facebookmetapixel
Advertisement
अगर युद्ध एक महीने और जारी रहा तो दुनिया में खाद्य संकट संभव: मैट सिम्पसनहोर्मुज स्ट्रेट खुला लेकिन समुद्री बीमा प्रीमियम महंगा, शिपिंग लागत और जोखिम बढ़ेपश्चिम एशिया युद्ध का भारत पर गहरा असर, रियल्टी और बैंकिंग सेक्टर सबसे ज्यादा दबाव मेंगर्मी का सीजन शुरू: ट्रैवल और होटल कंपनियों के ऑफर की बाढ़, यात्रियों को मिल रही भारी छूटबाजार में उतार-चढ़ाव से बदला फंडरेजिंग ट्रेंड, राइट्स इश्यू रिकॉर्ड स्तर पर, QIP में भारी गिरावटपश्चिम एशिया संकट: MSME को कर्ज भुगतान में राहत पर विचार, RBI से मॉरेटोरियम की मांग तेजRCB की बिक्री से शेयरहोल्डर्स की बल्ले-बल्ले! USL दे सकती है ₹196 तक का स्पेशल डिविडेंडतेल में बढ़त से शेयर और बॉन्ड में गिरावट; ईरान का अमेरिका के साथ बातचीत से इनकारगोल्डमैन सैक्स ने देसी शेयरों को किया डाउनग्रेड, निफ्टी का टारगेट भी घटायाकिधर जाएगा निफ्टीः 19,900 या 27,500; तेल और भू-राजनीति तनाव से तय होगा रुख

सस्ती होंगी डायबिटीज की गोलियां? सरकार तय करेगी एम्पाग्लिफ्लोजिन के रेट

Advertisement

जून 2025 में प्राधिकरण ने विभिन्न कंपनियों की ओर से बेची जाने वाली एम्पाग्लिफ्लोजिन के 25 प्रकारों के खुदरा मूल्य तय किए।

Last Updated- July 17, 2025 | 9:42 AM IST
Empagliflozin
Representative Image

जेनेरिक दवाओं की बढ़ती उपलब्धता के कारण मधुमेह-रोधी दवाओं की कीमतों में गिरावट के बाद केंद्र सरकार एम्पाग्लिफ्लोजिन जैसी कई दवाओं के खुदरा मूल्य तय करने पर विचार कर रही है। राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (एनपीपीए) की मूल्य संशोधन सूचियों में मधुमेह की कई दवाएं शामिल हैं। लेकिन पिछले तीन महीनों में एम्पाग्लिफ्लोजिन के कॉम्बिनेशनों का प्रमुखता से उल्लेख किया गया है।

जून 2025 में प्राधिकरण ने विभिन्न कंपनियों की ओर से बेची जाने वाली इस दवा के 25 प्रकारों के खुदरा मूल्य तय किए। अप्रैल और मई में यह आंकड़ा क्रमशः 36 और 18 कॉम्बिनेशन था। इससे पता चलता है कि इस वर्ष मार्च में दवा का पेटेंट खत्म होने के बाद से कई जेनेरिक ब्रांड आए हैं।

मूल रूप से जर्मन दवा निर्माता कंपनी बोहरिंगर इंगेलहाइम द्वारा निर्मित इस मोलीक्यूल में पेटेंट संरक्षण समाप्त होने के कुछ ही दिनों के अंदर ही मैनकाइंड, एल्केम और टॉरंट जैसी बड़ी भारतीय दवा कंपनियां इसमें उतर गईं।

हालांकि पिछले आंकड़े में लगभग 100 नए ब्रांड थे। लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि आगे और भी कई ब्रांड पेश किए जाने की उम्मीद है। एम्पाग्लिफ्लोजिन एक ओरल सोडियम-ग्लूकोज कोट्रांसपोर्टर-2 (एसजीएलटी2) अवरोधक है जो टाइप 2 मधुमेह वाले किशोरों में ब्लड शुगर को कम करता है।

Advertisement
First Published - July 17, 2025 | 9:42 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement