facebookmetapixel
Advertisement
बिजली क्षेत्र में 35 साल के सुधारों से बदली तस्वीर, कमी से अधिशेष तक पहुंचा भारतचार्ल्स श्वाब ने भारत में शुरू किया पहला टेक्नोलॉजी सेंटर, हैदराबाद बना नया ठिकानाभारतीय दोपहिया वाहनों की विदेशों में बढ़ी मांग, लगातार तीसरे साल निर्यात बढ़ने की उम्मीदस्पाइसजेट को बड़ी राहत, विमान लीज कंपनी ने वापस ली दिवाला याचिकाभारत के एंटरटेनमेंट सेक्टर पर KKR का भरोसा, बुकमाईशो में खरीदेगी अल्पांश हिस्सेदारीप्रतिस्पर्धा आयोग का बड़ा बदलाव, प्रतिबद्धता मामलों की कुल समय-सीमा 180 दिन हुईएक दशक बाद चीनी आयात की तैयारी, 10 लाख टन से कीमतों पर लगाम की कोशिशमहिलाओं को समान संसाधन मिलें तो बढ़ेगी खेती की पैदावार, रिपोर्ट में बड़ा दावाक्लोजिंग ऑक्शन सेशन में हेरफेर पर सेबी की बड़ी कार्रवाई, कॉपटॉल और मानसी ब्रोकिंग पर लगाई रोकजापानी निवेशकों पर योगी का दांव, 75 हजार एकड़ भूमि बैंक और बेहतर कनेक्टिविटी का दिया हवाला

सरकार के कदम से म्युचुअल फंड निवेश पर पड़ सकता है असर

Advertisement
Last Updated- March 24, 2023 | 11:25 PM IST
Corporate bond FPI investment India
Illustration by Ajay Mohanty

बेंचमार्क तीन साल व पांच साल के कॉरपोरेट बॉन्ड का प्रतिफल शुक्रवार को उछल गया क्योंकि डेट म्युचुअल फंड के निवेशकों को मिलने वाले कर फायदे हटाने वाले सरकारी प्रस्ताव ने बाजार का सेंटिमेंट बिगाड़ दिया। ट्रेडरों ने कहा, इससे कॉरपोरेट डेट की मांग को लेकर चिंता पैदा हुई।

शुक्रवार को वित्त विधेयक 2023 के संशोधनों को पारित कर दिया गया, जिसके मुताबिक वैसा डेट फंड जिसका 35 फीसदी से ज्यादा इक्विटी शेयर में न हो, उस पर आयकर के टैक्स स्लैब के आधार पर कर वसूला जाएगा, चाहे निवेश की अवधि कुछ भी हो। इससे लंबी अवधि के पूंजीगत लाभ कर का लाभ समाप्त हो जाएगा, जो अभी डेट म्युचुअल फंडों के निवेशकों को मिल रहा है।

अभी डेट म्युचुअल फंड की यूनिट अगर तीन साल बाद बेचे जाते हैं तो लंबी अवधि का पूंजीगत लाभ कर 20 फीसदी लगता है।

सरकार के ताजा कदम से कर की गणना निवेशक के ट्रैक ब्रैकेट के आधार पर होगा और कर की दर 30 फीसदी तक भी हो सकती है। इस कदम ने म्युचुअल फंडों की यूनिट को बैंक एफडी के बराबर कर दिया है।

यह देखते हुए कि म्युचुअल फंडों का इस्तेमाल कॉरपोरेट डेट की खरीद में किया जाता है, जिसमें कर छूट की पेशकश होती है, ऐसे में आगे प्रतिभूतियों की मांग पर असर पड़ सकता है।

बेंचमार्क तीन साल व पांच साल वाले कॉरपोरेट बॉन्ड का प्रतिफल शुक्रवार को द्वितीयक बाजार में 6 से 7 आधार अंक बढ़ गया।

गुरुवार को बेंचमार्क तीन व पांच साल का कॉरपोरेट बॉन्ड क्रमश: 7.81 फीसदी व 7.92 फीसदी पर टिका था। ब्लूमबर्ग के आंकड़ों से यह जानकारी मिली।

एसबीआई म्युचुअल फंड के ​फिक्स्ड इनकम प्रमुख राजीव राधाकृष्णन ने कहा, बाजार को इसे समाहित करने में थोड़ा वक्त लगेगा। मौजूदा निवेश पर असर नहीं पड़ेगा लेकिन अप्रैल 2023 के बाद होने वाले निवेश प्रभावित होंगे। कॉरपोरेट बॉन्ड का स्प्रेड बढ़ेगा। पिछले कुछ वर्षों में टार्गेट मैच्योरिटी फंड व अन्य बॉन्ड फंडों ने द्वि‍तीयक बाजार में खासी नकदी लाई थी।

शुक्रवार को 10 वर्षीय बेंचमार्क सरकारी बॉन्ड 7.15 फीसदी पर ट्रेड कर रहा था। सरकारी व कॉरपोरेट बॉन्ड के प्रतिफल का स्प्रेड बढ़ने से फर्मों के लिए फंड जुटाना महंगा हो जाता है।

साल 2023 में अब तक 3 साल व 5 साल वाले कॉरपोरेट बॉन्ड का प्रतिफल क्रमश: 16 व 22 आधार अंक चढ़ा है। 10 वर्षीय कॉरपोरेट बॉन्ड का प्रतिफल इस अवधि में 11 आधार अंक बढ़ा है।

Advertisement
First Published - March 24, 2023 | 7:44 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement