ट के मुताबिक, पुतिन के पहुंचने के कुछ घंटे बाद प्रधानमंत्री मोदी उनके सम्मान में एक निजी रात्रिभोज की मेजबानी करेंगे।

ये भी पढ़ें… क्या भारत में बनने जा रहे हैं रूसी डिजाइन वाले छोटे परमाणु रिएक्टर? बड़ी तैयारी शुरू!

पुतिन का पूरा शेड्यूल (5 दिसंबर)

  • 11:00 AM — राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत समारोह
  • 11:30 AM — राजघाट जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि
  • 11:50 AM — हैदराबाद हाउस में पीएम मोदी से मुलाकात
  • 1:50 PM — दोनों नेताओं की संयुक्त प्रेस बयान जारी
  • 3:40 PM — बिजनेस इवेंट में हिस्सा (स्थान तय होना बाकी)
  • 7:00 PM — राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात, राष्ट्रपति भवन
  • 9:00 PM — नई दिल्ली से प्रस्थान

दोनों देशों के बीच कई महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर होने की उम्मीद है, जिनमें व्यापार से जुड़े समझौते भी शामिल हो सकते हैं। पुतिन की भारत यात्रा से पहले रूसी मंत्रिमंडल ने असैन्य परमाणु ऊर्जा में भारत के साथ द्विपक्षीय सहयोग को गहरा करने के लिए समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर करने को मंजूरी दी। इससे इतर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और रूस के रक्षा मंत्री आंद्रेई बेलौसोव भी गुरुवार को नई दिल्ली में सैन्य और सैन्य तकनीकी सहयोग पर 22वीं भारत-रूस अंतर-सरकारी आयोग की मंत्रिस्तरीय बैठक में हिस्सा लेंगे।

ये भी पढ़ें… पुतिन की भारत यात्रा से पहले बड़ा ऐलान! रूस ने परमाणु MoU को दी हरी झंडी

दिल्ली में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

पुतिन की यात्रा से पहले दिल्ली को हाई अलर्ट पर रखा गया है और बहु-स्तरीय सुरक्षा घेरा लागू किया गया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “5,000 से अधिक पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं। पुतिन के आगमन से लेकर प्रस्थान तक उनकी हर गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जाएगी।”

दिल्ली पुलिस, केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों और पुतिन की निजी सुरक्षा टीम ने मिलकर SWAT कमांडो, स्नाइपर, एंटी-टेरर यूनिट और क्विक-रिएक्शन टीम सहित एक मजबूत सुरक्षा व्यवस्था तैयार की है। रूट सिक्युरिटीज, आयोजनों और संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी।

First Published - December 4, 2025 | 11:37 AM IST

संबंधित पोस्ट