facebookmetapixel
Gold, Silver Price Today: सोना फिर ₹1.50 लाख से नीचे लुढ़का, चांदी में भी गिरावटऊर्जा स्रोतों में विविधता लाने का लक्ष्य: पीयूष गोयलQ3 Results: कॉग्निजेंट का मुनाफा 19% बढ़ा, ट्रेंट के रेवेन्यू में इजाफा; जानें कैसे रहे बाकी कंपनियों के नतीजेइंडिगो ने अंतरराष्ट्रीय वाइड-बॉडी उड़ानों में की कटौतीएंथ्रोपिक के एआई टूल से टेक कंपनियों में बढ़ी प्रतिस्पर्धाएआई कंपनी में संभावनाएं अपार: फ्रैक्टल एनालिटिक्स सीईओStocks to Watch today: Bharti Airtel से लेकर LIC और Tata Power तक; गुरुवार को इन स्टॉक्स पर फोकसAI पर भरोसा डगमगाया? Alphabet से एशिया तक शेयरों में भूचालStock Market Update: सपाट शुरुआत के बाद फिसला बाजार, सेंसेक्स 400 से ज्यादा अंक टूटा; निफ्टी 25650 के नीचेChatGPT के बाद अब ‘AI का डर’! आखिर दो दिन में टेक कंपनियों के क्यों उड़ गए अरबों डॉलर

रूस का दावा, यूक्रेन ने राष्ट्रपति पुतिन की हत्या के लिए किया ड्रोन से हमला

Last Updated- May 03, 2023 | 7:44 PM IST
Vladimir Putin

रूसी अधिकारियों ने बुधवार को यूक्रेन पर राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की हत्या का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि हत्या के प्रयास में क्रेमलिन पर रात को दो ड्रोन से हमला किया गया। हमले के बाद, रूसी संसद ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की के आवास पर मिसाइल हमले को तैयार रहने को कहा है।

रूस ने क्रेमलिन पर ड्रोन हमले के बाद जवाबी कार्रवाई की चेतावनी दी है। रूसी राष्ट्रपति की प्रेस सेवा के एक बयान में कहा गया है, “मॉस्को क्रेमलिन पर ड्रोन हमले को अंजाम देने के कीव के प्रयास का जवाब देने के लिए तैयार है, जब भी और जहां भी वह उचित होगा, उन पर भी ड्रोन हमला किया जा सकता है।”

क्रेमलिन ने ड्रोन हमले को “आतंकवाद की सोची समझी साजिश और रूसी राष्ट्रपति की हत्या की कोशिश कहा है।” यह हमला विजय दिवस और 9 मई की परेड से ठीक पहले हुआ है, इस कार्यक्रम में विदेशी मेहमान शामिल होंगे।

दावों पर यकीन करें तो रूसी राष्ट्रपति पुतिन की हत्या की कोशिश अब तक कई बार की जा चुकी है। पुतिन की हत्या की कोशिश अभी तक 5 बार की जा चुकी है। इन पांच में बुधवार को की गई हत्या की कोशिश शामिल नहीं है।

First Published - May 3, 2023 | 7:44 PM IST

संबंधित पोस्ट