facebookmetapixel
NFO: कैसे अलग है जियोब्लैकरॉक का सेक्टर रोटेशन फंड? किसे करना चाहिए निवेश राष्ट्रपति मुर्मू ने गांधी, नेहरू से वाजपेयी तक को किया याद, राष्ट्रीय मुद्दों पर एकजुटता का आह्वानMaruti Suzuki Q3 Results: मुनाफा 4.1% बढ़कर ₹ 3,879 करोड़, नए लेबर कोड का पड़ा असर; शेयर 1.5% गिरा600% डिविडेंड का ऐलान होते ही मोतीलाल ओसवाल के शेयर में उछाल! रिकॉर्ड डेट जान लीजिएचांदी की तेजी अब ‘बूम’ से ‘सनक’ की ओर? एक्सपर्ट बता रहे क्या करें50% टूट चुके Textile शेयर में लौटेगी तेजी, नुवामा ने कहा – बेहतर स्थिति में नजर आ रही कंपनीअजित पवार का 66 साल की उम्र में निधन: 1991 में पहली बार जीता लोकसभा चुनाव, समर्थकों में ‘दादा’ के नाम से लोकप्रियIndia-EU ट्रेड डील पर मार्केट का मिक्स्ड रिएक्शन! ब्रोकरेज क्या कह रहे हैं?Budget Expectations: बजट में बड़ा ऐलान नहीं, फिर भी बाजार क्यों टिका है इन सेक्टरों परBudget 2026: राष्ट्रपति ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, कहा – EU से डील सर्विस और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को देगा रफ्तार

जर्मनी में एयरपोर्ट कर्मियों की हड़ताल के कारण हजारों उड़ानें रद्द, 300,000 यात्रियों को हुई परेशानी

Last Updated- February 17, 2023 | 5:34 PM IST

जर्मनी में वेतन में वृद्धि की मांग को लेकर कर्मचारियों द्वारा कार्य बहिष्कार किए जाने के बाद हवाई अड्डों पर हजारों उड़ानों को रद्द कर दिया गया।

फ्रैंकफर्ट, म्यूनिख और हैम्बर्ग समेत सात जर्मन हवाई अड्डों पर हड़ताल के चलते करीब 300,000 यात्रियों को परेशानी हुई और विभिन्न एयरलाइन को 2300 से अधिक उड़ानें रद्द करनी पड़ी।

वेर्दी लेबर यूनियन के क्रिस्टीन बेहले ने सरकारी प्रसारक आरबीबी-इंफोरेडियो से कहा कि कर्मचारियों के साथ अर्थपूर्ण समझौता नहीं होने पर जर्मन हवाई अड्डों पर ‘गर्मियों में अस्त-व्यस्त स्थिति’ हो जाएगी।

यूनियन अपने सदस्यों के वेतन में 10.05 प्रतिशत या कम से कम 500 यूरो की वृद्धि की मांग कर रहा है ताकि जर्मनी में महंगाई में वृद्धि की मार से बचा जा सके।

First Published - February 17, 2023 | 5:34 PM IST

संबंधित पोस्ट