facebookmetapixel
Advertisement
पुदुच्चेरी के ‘यामाहा वाले CM’ का जलवा: रंगास्वामी की थट्टंचावाडी में पांचवीं जीत, NDA की सत्ता में वापसीAssembly Election Result 2026: पांचों राज्यों में कई दिग्गज गिरे तो उभर कर आए कई नए चेहरेवादे तो पूरे होंगे, लेकिन खजाने का क्या? विजय की कल्याणकारी योजनाओं से बढ़ सकता है आर्थिक दबावसिनेमा से सियासत का सफर: क्या MGR की तरह एक दशक तक राज करेंगे ‘थलपति’? 59 साल बाद टूटा द्रविड़ दलों का तिलस्मअसम में लगातार तीसरी बार बनी भाजपा की सरकार, पार्टी ने विधान सभा में अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कियातमिलनाडु में ‘थलपति’ विजय का उदय: टीवीके बनी सबसे बड़ी पार्टी, सीएम स्टालिन चुनाव हारेबंगाल में भाजपा की जीत से उद्योगों की होगी घर वापसी, रियल एस्टेट और ऑटो सेक्टर में आ सकती है तेजी!केरल में UDF ने LDF को दी ​शिकस्त, सत्ता विरोधी लहर में ढह गया वामपंथ का आ​खिरी किलाबंगाल में भाजपा की जीत से खुलेगा विकास का द्वार: मनरेगा से लेकर आयुष्मान भारत तक, अब नहीं रुकेंगे फंड!बंगाल में ‘भगवा’ राज: 15 साल बाद ममता के शासन का अंत, जानें कैसे भाजपा ने ढहाया TMC का किला

खाद्य पदार्थों में विषैले रसायनों का पता लगा सकता है किफायती सेंसर

Advertisement

‘केमकॉम’ पत्रिका में इसे ‘केमोसेंसर’ (chemosensor) नाम दिया गया है जिसमें 0.3 माइक्रो मोल तक के फॉर्मल्डिहाइड या फॉर्मलिन का पता लगाने की भी क्षमता है।

Last Updated- December 27, 2022 | 5:21 PM IST
Regional dishes still rule Indian breakfast tables despite protein trend
Creative Commons license

अनुसंधानकर्ताओं ने एक नया किफायती सेंसर (Sensor) ईजाद किया है जो मांस, मछली और शहद जैसे खाद्य पदार्थों के नमूनों में फॉर्मलिन (Formalin) सरीखे विषैले रसायनों (toxic chemicals) का पता लगा सकता है।

सेंसर को केमकॉम’ पत्रिका ने ‘केमोसेंसर’ नाम दिया

शिव नादर इंस्टीट्यूट ऑफ एमीनेंस दिल्ली-एनसीआर के दल ने निष्कर्ष निकाला है कि पर्यावरण को प्रदूषित करने वाले तत्वों का पता लगाने वाला यह रासायनिक सेंसर किफायती, आसानी से विश्लेषण वाला और पानी में सरलता से घुलने वाला है। ‘केमकॉम’ पत्रिका में इसे ‘केमोसेंसर’ (chemosensor) नाम दिया गया है जिसमें 0.3 माइक्रो मोल तक के फॉर्मल्डिहाइड या फॉर्मलिन का पता लगाने की भी क्षमता है।

यह भी पढ़ें: कोविड से निपटने की तैयारियों का जायजा लेने के लिए देशभर के अस्पतालों में हुई मॉक ड्रिल

फॉर्मलिन का उपयोग खाद्य पदार्थों में प्रतिबंधित

भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) नियम, 2011 के अनुसार फॉर्मलिन का उपयोग खाद्य पदार्थों में करने की अनुमति नहीं है। हालांकि मांस और मछली जैसे खाद्य पदार्थों को सुरक्षित रखने के लिए अक्सर इसका इस्तेमाल किया जाता है। शिव नादर इंस्टीट्यूट ऑफ एमीनेंस में सहायक प्रोफेसर अनुमेष सामंता ने कहा, ‘हमने फॉर्मल्डिहाइड का पता लगाने के लिए साधारण ऑप्टिकल पद्धति, विशेष रूप से फ्लोरेसीन का इस्तेमाल किया है।’

Advertisement
First Published - December 27, 2022 | 5:21 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement