facebookmetapixel
Anthropic के नए टूल से टेक कंपनियों में मची खलबली, औंधे मुंह गिरे आईटी शेयरअगले 20-25 वर्षों में भारत बनेगा दुनिया की सबसे प्रभावशाली आर्थिक ताकत: ब्लैकरॉक प्रमुख लैरी फिंकCCI ने दिए इंडिगो के ​खिलाफ जांच के आदेश, उड़ानें रद्द कर बाजार में प्रभुत्व का संभावित दुरुपयोगचुनौतियां अब बन रहीं अवसर, भारत-अमेरिका ट्रेड डील से विदेशी निवेश को बढ़ावा मिलने की उम्मीदEditorial: ऑपरेशन सिंदूर का असर, रक्षा बजट में बढ़ोतरीजब व्यावसायिक हितों से टकराती है प्रवर्तन शक्ति, बाजार का भरोसा कमजोर होता हैसहनशीलता ने दिया फल: ट्रंप के साथ भारत की लंबी रणनीति रंग लाईBajaj Finance Q3FY26 Results: मुनाफा घटा, ब्रोकरेज की राय बंटी, शेयर के लिए टारगेट प्राइस में बदलावNMDC Q3FY26 Results: रेवेन्यू 16% बढ़कर ₹7,610 करोड़; उत्पादन और बिक्री में बढ़ोतरी जारीभारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद रुपया कमजोर, डॉलर के मुकाबले 11 पैसे गिरकर 90.43 पर बंद

Corona Remedies IPO: ग्रे मार्केट से लिस्टिंग गेन के संकेत, सब्सक्राइब करें या नहीं; ब्रोकरेज फर्म का ये है नजरिया

Corona Remedies IPO: ग्रे मार्केट में कोरोना रेमेडीज के नॉन-लिस्टेड शेयरों को लेकर काफी हलचल देखने को मिल रही है। कंपनी के शेयर मंगलवार को 240 रुपये के GMP पर ट्रेड कर रहे थे।

Last Updated- December 09, 2025 | 12:49 PM IST
IPO

Corona Remedies IPO GMP: गुजरात स्थित फार्मास्यूटिकल कंपनी कोरोना रेमेडीज के आईपीओ को निवेशकों से अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। इश्यू सब्सक्राइब करने के लिए सोमवार को खुला था। यह अप्लाई करने के लिए बुधवार (10 दिसंबर) तक खुला रहेगा। कंपनी ने 6.2 लाख शेयरों के ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए 655.3 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य रखा है।

Corona Remedies IPO Subscription Status

कोरोना रेमेडीज आईपीओ को लेकर निवेशकों में उत्साह देखने को मिला है। एनएसई के आंकड़ों के अनुसार, मंगलवार दोपहर 12 बजे तक इश्यू को कुल 2.72 गुना अप्लाई किया जा चुका है। अभी तक इश्यू को पेशकश पर रखे 21,39,573 शेयरों के मुकाबले 61,93,180 शेयरों के लिए बोलियां मिल चुकी है। नॉन इंस्टीट्यूशनल निवेशकों की केटेगरी को सबसे ज्यादा सब्सक्रिप्शन मिला है। इस केटेगरी को अब तक 5.89 गुना बुक किया जा चुका है। इसके अलावा रिटेल निवेशकों की केटेगरी को 2.89 गुना सब्सक्राइब किया गया है।

यह भी पढ़ें: ICICI Pru AMC ने ₹10,600 करोड़ के IPO के लिए 2,061–2,165 रुपये का तय किया दायरा

Corona Remedies IPO GMP

ग्रे मार्केट में कोरोना रेमेडीज के नॉन-लिस्टेड शेयरों को लेकर काफी हलचल देखने को मिल रही है। कंपनी के शेयर मंगलवार को 240 रुपये के GMP पर ट्रेड कर रहे थे। यह संकेत देता है कि शेयर 1302 रुपये पर लिस्ट हो सकते है, जो इश्यू प्राइस बैंड के अपर एंड 1062 रुपये से 22.60 फीसदी ज्यादा है।

Corona Remedies IPO: सब्सक्राइब करें या नहीं ?

Arihant Capital

अरिहंत कैपिटल का कहना है कि कोरोना रेमेडीज का बिजनेस लंबे समय के लिए मजबूत ग्रोथ दिखा सकता है। कंपनी की क्रॉनिक दवाओं और महिलाओं की सेहत से जुड़ी दवाओं में अच्छी पकड़ है। हाल के अधिग्रहण, नए प्रोडक्ट लॉन्च और नया हार्मोन मैन्युफैक्चरिंग प्लांट भविष्य में कंपनी की कमाई और प्रोडक्ट रेंज को और बेहतर बनाएंगे।

ब्रोकरेज ने बताया कि अपर प्राइस बैंड ₹1,062 पर कंपनी का P/E रेश्यो 43.5x आता है, जो FY25 के EPS ₹24.4 पर आधारित है। ब्रोकरेज ने इस आईपीओ को ‘सब्सक्राइब’ करने की सलाह दी है।

यह भी पढ़ें: Wakefit Innovations IPO: सब्सक्रिप्शन के लिए खुला IPO, जानें प्राइस बैंड समेत अन्य डीटेल

SBI Securities

एसबीआई सिक्योरिटीज के अनुसार, वित्त वर्ष 2022-23 से वित्त वर्ष 2024-25 के बीच कंपनी का वित्तीय प्रदर्शन काफी मजबूत रहा है। इस दौरान राजस्व में 16.3%, EBITDA में 36.9% और शुद्ध लाभ (PAT) में 32.6% की औसत वार्षिक वृद्धि (CAGR) देखने को मिली। कंपनी अपनी टीम बढ़ाकर नई जगहों पर पहुंच बनाने और हार्मोन फैक्ट्री में निवेश के ज़रिये अगले ग्रोथ फेज की तैयारी कर रही है।

ब्रोकरेज का कहना है कि कंपनी की रिटर्न रेशियो अच्छी है। बैलेंस शीट मजबूत है और वैल्यूएशन भी अपने सेक्टर के हिसाब से ठीक है। इसलिए उन्होंने निवेशकों को कट-ऑफ प्राइस पर आईपीओ सब्सक्राइब करने की सलाह दी है।

First Published - December 9, 2025 | 12:33 PM IST

संबंधित पोस्ट