facebookmetapixel
Advertisement
‘उदारीकण के बाद अहसास हुआ कि हमें इनोवेशन करना होगा, न कि दिल्ली में इंतजार’, नारायण मूर्ति ने बयां की 1991 से पहले की दुश्वारियां1991 से अब तक का सफर: अविश्वास से निकलकर भरोसे पर आधारित आर्थिक नीति बनाने की जरूरत‘बंगाल को मिली तबाही और निराशा की विरासत’, बोले स्वप्न दासगुप्ता: निवेश लाने के लिए करेंगे अतिरिक्त प्रयासऑरिफ्लेम बेचेगी भारत में अपना विनिर्माण कारोबार, अकुम्स ड्रग्स की सहायक कंपनी प्योर एंड क्योर से हुआ समझौता₹9,200 करोड़ के IPO से कर्जमुक्त होगी मणिपाल हेल्थ, उत्तर भारत में विस्तार पर कंपनी का जोर: दिलीप जोसजून में लगातार दूसरे महीने क्रेडिट कार्ड खर्च ₹2 लाख करोड़ पार, HDFC Bank और SBI का दिखा दबदबाICICI Bank ने डॉलर बॉन्ड से जुटाए $1 अरब, 2017 के बाद पहला सबसे बड़ा सार्वजनिक बॉन्ड इश्यूओडिशा में बनेगा देश का पहला AI-ऑप्टिमाइज्ड डेटा सेंटर, HCLTech करेगी ₹14,257 करोड़ का निवेशबंगाल को राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था से जोड़ना होगा, केंद्र के साथ तालमेल और निवेश पर रहेगा हमारा जोर: स्वप्न दासगुप्ताजून में सुस्त IPO के बावजूद ऋण प्रतिभूतियों ने रचा इतिहास, जुटाई ₹3.15 लाख करोड़ की रिकॉर्ड रकम

भारत और इजरायल अगले माह से एफटीए वार्ता पर सहमत

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 12:08 AM IST

भारत और इजरायल सोमवार को मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर अगले महीने से बातचीत फिर शुरू करने पर सहमत हो गए हैं। दोनों पक्ष इस समझौते को अगले साल जून तक पूरा करने के लक्ष्य को लेकर चल रहे हैं।
इस मुद्दे पर विदेश मंत्री एस जयशंकर और इजरायल के वैकल्पिक प्रधानमंत्री एवं विदेश मंत्री याइर लापिद के बीच अत्यंत सार्थक बातचीत हुई।
जयशंकर ने लापिद से मुलाकात के बाद कहा, ‘हमारे अधिकारी वास्तव में नवंबर में भारत-इजरायल मुक्त व्यापार वार्ता को फिर शुरू करने पर सहमत हुए हैं। उन्हें पूरा भरोसा है कि हम अगले जून तक वार्ता को पूरा करने में सक्षम होंगे।’ एफटीए को लेकर दोनों पक्षों के बीच एक दशक से अधिक समय से चर्चा चल रही है, लेकिन यह पहली बार है कि प्रक्रिया को गंभीरता प्रदान करते हुए एक निश्चित समय सीमा निर्धारित की गई है।
इस मुद्दे पर दोनों पक्षों द्वारा वर्षों से कई घोषणाएं की गई हैं लेकिन समझौता अब तक नहीं हो पाया है।
जयशंकर ने ट्वीट किया, ‘वैकल्पिक प्रधानमंत्री एवं विदेश मंत्री (इजरायल) से आज अत्यंत सार्थक बातचीत हुई। क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर व्यापक चर्चा की। एफटीए वार्ता को अगले महीने फिर से शुरू करने तथा कोविड टीकाकरण प्रमाणपत्रों को पारस्परिक रूप से मान्यता देने पर सैद्धांतिक रूप से सहमत हुए।’
लापिद ने इस बात पर भी जोर दिया कि दोनों देशों और व्यापारिक समुदायों के हित में एफटीए को जितनी जल्दी हो सके अंतिम रूप दिया जाएगा।  उन्होंने कहा कि वह दोनों देशों के बीच दोस्ती के और मजबूत होने को लेकर आशान्वित हैं तथा भारत इजरायल का रणनीतिक भागीदार ही नहीं, बल्कि दोस्त भी है।
लापिद ने कहा, ‘हम कई वर्षों से भारत को एक महत्त्वपूर्ण सहयोगी के रूप में देखते हैं। भारत सहयोग के नए अवसर भी लाता है।’ दोनों मंत्रियों ने पानी और कृषि के क्षेत्र में सहयोग को लेकर भी चर्चा की।

Advertisement
First Published - October 18, 2021 | 11:22 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement