facebookmetapixel
Advertisement
दिल्ली में उमस का टॉर्चर, 50 डिग्री जैसा अहसास; मॉनसून की रफ्तार तेज पर UP-बिहार में अभी हीटवेव का अलर्टअमेरिका-ईरान के बीच फिर बढ़ा तनाव, ट्रंप के आदेश पर अमेरिकी सेना ने ईरान के 10 ठिकानों पर किए बड़े हमलेIT डिपार्टमेंट ने ‘स्वैपिंग प्रोविजन्स’ के लिए 20,000 ITRs को किया फ्लैग: जानें अब आपके पास क्या है रास्ताEPFO की EDLI स्कीम: कर्मचारियों को मिलता है ₹7 लाख तक का फ्री लाइफ इंश्योरेंस, ऐसे कर सकते हैं क्लेमअगले साल की शुरुआत में भारत आ सकते हैं ट्रंप, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने दी जानकारीनिवेशक दें ध्यान! अगले हफ्ते कजारिया सेरामिक्स समेत ये 3 कंपनियां करेंगी शेयर बायबैक, जानें पूरी डिटेलDividend Stocks: अगले हफ्ते खुलेगा कमाई का पिटारा, टाटा-महिंद्रा-बजाज समेत 46 कंपनियां बांटेगी डिविडेंडAIF Market: पश्चिम एशिया संकट थमने से वैकल्पिक निवेश फंडों में लौटी रौनक, HNIs का बढ़ा भरोसाभारतीय फिनटेक कंपनियों की नजर अब ग्लोबल मार्केट पर, स्ट्राइप-पेपाल की तर्ज पर दुनिया भर में लाइसेंस लेने की होड़इनवेस्को सहित कई फंड कंपनियों ने नए निवेश पर लगाई रोक, पर निवेशक गोल्ड ETF खरीदें, बेचें या होल्ड करें?

कैपिटल गेन टैक्स में बदलाव के ठंडे बस्ते में पड़ने के आसार

Advertisement
Last Updated- February 07, 2023 | 7:33 PM IST
Net direct tax collection rises 7%

वित्त मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि सरकार द्वारा कैपिटल गेन टैक्स प्रणाली में बदलाव के प्रस्ताव को ठंडे बस्ते में डाले जाने की संभावना है, क्योंकि ऐसे कदम से वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच बाजार धारणा प्रभावित हो सकती है।

एक अधिकारी ने कहा, ‘यह एक जटिल प्रणाली है और बाजार तथा व्यवसाय, दोनों पर इसका व्यापक प्रभाव पड़ेगा। इसके अलावा, इक्विटी शेयरों पर लांग टर्म कैपिटल गेन में बदलाव को महज कुछ समय हुआ है।’

हालांकि कुछ जटिलताओं को ध्यान में रखते हुए सरकार ने बजट में इस पर जोर नहीं दिया। एक अन्य अधिकारी ने कहा कि बजट के बाद भी इस पर ध्यान नहीं दिया जा सकता है।

अधिकारी ने कहा, ‘संपूर्ण व्यवस्था की समीक्षा करते वक्त कई बातों पर ध्यान दिए जाने की जरूरत होगी, क्योंकि यह कई परिसंपत्ति वर्गों से जुड़ी हुई है। हर किसी को बदलावों पर ध्यान देना होगा, जो मौजूदा समय में आकर्षक दिख रहे हैं।’

मौजूदा समय में एक साल से अधिक पुरानी इक्विटी पर लांग टर्म कैपिटल गेन (lTCG) 10 प्रतिशत कर दायरे में आता है और 1 लाख रुपये की लाभ सीमा पर कर लगता है। इसे 1 अप्रैल 2019 से प्रभावी किया गया था। एक साल से कम अवधि की सूचीबद्ध इक्विटी पर शार्ट टर्म कैपिटल गेन पर टैक्स 15 प्रतिशत है।

नांगिया एंडरसन इंडिया में पार्टनर नीरज अग्रवाल ने कहा, ‘टैक्स प्रणाली में बदलाव से उद्योग और बाजार प्रभावित होंगे। व्यापक प्रभाव को ध्यान में रखते हुए सरकार का फिलहाल इंतजार करना चाहेगी। कर प्रणाली को सामान्य बनाने के लिए ढांचे में बदलाव लाने की जरूरत होगी, जो ऐसे समय में संभव नहीं हो सकता है जब कई तरह की अनिश्चितताएं मौजूद हैं।’

अग्रवाल ने कहा, ‘चूंकि कर प्रणाली बेहद जटिल है, इसलिए इसे सामान्य बनाने की जरूरत को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। हालांकि सरकार आगामी चुनाव को ध्यान में रखते हुए कोई बड़ा संशोधन करना नहीं चाहेगी।’

पूंजीगत लाभ कर व्यवस्था में यह सुनिश्चित करने के लिए होल्डिंग अवधि सुनिश्चित की गई है कि किसी परिसंपत्ति को बेचने से हुआ लाभ अल्पावधि है या दीर्घावधि।

ईवाई इंडिया में वरिष्ठ कर पार्टनर सुधीर कपाडिया ने कहा, ‘हाल के वर्षों में, पूंजीगत लाभ कर व्यवस्था अलग अलग दरों और विभिन्न परिसंपत्तियों में निवेश अवधियों के साथ बेहद जटिल बन गई है। यदि निवेश बरकरार रखने की अवधियों और दरों में बदलाव लाया जाए तो यह निवेशकों के लिए फायदेमंद होगा, जिससे कि निवेश पर निर्णय कर निर्धारण के बजाय योग्यता के आधार पर लिया जा सके।’

24 महीने पुरानी भूमि, इमारत, और मकान समेत अचल परिसंपत्तियों को दीर्घावधि परिसंपत्तियों के तहत श्रेणीबद्ध किया गया है। डेट-आधारित म्युचुअल फंडों या आभूषण को तीन साल पुराने होने पर दीर्घावधि परिसंपत्तियों के दायरे में रखा गया है। एक साल से कम पुरानी सूचीबद्ध इक्विटी पर अल्पावधि पूंजीगत लाभ 15 प्रतिशत कर दायरे में आता है।

Advertisement
First Published - February 7, 2023 | 7:33 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement