facebookmetapixel
Advertisement
पेपर लीक के खिलाफ कानून में संशोधन को केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी, सोमवार को संसद में पेश होगा विधेयकभारी बारिश और बाढ़ का कहर: गुजरात में सेना ने संभाला मोर्चा, असम-महाराष्ट्र में भी हालात गंभीरचार साल के निचले स्तर पर पहुंची निजी कारोबारी गतिविधियां, महंगाई और पश्चिम एशिया तनाव से सुस्त पड़ी रफ्तारफ्रंट-रनिंग मामले में ऐक्सिस MF के पूर्व डीलर वीरेश जोशी पर 7 साल का प्रतिबंध, 3 करोड़ का जुर्माना भीरसायन क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए सरकार का बड़ा कदम, 3,030 करोड़ रुपये की ‘भव्य-रसायन’ योजना मंजूरCBDT को वित्त मंत्री की सख्त हिदायत, कहा: अभी भी 5.4 लाख अपीलें लंबित, मुकदमेबाजी रणनीति की करें समीक्षाUS Tariff on India: अमेरिका ने भारतीय वस्तुओं पर लगाया 10% टैरिफ, धारा 301 के तहत हुई कार्रवाईUpcoming IPO: देश का सबसे बड़ा हेल्थकेयर IPO ला रही मणिपाल हेल्थ, 29 जुलाई से खुलेगा इश्यूHindustan Zinc Q1 Results: दोगुने से ज्यादा बढ़ा मुनाफा, 5,469 करोड़ रुपये पर पहुंचा आंकड़ाबिना इंटरनेट चलने वाले Bitchat ऐप पर सरकार का शिकंजा, GitHub से कोड हटाने का दिया निर्देश

वैश्विक सेवा कारोबार अभी नीचे

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 12:47 AM IST

विश्व व्यापार संगठन ने आज कहा कि सेवा में वैश्विक कारोबार सुधर रहा है, लेकिन अभी यह महामारी के पहले के स्तर पर नहीं पहुंचा है।  सर्विस ट्रेड बैरोमीटर (एसटीबी) की रीडिंग 102.5 है। इससे पता चलता है कि अप्रैल-सितंबर के दौरान सेवाओं की मात्रा में सुधार जारी रहेगा।  एक आधिकारिक बयान में कहा गया है, ‘बहरहाल हकीकत यह है कि हाल में संकेतक नीचे गए हैं, जिससे पता चलता है कि अगर कोविड-19 सेवा कारोबार को प्रभावित करना जारी रखता है तो यह नए कम अनुमान की ओर जा सकता है।’
इसकी 100 रीडिंग मध्यावधि ट्रेंड में वृद्धि के संकेत देती है, जबकि 100 से ज्यादा और इससे कम रीडिंग क्रमश: धारणा से ऊपर और इससे कम वृद्धि के संकेत देती है।
हालांकि ज्यादातर कंपोनेंट संकेतक की धारणा ऊपर है, लेकिन कुल मिलाकर मिश्रित तस्वीर है। निर्माण सूचकांक (97.4) गिरकर ट्रेंड के नीचे आ गया है, जबकि आईसीटी सेवाओं का सूचकांक (100) और हवाई यात्रियों का सूचकांक (105.6) हाल में बढ़ा है, हालांकि यह अभी भी महामारी के पहले के स्तर की तुलना में बहुत नीचे है। ग्लोबल सर्विसेज पर्चेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स (102.7) और वित्तीय सेवाएं (100.2) सूचकांकों से संकेत मिलता है कि वृद्धि की रफ्तार सुस्त रही है।
कंटेनर शिपिंग की वृद्धि (106.8) रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने के बाद सुस्त हुई है। डब्ल्यूटीओ ने कहा है कि हाल में शिपिंग की लागत में बढ़ोतरी वस्तुओं के वैश्विक आपूर्ति में बढ़ोतरी और आपूर्ति की कमी की वजह से हुई है।
डब्ल्यूटीओ ने कहा, ‘सेवा कारोबार का हाल का प्रदर्शन 2008-09 के वित्तीय संकट से अलग है, जब सेवाओं का कारोबार वस्तुओं के कारोबार की तुलना में ज्यादा लचीला था। सेवाओं के कारोबार में सालाना वृद्धि  दूसरी तिमाही में पहले के साल के कम आधार के कारण मजबूत रही है।’
भारत का सेवाओं का निर्यात सूचना तकनीक और आईटी सक्षम सेवाओं पर केंद्रित रहा है, जिसने अपने वैश्विक प्रतिद्वदियों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया है। भारत के वाणिज्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक अगस्त महीने में सेवाओं का निर्यात 18.92 अरब डॉलर रहा है, जो पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 17.22 प्रतिशत और 2019 की समान अवधि की तुलना में 7.83 प्रतिशत ज्यादा है। चालू वित्त वर्ष के पहले 5 महीने में कुल मिलाकर सेवाओं का निर्यात 92.08 अरब डॉलर रहा है।

Advertisement
First Published - September 24, 2021 | 12:13 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement