facebookmetapixel
Advertisement
AI के दौर में छोटी कंपनियां बनेंगी रोजगार का बड़ा जरिया: नंदन नीलेकणिभारत में गूगल के 15 अरब डॉलर के डेटा सेंटर प्रोजेक्ट पर मंडराया पर्यावरण का खतराLAPL Automotive IPO: आज से खुला सब्सक्रिप्शन, ₹94 प्रति शेयर तक तय हुआ प्राइस बैंड; जानें GMP और पूरी डिटेलमजबूत नतीजे, फिर भी चार अलग राय: Pidilite पर ब्रोकरेज क्यों बंटे हुए हैं?Q1 में मुनाफा बढ़ा, फिर भी Omnitech Engineering के शेयर 14% टूटे! जानिए निवेशकों ने क्यों बेचा स्टॉकPM-SYM: क्या आप असंगठित क्षेत्र में काम करते हैं? जानिए बुढ़ापे में कैसे मिलेगी 3000 रुपये की पेंशनअमेरिका का Section 301 सिर्फ टैरिफ है या दबाव बनाने का नया हथियार? भारत के पास क्या हैं विकल्पTitan ने रचा नया इतिहास! ₹5,000 के पार पहुंचा शेयर, जून से 26% की उड़ान; अब खरीदें, होल्ड करें या मुनाफा बुक करें?अगस्त में सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (SGB) का समय से पहले रिडेम्पशन: ये निवेशक समय से पहले बाहर निकल सकते हैं8 साल से प्रोडक्शन टारगेट चूक रही ONGC, फिर भी कुछ ब्रोकरेज को दिख रहा 53% तक का रिटर्न

Closing Bell: शेयर बाजार धड़ाम, Sensex 610 अंक लुढ़ककर 66 हजार के नीचे आया, Nifty भी 19,550 के नीचे

Advertisement

Stock Market: इंट्रा-डे ट्रेड में IT शेयरों में कमजोरी, टेक महिंद्रा के शेयर 4.59 फीसदी टूटा

Last Updated- September 28, 2023 | 4:39 PM IST
Stock market fell after being shocked by the results of Lok Sabha elections, investors lost Rs 31 lakh crore लोकसभा चुनाव के नतीजों से सदमा खाकर गिरा शेयर बाजार, निवेशकों को लगी 31 लाख करोड़ रुपये की चपत

Stock Market: ग्लोबल मार्केट (global market) से मिले कमजोर रूझानों, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत और IT शेयरों में कमजोरी के बीच हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को घरेलू शेयर एक महीने के निचले स्तर पर बंद हुए। दोनों फ्रंटलाइन इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी में भारी गिरावट दर्ज की गई। आज के कारोबार में BSE सेंसेक्स (Sensex) 610 अंक टूटा। वहीं, निफ्टी (Nifty) में भी 193 अंकों की गिरावट देखी गई। व्यापक बाजारों में, BSE मिडकैप सूचकांक 0.08 फीसदी और स्मॉलकैप सूचकांक 0.46 फीसदी चढ़ा।

इससे पहले गुरुवार को शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार बढ़त के साथ खुले, लेकिन वैश्विक बाजारों के कमजोर रुख और विदेशी कोषों की लगातार निकासी के बीच उन्होंने बढ़त खो दी। BSE सेंसेक्स 287.32 अंक चढ़कर 66,406.01 पर पहुंच गया था जबकि NSE निफ्टी 50.2 अंक बढ़कर 19,766.65 पर था।

BSE का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) 610.37 अंक यानी 0.92 फीसदी की गिरावट के साथ 65,508.32 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 66,406.01 की ऊंचाई तक गया और नीचे में 65,423.39 तक आया।

वहीं, दूसरी तरफ नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी (Nifty) में भी 192.90 अंक यानी 0.98 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। निफ्टी दिन के अंत में 19,523.55 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी 19,766.65 की ऊंचाई तक गया और नीचे में 19,492.10 तक आया।

Also read: MCX 3 अक्‍टूबर से नए ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म पर होगा शिफ्ट, एक्सचेंज ने जारी किया नोटिस

L&T बना सेंसेक्स का टॉप गेनर

आज के कारोबार में सेंसेक्स के शेयरों में केवल 6 शेयर हरे निशान पर बंद हुए। L&T, भारती एयरटेल, पावर ग्रिड, एक्सिस बैंक और NTPC सेंसेक्स के टॉप 5 गेनर्स रहे। सबसे ज्यादा मुनाफा L&T के शेयरों को हुआ। इसके शेयर 2.14 फीसदी तक चढ़े। इसके अलावा, SBI बैंक के शेयर भी लाभ में रहे।

टेक महिंद्रा के शेयर 4 फीसदी से ज्यादा लुढ़के

वहीं, दूसरी तरफ सेंसेक्स के शेयरों में 24 शेयर लाल निशान पर बंद हुए। टेक महिंद्रा, एशियन पेंट्स, विप्रो, M&M, और इंफोसिस सेंसेक्स के टॉप 5 लूजर्स रहे। सबसे ज्यादा नुकसान टेक महिंद्रा के शेयरों को हुआ। इसके शेयर 4.22 फीसदी तक गिर गए। इसके अलावा कोटक बैंक, बजाज फिनसर्व, ITC, HUL, इंडसइंड बैंक, रिलायंस, JSW स्टील, TCS, बजाज फाइनैंस, टाइटन आदि भी नुकसान में रहे।

Advertisement
First Published - September 28, 2023 | 4:08 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement