facebookmetapixel
Advertisement
बंगाल की खाड़ी में माल वाहक जहाज डूबा; तटरक्षक बल ने 2 नाविक बचाए, 22 अभी लापताइसरो की रणनीति में बड़ा बदलाव, लॉन्च वाहन और सैटेलाइट निर्माण निजी क्षेत्र को सौंपेगाबाजार हलचल: सेबी संबंधित पक्षकार लेनदेन के नियम आसान करेगा, पीएमएस सह-निवेश में तेजीअमेरिका-भारत के शेयर महंगे, यूरोप में ज्यादा आकर्षक FCF यील्ड: गोल्डमैन सैक्सSIP लहर पर सवार स्मॉलकैप फंड, 5 साल में 5 गुना बढ़ा AUMकेमिकल सेक्टर का दमदार प्रदर्शन, कम लागत वाली इन्वेंट्री से बढ़ा मुनाफाEditorial: डेरिवेटिव ट्रेडिंग में घट रही खुदरा भागीदारी, फिर भी छोटे निवेशकों का नुकसान बढ़ाखाद्य तेलों का आयात बढ़ा, आत्मनिर्भरता की राह में तकनीक नहीं नीतियां बन रहीं बाधापाकिस्तान में मुनीर की बढ़ती ताकत: नए कानूनों के पीछे डर और सत्ता बचाने की कोशिश?इस हफ्ते खुलेंगे 6 नए म्युचुअल फंड, ICICI Pru MF के 3 लाइफ साइकिल फंड पर रहेगी सबकी नजर

रूस पर नहीं लगा ट्रंप टैरिफ! जानें क्यों मिली छूट?

Advertisement

ट्रंप ने दर्जनों देशों पर लगाया भारी टैरिफ, लेकिन रूस को क्यों छोड़ा?

Last Updated- April 03, 2025 | 9:54 AM IST
tump putin

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार सुबह (IST) कई देशों पर नए ‘रिसीप्रोकल टैरिफ’ लगाने का ऐलान किया। उन्होंने सभी आयातों पर 10% का बेसलाइन टैरिफ लगाया, जबकि जिन देशों के साथ अमेरिका का व्यापार घाटा ज्यादा है, उन पर इससे भी ऊंचे टैरिफ लगाए गए। लेकिन रूस का नाम इस लिस्ट में नहीं था, जिससे कई सवाल खड़े हो गए।

रूस को टैरिफ से क्यों छूट मिली?

Axios की रिपोर्ट के मुताबिक, व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लीविट ने इस पर सफाई देते हुए कहा कि रूस को इसलिए बाहर रखा गया क्योंकि वह पहले से ही अमेरिकी प्रतिबंधों के तहत है। उन्होंने कहा, “रूस पर पहले से ही इतने कड़े प्रतिबंध लगे हुए हैं कि उनके साथ कोई ठोस व्यापार नहीं होता।” इसके अलावा, उन्होंने यह भी इशारा दिया कि रूस पर आगे और कड़े प्रतिबंध लगाए जा सकते हैं।

ALSO READ | Donald Trump Tariffs: फायदा या नुकसान? सरकार कर रही है 26% ट्रंप टैरिफ के असर का विश्लेषण

रूस के साथ व्यापार फिर भी बाकी देशों से ज्यादा

रूस को टैरिफ से छूट मिलने के बावजूद, अमेरिका और रूस के बीच व्यापार अभी भी कुछ छोटे देशों जैसे मॉरीशस और ब्रुनेई से ज्यादा है। खास बात यह है कि मॉरीशस और ब्रुनेई को ट्रंप की टैरिफ लिस्ट में शामिल किया गया, लेकिन रूस को नहीं। इस फैसले ने कई विशेषज्ञों को हैरान कर दिया है और इसे लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

Advertisement
First Published - April 3, 2025 | 9:49 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement