facebookmetapixel
Advertisement
सीमेंट कंपनियों की बिक्री में 7-8% उछाल, बढ़ती लागत ने मुनाफे पर डाला दबावमॉनसून सत्र में महज चार दिन शेष, शाह के बयान से पीछे हटने को तैयार नहीं विपक्षप्रधानमंत्री मोदी ने खिलाड़ियों को दी बधाई, ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ को किया याद; हर घर तिरंगा की अपीलISRO 6 साल में भेजेगा 300 उपग्रह! 2035 तक अपना स्पेस स्टेशन बनाने का लक्ष्यरिटर्न में पिछड़कर भी रहे एसआईपी की पसंद निवेश के लिए कितने सही हैं लार्ज कैप फंड?FPI की खरीदारी वाले शेयरों ने दिया बेहतर रिटर्न, फिर भी हिस्सेदारी 14 साल के निचले स्तर परमदरसन इंटरनैशनल में 9% उछाल, मजबूत नतीजों और नए कारोबार से बढ़ी ग्रोथ की उम्मीदNSE-BSE के दबदबे में क्षेत्रीय एक्सचेंजों का सफर, क्या लौटेगा कलकत्ता स्टॉक एक्सचेंज?हीरो मोटोकॉर्प की रफ्तार बरकरार, मजबूत वॉल्यूम और प्रीमियम मिक्स से बढ़ी उम्मीदउदारीकरण के 35 साल: ‘सनसेट इंडस्ट्री’ जिसने आर्थिक सुधारों के बाद लिख दी विकास की नई इबारत

यशोभूमि में बनेगा ITC होटल्स का भव्य 5-स्टार होटल, दिल्ली को मिलेगा नया अंतरराष्ट्रीय ठिकाना

Advertisement

स्टॉक एक्सचेंज को भेजी जानकारी के अनुसार, कंपनी को 326.5 करोड़ रुपये के प्रीमियम पर 91 साल की लीज मिली है

Last Updated- January 09, 2026 | 10:08 PM IST
ITC Hotels
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

आईटीसी होटल्स ने शुक्रवार को घोषणा की कि उसे भारत सरकार के एंटरप्राइज इंडिया इंटरनैशनल कन्वेंशन ऐंड एग्जीबिशन सेंटर लिमिटेड (आईआईसीसी) से नई दिल्ली के द्वारका में यशोभूमि में एक होटल के निर्माण और परिचालन के लिए लीज पर जमीन का आवंटन हुआ है।

स्टॉक एक्सचेंज को भेजी जानकारी के अनुसार, 326.5 करोड़ रुपये के प्रीमियम पर 91 साल की लीज मिली है। इसमें कहा गया है कि भूखंड का ग्राउंड कवरेज 3,648 वर्ग मीटर है और जिसमें 26,179 वर्ग मीटर के फ्लोर एरिया रेशियो की अनुमति है।

Also Read: Gold ETF में आया रिकॉर्ड निवेश, दिसंबर में इनफ्लो 211% बढ़कर ₹11,646 करोड़ के ऑल टाइम हाई पर

कंपनी की विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘यह भूखंड एक प्रीमियम 5-स्टार होटल के विकास एवं परिचालन के लिए है जिसमें आधुनिक बैंक्वेटिंग सुविधाएं और मशहूर व्यंजन पेश किए जाएंगे।’ इसमें कहा गया है, ‘यह होटल यशोभूमि को कन्वेंशन, कॉन्फ्रेंस, एग्जीबिशन और बड़े इवेंट्स के लिए अंतरराष्ट्रीय स्थल के तौर पर और बेहतर बनाने में अहम भूमिका निभाएगा।’

यह समूह अभी दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में आईटीसी होटल्स, वेलकमहोटल और फॉर्च्यून जैसे अलग-अलग ब्रांडों के तहत 10 होटल और 1,599 कमरों का परिचालन करता है।

Advertisement
First Published - January 9, 2026 | 10:08 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement