facebookmetapixel
Advertisement
1991 से अब तक का सफर: अविश्वास से निकलकर भरोसे पर आधारित आर्थिक नीति बनाने की जरूरत‘बंगाल को मिली तबाही और निराशा की विरासत’, बोले स्वप्न दासगुप्ता: निवेश लाने के लिए करेंगे अतिरिक्त प्रयासऑरिफ्लेम बेचेगी भारत में अपना विनिर्माण कारोबार, अकुम्स ड्रग्स की सहायक कंपनी प्योर एंड क्योर से हुआ समझौता₹9,200 करोड़ के IPO से कर्जमुक्त होगी मणिपाल हेल्थ, उत्तर भारत में विस्तार पर कंपनी का जोर: दिलीप जोसजून में लगातार दूसरे महीने क्रेडिट कार्ड खर्च ₹2 लाख करोड़ पार, HDFC Bank और SBI का दिखा दबदबाICICI Bank ने डॉलर बॉन्ड से जुटाए $1 अरब, 2017 के बाद पहला सबसे बड़ा सार्वजनिक बॉन्ड इश्यूओडिशा में बनेगा देश का पहला AI-ऑप्टिमाइज्ड डेटा सेंटर, HCLTech करेगी ₹14,257 करोड़ का निवेशबंगाल को राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था से जोड़ना होगा, केंद्र के साथ तालमेल और निवेश पर रहेगा हमारा जोर: स्वप्न दासगुप्ताजून में सुस्त IPO के बावजूद ऋण प्रतिभूतियों ने रचा इतिहास, जुटाई ₹3.15 लाख करोड़ की रिकॉर्ड रकमपेपर लीक के खिलाफ कानून में संशोधन को केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी, सोमवार को संसद में पेश होगा विधेयक

पर्यटक चार्टर्ड विमानों से आ सकेंगे भारत

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 12:53 AM IST

कोविड महामारी से बचाव के टीके लगवा चुके पर्यटक जल्द ही चार्टर्ड विमानों से भारत आ सकेंगे। सरकार इस संबंध में पाबंदी में ढील देने की योजना तैयार कर रही है। इस महीने के अंत तक चार्टर्ड विमानों के भारत में आने से जुड़े नियमों एवं पर्यटन शुरू होने की तारीख की घोषणा हो जाएगी।
कोविड-19 महामारी के प्रसार के बाद सरकार ने पिछले वर्ष मार्च में विदेश से हवाई उड़ानों पर रोक लगा दी थी। हालांकि पिछले साल से कारोबारियों, स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र के लोगों, तकनीकी विशेषज्ञों और भारत के विदेश में रहने वाले नागरिकों को आने की छूट दी गई है मगर पर्यटकों को आने की इजाजत अब भी नहीं है।  इस मामले की जानकारी रखने वाले एक अधिकारी ने कहा कि विभिन्न मंत्रालयों के बीच इस विषय पर बातचीत चल रही है और सबसे पहले टीके लगवा चुके पर्यटकों को चार्टर्ड विमानों से भारत आने की अनुमति दी जाएगी। अधिकारी ने कहा, ‘इस मामले में थोड़ी सावधानी बरती जाएगी और करीब एक सप्ताह में निर्णय लिया जा सकता है।’
हालांकि स्टिक ट्रैवल्स के चेयरमैन सुभाष गोयल ने कहा कि सरकार को पर्यटन की अनुमति देने के साथ ही नियमित अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की भी अनुमति देनी चाहिए। गोयल ने कहा, ‘एक तरफ विदेशी पर्यटकों को आने की अनुमति देना और दूसरी तरफ नियमित अंतराष्ट्रीय उड़ानें निलंबित रखना तर्कसंगत नहीं है। हम विदेश में अपने कारोबार सहयोगियों के संपर्क में हैं और अगर इस संबंध में अगर निर्णय लिया जाता है तो शीत ऋतु में खासी संख्या में पर्यटक आएंगे।’ केंद्रीय गृह मंत्रालय ने तत्काल इस विषय पर टिप्पणी नहीं की।

Advertisement
First Published - September 20, 2021 | 10:53 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement