facebookmetapixel
वेनेजुएला संकट: भारत के व्यापार व तेल आयात पर भू-राजनीतिक उथल-पुथल से फिलहाल कोई असर नहींसोमनाथ मंदिर: 1026 से 2026 तक 1000 वर्षों की अटूट आस्था और गौरव की गाथाT20 World Cup: भारत क्रिकेट खेलने नहीं आएगी बांग्लादेश की टीम, ICC से बाहर मैच कराने की मांगसमान अवसर का मैदान: VI को मिलने वाली मदद सिर्फ उसी तक सीमित नहीं होनी चाहिए1985–95 क्यों आज भी भारत का सबसे निर्णायक दशक माना जाता हैमनरेगा भ्रष्टाचार का पर्याय बना, विकसित भारत-जी राम-जी मजदूरों के लिए बेहतर: शिवराज सिंह चौहानLNG मार्केट 2025 में उम्मीदों से रहा पीछे! चीन ने भरी उड़ान पर भारत में खुदरा बाजार अब भी सुस्त क्यों?उत्पाद शुल्क बढ़ते ही ITC पर ब्रोकरेज का हमला, शेयर डाउनग्रेड और कमाई अनुमान में भारी कटौतीमझोले और भारी वाहनों की बिक्री में लौटी रफ्तार, वर्षों की मंदी के बाद M&HCV सेक्टर में तेजीदक्षिण भारत के आसमान में नई उड़ान: अल हिंद से लेकर एयर केरल तक कई नई एयरलाइंस कतार में

UGC NET 2023 Exam Date: यूजीसी नेट परीक्षा का आयोजन 21 फरवरी से 10 मार्च 2023 तक होगा

Last Updated- December 29, 2022 | 4:29 PM IST
CUET-UG 2023 exam

सहायक प्रोफेसर के रूप में नियुक्ति मानदंडों के तहत राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (UGC NET) का आयोजन 21 फरवरी से 10 मार्च, 2023 तक होगा। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने गुरुवार को यह जानकारी दी। NTA के एक अधिकारी ने बताया कि कम्प्यूटर आधारित राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (UGC NET) 83 विषयों में आयोजित की जायेगी।

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) के अध्यक्ष एम जगदीश कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) को नेट परीक्षा आयोजित करने का दायित्व विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने सौंपा है। यह परीक्षा भारतीय विश्वविद्यालयों एवं कालेजों में भारतीय नागरिकों के सहायक प्रोफेसर और जूनियर रिसर्च फेलो बनने के लिये पात्रता निर्धारित करती है।

यह भी पढ़ें: CUET-2023 परीक्षा 21 से 31 मई के बीच, NEET UG सात मई को होगी: NTA

उन्होंने कहा, ‘NTA द्वारा जूनियर रिसर्च फेलो के दिसंबर संस्करण और सहायक प्रोफेसर की पात्रता के लिये कम्प्यूटर आधारित प्रारूप में यूजीसी नेट परीक्षा का आयोजन किया जायेगा।’ उन्होंने कहा, ‘इसके लिये ऑनलाइन आवेदन 29 दिसंबर से 17 जनवरी तक स्वीकार किये जायेंगे। परीक्षा का आयोजन 21 फरवरी से 10 मार्च 2023 तक होगा।’ इस परीक्षा का आयोजन वर्ष में दो बार किया जाता है।

First Published - December 29, 2022 | 4:29 PM IST

संबंधित पोस्ट