facebookmetapixel
2025 में ₹7 लाख करोड़ डूबने के बाद Nifty IT Index में आई सबसे बड़ी तेजी, आगे क्या करें निवेशकट्रंप बोले- मेरे पास अब तक के सबसे अच्छे नंबर हैं, तीसरी बार चुनाव लड़ना पसंद करूंगा15 लाख कर्मचारियों वाली Amazon करेगी 30,000 की छंटनी, खर्च घटाने की बड़ी मुहिम शुरूStock Market today: गिरावट के साथ खुला बाजार, सेंसेक्स 153 अंक नीचे, निफ्टी भी फिसलाStocks to Watch today: टाटा कैपिटल से लेकर अदाणी एनर्जी तक, इन शेयरों पर रहेगी आज नजर₹70,000 करोड़ की वैल्यूएशन वाली Lenskart ला रही है 2025 का पांचवां सबसे बड़ा IPOरूसी तेल पर पश्चिमी देशों का दोहरा रवैया, अमेरिकी दबाव के बीच जयशंकर का पलटवारकोयला मंत्रालय ने भूमिगत कोयला गैसीकरण के लिए मसौदा दिशानिर्देश जारी किएबीमा क्षेत्र की बिक्री बढ़ी पर शुरुआती चुनौतियांइलेक्ट्रॉनिक्स कंपोनेंट मैन्युफैक्चरिंग स्कीम के तहत 5,532 करोड़ रुपये की 7 परियोजनाएं मंजूर

Lok Sabha Elections 2024: कंगना रनौत से लेकर अरुण गोविल तक कैसा रहा फिल्मी सितारों का प्रदर्शन

चार बार राष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुकी अभिनेत्री रनौत को भाजपा ने कांग्रेस के विक्रमादित्य सिंह के खिलाफ मैदान में उतारा है।

Last Updated- June 04, 2024 | 5:50 PM IST
kangana-Ranaut

हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उम्मीदवार अभिनेत्री कंगना रनौत सांसद बनने के करीब हैं। निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार कंगना अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह से 73,703 मतों से आगे चल रही हैं। चार बार राष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुकी अभिनेत्री रनौत को भाजपा ने कांग्रेस के विक्रमादित्य सिंह के खिलाफ मैदान में उतारा है।

निर्वाचन आयोग की ओर से शाम 4:30 बजे तक के आंकड़ों के अनुसार ‘रामायण’ के राम यानी अभिनेता अरुण गोविल उत्तर प्रदेश की मेरठ लोकसभा सीट पर अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी समाजवादी पार्टी की सुनीता वर्मा पर 11,398 मतों से बढ़त बनाए हुए थे। प्रसिद्ध अभिनेत्री हेमा मालिनी मथुरा से तीसरी बार लोकसभा में पहुंचने की तैयारी कर रही हैं और ताजा आंकड़ों के अनुसार वह कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश धनगर से 2,64,635 मतों से आगे हैं।

वहीं, केरल के त्रिशूर से भाजपा उम्मीदवार और अभिनेता सुरेश गोपी अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी से 74,686 मतों से आगे हैं। अभिनेता और पश्चिम बंगाल की आसनसोल सीट से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) उम्मीदवार शत्रुघ्न सिन्हा भाजपा के सुरेन्द्र जीत सिंह अहलूवालिया से 59,453 मतों के अंतर से आगे चल रहे हैं।

इनके अलावा फिल्मी हस्तियों में शामिल भाजपा उम्मीदवार मनोज तिवारी उत्तर पूर्वी दिल्ली से तथा रवि किशन उत्तर प्रदेश की गोरखपुर सीट से आगे हैं। मनोज तिवारी कांग्रेस के अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कन्हैया कुमार से 1,16,884 वोट से आगे चल रहे हैं, जबकि रवि किशन अपने निर्वाचन क्षेत्र में 92,930 मतों से आगे हैं।

किशन का मुकाबला समाजवादी पार्टी की काजल निषाद से है। पश्चिम बंगाल में हुगली लोकसभा सीट से भाजपा की लॉकेट चटर्जी पीछे चल रही हैं, जबकि टीएमसी की रचना बनर्जी 34,684 से अधिक मतों से आगे चल रही हैं।

First Published - June 4, 2024 | 5:18 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट