facebookmetapixel
Q3 Results: DLF का मुनाफा 13.6% बढ़ा, जानें Zee और वारी एनर्जीज समेत अन्य कंपनियों का कैसा रहा रिजल्ट कैंसर का इलाज अब होगा सस्ता! Zydus ने भारत में लॉन्च किया दुनिया का पहला निवोलुमैब बायोसिमिलरबालाजी वेफर्स में हिस्से के लिए जनरल अटलांटिक का करार, सौदा की रकम ₹2,050 करोड़ होने का अनुमानफ्लाइट्स कैंसिलेशन मामले में इंडिगो पर ₹22 करोड़ का जुर्माना, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट हटाए गएIndiGo Q3 Results: नई श्रम संहिता और उड़ान रद्द होने का असर: इंडिगो का मुनाफा 78% घटकर 549 करोड़ रुपये सिंडिकेटेड लोन से भारतीय कंपनियों ने 2025 में विदेश से जुटाए रिकॉर्ड 32.5 अरब डॉलरग्रीनलैंड, ट्रंप और वैश्विक व्यवस्था: क्या महा शक्तियों की महत्वाकांक्षाएं नियमों से ऊपर हो गई हैं?लंबी रिकवरी की राह: देरी घटाने के लिए NCLT को ज्यादा सदस्यों और पीठों की जरूरतनियामकीय दुविधा: घोटालों पर लगाम या भारतीय पूंजी बाजारों का दम घोंटना?अवधूत साठे को 100 करोड़ रुपये जमा कराने का निर्देश 

हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला अस्पताल में भर्ती

शुक्ला (70) को रविवार आधी रात के करीब कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया

Last Updated- February 27, 2023 | 11:31 AM IST
Himachal Governor

हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला को सीने में दर्द की शिकायत के बाद नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। अस्पताल के प्रवक्ता वी. बी. जोशी ने पीटीआई-भाषा को बताया कि शुक्ला (70) को रविवार आधी रात के करीब कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया।

वह शनिवार से दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, गृह मंत्री अमित शाह और अन्य लोगों से शिष्टाचार भेंट की।

जोशी ने कहा, ‘‘हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल को सीने में दर्द की शिकायत के बाद रविवार को आधी रात के आसपास कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया। वह फिलहाल अस्पताल में हैं और उनकी जांच तथा इलाज हो रहा है। उनकी हालत अब स्थिर है।’’

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शुक्ला ने 18 फरवरी को हिमाचल प्रदेश के 29वें राज्यपाल के रूप में पदभार ग्रहण किया। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के रुद्रपुर निवासी शुक्ला चार बार विधायक निर्वाचित हुए हैं।

उन्होंने छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) से छात्र नेता के तौर पर अपनी राजनीतिक यात्रा शुरू की थी।

First Published - February 27, 2023 | 11:14 AM IST

संबंधित पोस्ट