facebookmetapixel
Advertisement
1991 के आर्थिक सुधार अचानक नहीं आए थे, 1970 के दशक में ही बन गई थी बदलाव की जमीन: नितिन देसाईभारत के चॉकलेट बाजार से तेज बढ़ने की तैयारी में फेरेरो रोशे, प्रीमियम सेगमेंट पर नजरRBI गवर्नर की फिनटेक कंपनियों को नसीहत, ‘ग्राहकों के आंकड़ों को व्यावसायिक संपत्ति नहीं, जिम्मेदारी मानें’PNB का वेल्थ मैनेजमेंट और क्रेडिट कार्ड पर बड़ा दांव, 2027 में नई सेवाएं शुरू करने की तैयारीFCNR(B) फंड के इस्तेमाल में लगेंगे 3-4 महीने, असामान्य कर्ज बढ़ने का खतरा नहीं: SBI चेयरमैनक्लोजिंग ऑक्शन में शुरुआती लिक्विडिटी की समस्या सामान्य, SEBI चेयरमैन बोले: दुनिया भर के बाजारों में हुआ ऐसाअगले दौर के सुधारों में डिरेगुलेशन पर जोर, छोटी-छोटी अड़चनें दूर करने की जरूरत: गौबाHDFC बैंक के पक्ष में बहरीन अदालत का फैसला, निवेशकों के सभी 7 मामले खारिजगारंटीशुदा रिटर्न वाली पेंशन योजना की तैयारी, PFRDA ने विशेषज्ञ समिति का किया गठनभारत-रूस व्यापार को 60 से 100 अरब डॉलर तक ले जाने की तैयारी, व्यापार संतुलन पर जोर

ब्याज दरों में गिरावट जारी रहेगी, IMF प्रमुख ने कही ये बड़ी बात

Advertisement

उन्होंने आगाह किया कि किसी भी नीतिगत गलती के लिए कोई जगह नहीं है, क्योंकि इस सफर का अंतिम हिस्सा बेहद मुश्किल होगा।

Last Updated- January 18, 2024 | 10:39 PM IST
IMF
Representative Image

अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (IMF) कही प्रमुख क्रिस्टालिना जॉर्जीवा ने बृहस्पतिवार को कहा कि 2024 में ब्याज दरों में गिरावट जारी रहनी चाहिए। साथ ही उन्होंने आगाह किया कि किसी भी नीतिगत गलती के लिए कोई जगह नहीं है, क्योंकि इस सफर का अंतिम हिस्सा बेहद मुश्किल होगा।

उन्होंने यहां विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) की वार्षिक बैठक-2024 के दौरान एक साक्षात्कार में कहा कि केंद्रीय बैंकों को समय से पहले सख्ती नहीं करनी चाहिए। अगर ऐसा किया तो वे उस जीत को खो सकते हैं, जो अभी उनके हाथ में है। उन्होंने उम्मीद जताई कि 2024 में सकारात्मक रुझान जारी रहेंगे। उन्होंने कहा, ”मुद्रास्फीति दर औसतन कम हो रही है।”

आईएमएफ की प्रबंध निदेशक ने हालांकि क्षेत्रीय विसंगतियों की ओर इशारा भी किया। उन्होंने कहा कि महंगाई के रुझान काफी अलग-अलग हैं। कुछ देशों में यह पहले ही कम हो चुकी है और वहां एक उदार मौद्रिक नीति है। ब्राजील इसका एक उदाहरण है। कई एशियाई देशों में मुद्रास्फीति की समस्या नहीं है।

उन्होंने आगाह किया, ‘‘केंद्रीय बैंकों को समय से पहले सख्ती नहीं करनी चाहिए, क्योंकि ऐसा करने पर वे उस जीत को खो सकते हैं, जो अभी उनके हाथ में है। साथ ही अगर वे बहुत धीमे-धीमे आगे बढ़े, तो अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंच सकता है।’’ उन्होंने विभिन्न देशों के नीति निर्माताओं से सावधानी बरतने और आंकड़ों पर नजर बनाए रखने को कहा।

Advertisement
First Published - January 18, 2024 | 4:43 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement