facebookmetapixel
निवेश आधारित विकास के लिए तटस्थ नीति और साफ-सुथरे भरोसेमंद नियम क्यों हैं जरूरीविकसित भारत का रास्ता: नवाचार, शिक्षा और रचनात्मक विनाश से आएगी तेज आर्थिक प्रगतिStock Market: India-EU FTA का असर! शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स-निफ्टी चढ़ेIndia–EU FTA Final! 20 साल बाद हुआ बड़ा सौदा, भारत को क्या मिलेगा?Budget 2026: क्या डेट म्युचुअल फंड्स में लौटेगा इंडेक्सेशन बेनिफिट? जानें निवेशकों के लिए क्यों है यह जरूरीITR की डेडलाइन चूकी? घबराएं नहीं! ITR-U के जरिए सुधारें अपनी गलती और भारी पेनल्टी से खुद को बचाएंAsian Paints Q3 Results: मुनाफे में 4.6% की गिरावट, पर सेल्स और वॉल्यूम ग्रोथ ने दिखाई मजबूतीGoogle Pay से अब मिनटों में मिलेगा पर्सनल लोन, वो भी बिना किसी गारंटी के! जानें पूरा मामलाBudget 2026: सरकार हो राजी तो म्युचुअल फंड बनेंगे बुढ़ापे का सहारा, NPS जैसे ही टैक्स फायदे मिलने की उम्मीद  डॉलर की गिरती साख ने बदला वैश्विक बाजार का मिजाज: क्या रुपये में आगे भी जारी रहेगी गिरावट?

US: विश्व संस्कृति महोत्सव से दिया जाएगा वैश्विक एकता का संदेश

नेशनल मॉल में शुरू हो रहे तीन दिवसीय महोत्सव के लिए 6,00,000 से अधिक लोगों ने पंजीकरण कराया है। इसमें 100 से अधिक देशों के 17,000 से ज्यादा कलाकार प्रस्तुतियां देंगे।

Last Updated- September 29, 2023 | 12:52 PM IST
world culture festival

अमेरिका के वाशिंगटन में आयोजित हो रहे World Culture Festival 2023 में 100 से अधिक देशों के हजारों लोग शामिल होंगे और वैश्विक नेताओं का जमावड़ा वैश्विक एकता का संदेश देगा। इस विशाल कार्यक्रम के आयोजकों ने यह जानकारी दी। शुक्रवार को यहां नेशनल मॉल में शुरू हो रहे तीन दिवसीय महोत्सव के लिए 6,00,000 से अधिक लोगों ने पंजीकरण कराया है। इसमें 100 से अधिक देशों के 17,000 से ज्यादा कलाकार प्रस्तुतियां देंगे।

‘‘विश्व संस्कृति का ओलंपिक’’

World Culture Festival की रूपरेखा भारतीय आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर ने तैयार की थी। इसका आयोजन ‘आर्ट ऑफ लिविंग’ कर रहा है और इसे ‘‘विश्व संस्कृति का ओलंपिक’’ कहा जा रहा है। आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन के प्रवक्ता कुशाल चोकसी ने बृहस्पतिवार को ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘इस महोत्सव को इस ऐतिहासिक स्थान पर आयोजित करने का इससे बेहतर समय नहीं हो सकता था।

ये भी पढ़ें- श्रीलंका के बंदरगाह पर आ रहा चीन का ‘शोध जहाज’, भारत के बाद अमेरिका ने जताई चिंता

मानसिक स्वास्थ्य की चुनौती

हमारे आसपास इतना ज्यादा ध्रुवीकरण और नकारात्मकता होने के कारण इस वक्त सबसे ज्यादा मानसिक स्वास्थ्य की चुनौती है। गुरुदेव (श्री श्री रविशंकर) का एक विश्व कुटुंब का संदेश इस महोत्सव के जरिये जीवंत हो रहा है।’’ चोकसी ने कहा, ‘‘हम इस प्रतिष्ठित नेशनल मॉल में हैं, जहां इतिहास रचा गया और दुनिया एक बार फिर इस विशाल वैश्विक मंच पर 180 से अधिक देशों को एक साथ आते हुए और उनकी संस्कृति का जश्न मनाते हुए देखने जा रही है।’’

ये भी पढ़ें- भारत और अमेरिका की नौसेना ने सहयोग बढ़ाने के तरीकों पर की चर्चा

महोत्सव के दौरान चीन के 1,000 गायक एवं नृतक सांस्कृतिक प्रस्तुति देंगे और 7,000 नृतक ‘गरबा’ करेंगे। साथ ही हिप-हॉप संगीत की 50वीं वर्षगांठ का जश्न मनाया जाएगा। 700 से अधिक भारतीय शास्त्रीय नृतक लाइव वाद्य यंत्रों के साथ प्रस्तुति देंगे। सांस्कृतिक उत्सव में यूक्रेन के 100 नृतक लोक नृत्य ‘होपाक’ पेश करेंगे।

First Published - September 29, 2023 | 12:52 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट