facebookmetapixel
Advertisement
Tata Sons को मिलेगा नया चेयरमैन, जानें कैसे होता है चयन और किसकी होती है अहम भूमिकाRetail Inflation: जुलाई में खुदरा महंगाई बढ़कर 4.45% पर, खाने-पीने की चीजोंं के दाम में तेजी से बढ़ा दबावNFO Alert: जेरोधा म्युचुअल फंड ने लॉन्च की आर्बिट्रेज स्कीम, ₹1000 से SIP शुरू; किसे लगाना चाहिए पैसा?एन चंद्रशेखरन के इस्तीफे के बाद टूटे टाटा स्टॉक्स, टेक्निकल चार्ट पर किन शेयरों में दिख रही मजबूती?महाराष्ट्र में भूमि अधिग्रहण नियमों में बड़ा बदलाव, देरी पर बढ़ेगा मुआवजे का ब्याजMilky Mist IPO Day-2: इश्यू करीब 2 गुना भरा, GMP से 14% लिस्टिंग गेन के संकेतटाटा संस से क्यों विदा हो रहे एन. चंद्रशेखरन? पढ़ें बोर्ड को लिखा उनका पूरा पत्रTCS से टाटा संस की कमान तक: कैसा रहा समूह में एन. चंद्रशेखरन के 4 दशक का सफरChild Debit Card: बच्चों के लिए डेबिट कार्ड की सुविधा क्या है? जानिए इन पांच बैंकों में माइनर अकाउंट का पूरा प्रोसेसटाटा संस में बड़ा बदलाव: एन. चंद्रशेखरन ने दिया इस्तीफा, फरवरी तक रहेंगे चेयरमैन

अवधूत साठे की याचिका पर SAT 9 जनवरी को करेगा सुनवाई, बैंक खातों पर आंशिक रोक हटाई गई

Advertisement

4 दिसंबर के एक अंतरिम आदेश में सेबी ने आरोप लगाया था कि एएसटीए ‘एजुकेशन’ और ‘ट्रेनिंग’ की आड़ में बिना पंजीकरण के निवेश सलाह और शोध विश्लेषण सेवाएं दे रही थी

Last Updated- December 19, 2025 | 9:54 PM IST
SEBI ASTA Ban

प्रतिभूति अपील पंचाट (सैट) आगामी 9 जनवरी  को अवधूत साठे ट्रेडिंग अकैडमी (एएसटीए) की अपील पर सुनवाई करेगा। अकैडमी ने भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के उस आदेश को चुनौती दी है जिसमें 546 करोड़ रुपये जब्त करने और उसे प्रतिभूति बाजार से प्रतिबंधित करने का निर्देश दिया गया था।

4 दिसंबर के एक अंतरिम आदेश में सेबी ने आरोप लगाया था कि एएसटीए ‘एजुकेशन’ और ‘ट्रेनिंग’ की आड़ में बिना पंजीकरण के निवेश सलाह और शोध विश्लेषण सेवाएं दे रही थी।

Also Read: जेफरीज की ‘BUY’ रेटिंग से GROWW का शेयर 12 फीसदी चढ़ा, निवेशकों में जबरदस्त उत्साह

सैट ने कहा कि छुट्टियों के बाद कोर्ट खुलने पर इस मामले की सुनवाई होगी और तब तक यथास्थिति रहेगी। उसने अकैडमी के बैंक खातों से आंशिक रूप से रोक हटाने की भी अनुमति दी है, जिससे मासिक खर्चों को पूरा करने के लिए 2.25 करोड़ रुपये तक निकालने की इजाजत मिल गई।

जस्टिस पी एस दिनेश कुमार ने आदेश में कहा, ‘बीच में छुट्टियों को देखते हुए हम निर्देश देते हैं कि अपीलकर्ता को इस महीने के लिए 2.25 करोड़ रुपये निकालने की अनुमति दी जाए।’ अकैडमी ने सेबी के निर्देशों पर रोक लगाने की मांग की थी और हर महीने 5.25 करोड़ रुपये तक खातों में से निकालने देने का अनुरोध किया था। सेबी ने इस याचिका का विरोध करते हुए कहा कि बताए गए खर्चों का एक बड़ा हिस्सा (विज्ञापन के लिए लगभग 2 करोड़ और सेमिनार के लिए 1 करोड़ रुपये) तुरंत या जरूरी नहीं था। सैट ने सेबी को इस मामले में अपना जवाब दाखिल करने के लिए छह हफ्ते का समय दिया है।

Advertisement
First Published - December 19, 2025 | 9:54 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement