facebookmetapixel
Anthropic के नए टूल से टेक कंपनियों में मची खलबली, औंधे मुंह गिरे आईटी शेयरअगले 20-25 वर्षों में भारत बनेगा दुनिया की सबसे प्रभावशाली आर्थिक ताकत: ब्लैकरॉक प्रमुख लैरी फिंकCCI ने दिए इंडिगो के ​खिलाफ जांच के आदेश, उड़ानें रद्द कर बाजार में प्रभुत्व का संभावित दुरुपयोगचुनौतियां अब बन रहीं अवसर, भारत-अमेरिका ट्रेड डील से विदेशी निवेश को बढ़ावा मिलने की उम्मीदEditorial: ऑपरेशन सिंदूर का असर, रक्षा बजट में बढ़ोतरीजब व्यावसायिक हितों से टकराती है प्रवर्तन शक्ति, बाजार का भरोसा कमजोर होता हैसहनशीलता ने दिया फल: ट्रंप के साथ भारत की लंबी रणनीति रंग लाईBajaj Finance Q3FY26 Results: मुनाफा घटा, ब्रोकरेज की राय बंटी, शेयर के लिए टारगेट प्राइस में बदलावNMDC Q3FY26 Results: रेवेन्यू 16% बढ़कर ₹7,610 करोड़; उत्पादन और बिक्री में बढ़ोतरी जारीभारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद रुपया कमजोर, डॉलर के मुकाबले 11 पैसे गिरकर 90.43 पर बंद

Meesho IPO की बंपर लिस्टिंग, ₹161 पर लिस्ट हुए शेयर; हर लॉट पर दिया 6750 रुपये का मुनाफा

Meesho IPO: मीशो के शेयर बीएसई पर 161.20 रुपये के भाव पर लिस्ट हुए। यह इश्यू प्राइस बैंड के अपर एंड 111 रुपये से 50 रुपये या 45 प्रतिशत ज्यादा है।

Last Updated- December 10, 2025 | 10:08 AM IST
Meesho IPO Listing today

Meesho IPO listing today: ऑनलाइन ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म मीशो के शेयर आज यानी बुधवार को शेयर बाजार में जोरदार एंट्री के साथ लिस्ट हो गए। आईपीओ अप्लाई करने के लिए 3 दिसंबर को खुला था और 5 दिसंबर को बंद हो गया था। मीशो के शेयर बीएसई पर 161.20 रुपये के भाव पर लिस्ट हुए। यह इश्यू प्राइस बैंड के अपर एंड 111 रुपये से 50 रुपये या 45 प्रतिशत ज्यादा है। वहीं, एनएसई पर कंपनी के शेयर 162.50 रुपये पर लिस्ट हुए, जो इश्यू प्राइस की तुलना में 51.50 रुपये या 47 फीसदी ज्यादा है।

मीशो की लिस्टिंग ग्रे मार्केट के अनुमान से भी ज्यादा रही। ग्रे मार्केट में मीशो आईपीओ का जीएमपी बुधवार को 36 रुपये पर चल रहा था। इस प्रीमियम पर मीशो आईपीओ का अनुमानित लिस्टिंग प्राइस लगभग 147 रुपये प्रति शेयर माना जा रहा था। जबकि शेयर 161 रुपये पर लिस्ट हुए। आईपीओ के हर लॉट में 135 शेयर थे। इस तरह, निवेशकों को हर लॉट पर 6750 रुपये का फायदा हुआ है।

यह भी पढ़ें: जापानी निवेशक सॉफ्टबैंक को भारत में मिला मेगा रिटर्न, मीशो-लेंसकार्ट के आईपीओ से बढ़ी उम्मीदें

Meesho IPO Subscription Status

मीशो आईपीओ को लेकर बाजार में जोरदार उत्साह देखने को मिला। एनएसई के आंकड़ों के अनुसार, इश्यू को 21,96,29,80,575 शेयरों के लिए बोलियां मिली है। जबकि पेशकश 26,86,18,197 शेयर रखें गए हैं। कुल मिलाकर आईपीओ को 2.29 गुना अप्लाई किया जा चुका है। रिटेल निवेशकों की केटेगरी को सबसे ज्यादा सब्सक्रिप्शन मिला है। इसे अब तक 81.76 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है। क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल निवेशकों ने सबसे ज्यादा 123.34 गुना अप्लाई किया। जबकि नॉन-इंस्टीट्यूशनल खरीदारों ने 39.85 गुना और रिटेल निवेशकों ने 19.89 गुना बुक किया।

यह भी पढ़ें: Corona Remedies IPO: ग्रे मार्केट से लिस्टिंग गेन के संकेत, सब्सक्राइब करें या नहीं; ब्रोकरेज फर्म का ये है नजरिया

First Published - December 10, 2025 | 8:32 AM IST

संबंधित पोस्ट