facebookmetapixel
Advertisement
Q1 preview: ONGC, RIL से लेकर IOC तक, किस शेयर से हैं क्या उम्मीदें? जानिए ब्रोकरेज की रायफेड रिजर्व मिनट्स से पहले सोने-चांदी में नरमी, जानें कितने ​गिरे भाव!Kusumgar IPO: ₹650 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुला, GMP 40% प्रीमियम पर; निवेश से पहले जान लें पूरी डिटेलअमेरिका का ऑयल स्टॉक घटा, पश्चिम एशिया में बढ़ा तनाव… कच्चे तेल में आई बड़ी तेजीट्रक से हर महीने ₹4 लाख की कमाई… खर्च भी ₹4 लाख, फिर ट्रक मालिक मुनाफा कैसे बनाते हैं? समझिए गणितOpening Bell: US-Iran तनाव का असर! खुलते ही धड़ाम हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 300 अंक लुढ़का; निफ्टी 24,300 के नीचेUS-Iran तनाव फिर चरम पर! अमेरिका ने ईरान पर किए हमले; कच्चे तेल की कीमतों में उछालनागपुर से आई बड़ी रिपोर्ट! ट्रक, होम लोन और कारोबार को लेकर सामने आई अच्छी खबरStocks To Watch Today: HCL Tech से Adani तक, आज इन 9 शेयरों पर रहेगी बाजार की नजरस्काईरूट के रॉकेट विक्रम-1 के साथ अंतरिक्ष जाएगा ‘मिशन एम्ब्रेस’, कचरा हटाने वाली तकनीक का होगा सफल परीक्षण

MCap: टॉप-10 कंपनियों की मार्केट कैप में भारी गिरावट, Airtel-TCS सबसे ज्यादा प्रभावित

Advertisement

MCap: पिछले हफ्ते कमजोर बाजार में टॉप-10 कंपनियों में से सात की मार्केट कैप में ₹88,635 करोड़ से अधिक की गिरावट दर्ज हुई।

Last Updated- November 09, 2025 | 12:16 PM IST
Market Cap
Representative Image

देश की टॉप-10 सबसे कीमती कंपनियों में से सात की कुल बाजार पूंजी में बीते हफ्ते में ₹88,635.28 करोड़ की कमी देखी गई। इस दौरान भरी गिरावट के साथ भले ही शेयर बाजार कमजोर रहे, लेकिन कुछ कंपनियों के शेयरों ने लाभ भी दिखाया।

बीएसई का प्रमुख सूचकांक पिछले हफ्ते 722.43 अंक या 0.86% गिरकर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 229.8 अंक या 0.89% कमजोर हुआ।

इस दौरान भारती एयरटेल की मार्केट कैप में सबसे अधिक गिरावट देखी गई, जो ₹30,506.26 करोड़ घटकर ₹11,41,048.30 करोड़ रह गई। टीसीएस की बाजार पूंजी ₹23,680.38 करोड़ घटकर ₹10,82,658.42 करोड़ हुई। इसके अलावा हिंदुस्तान यूनिलीवर की मार्केट कैप ₹12,253.12 करोड़ घटकर ₹5,67,308.81 करोड़, रिलायंस इंडस्ट्रीज ₹11,164.29 करोड़ घटकर ₹20,00,437.77 करोड़, एचडीएफसी बैंक ₹7,303.93 करोड़ घटकर ₹15,11,375.21 करोड़, इन्फोसिस ₹2,139.52 करोड़ कम होकर ₹6,13,750.48 करोड़ और आईसीआईसीआई बैंक ₹1,587.78 करोड़ घटकर ₹9,59,540.08 करोड़ रही।

वहीं, टॉप-10 कंपनियों में से कुछ कंपनियों की मार्केट कैप में बढ़त भी देखी गई। एलआईसी की मार्केट कैप ₹18,469 करोड़ बढ़कर ₹5,84,366.54 करोड़, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ₹17,492.02 करोड़ बढ़कर ₹8,82,400.89 करोड़ और बजाज फाइनेंस ₹14,965.08 करोड़ बढ़कर ₹6,63,721.32 करोड़ रही।

रिलायंस इंडस्ट्रीज अब भी सबसे कीमती घरेलू कंपनी बनी हुई है, इसके बाद क्रमशः एचडीएफसी बैंक, भर्ती एयरटेल, टीसीएस, आईसीआईसीआई बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, बजाज फाइनेंस, इन्फोसिस, एलआईसी और हिंदुस्तान यूनिलीवर का स्थान है।

Advertisement
First Published - November 9, 2025 | 12:16 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement