facebookmetapixel
Advertisement
China Inflation: चीन में महंगाई की रफ्तार पड़ी धीमी, जुलाई में घटकर 0.5 फीसदी पर आईStock Market Today: GIFT Nifty सुस्त, लेकिन Asia के बाजारों में तेजी! Hormuz पर US-Iran डील से आज बाजार की दिशा होगी तयOil Prices: कच्चे तेल में तेजी, ब्रेंट 84 डॉलर के पार; होर्मुज को लेकर अनिश्चितता से बढ़े दामDLF Retail Growth: महंगे ब्रांड और बढ़ते खर्च से DLF को बड़ा फायदा, रिटेल आय में 20-22% उछाल की तैयारीStocks To Watch Today: Signature Global, LIC, Vedanta Aluminium समेत इन शेयरों पर रहेगी बाजार की नजरसीमेंट कंपनियों की बिक्री में 7-8% उछाल, बढ़ती लागत ने मुनाफे पर डाला दबावमॉनसून सत्र में महज चार दिन शेष, शाह के बयान से पीछे हटने को तैयार नहीं विपक्षप्रधानमंत्री मोदी ने खिलाड़ियों को दी बधाई, ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ को किया याद; हर घर तिरंगा की अपीलISRO 6 साल में भेजेगा 300 उपग्रह! 2035 तक अपना स्पेस स्टेशन बनाने का लक्ष्यरिटर्न में पिछड़कर भी रहे एसआईपी की पसंद निवेश के लिए कितने सही हैं लार्ज कैप फंड?

Eastern Ladakh Dispute: भारत-चीन के बीच दो दिवसीय सैन्य वार्ता

Advertisement

भारतीय और चीनी सैनिक पूर्वी लद्दाख में गतिरोध के कुछ बिंदुओं पर तीन साल से अधिक समय से टकराव की स्थिति में हैं।

Last Updated- August 15, 2023 | 9:00 PM IST
india_China

भारत और चीन पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर गतिरोध के शेष मुद्दों को शीघ्रता से हल करने पर सहमत हुए। दोनों पक्षों द्वारा दो दिवसीय सैन्य वार्ता समाप्त होने के एक दिन बाद मंगलवार को एक संयुक्त बयान में यह जानकारी दी गई।

इसमें कहा गया, “दोनों पक्षों ने पश्चिमी क्षेत्र में एलएसी पर शेष मुद्दों के समाधान पर सकारात्मक, रचनात्मक और गहन चर्चा की।” बयान में कहा गया, “नेतृत्व द्वारा दिए गए मार्गदर्शन के अनुरूप, उन्होंने खुले और दूरदर्शी तरीके से विचारों का आदान-प्रदान किया।”

इसमें कहा गया है कि भारत-चीन कोर कमांडर-स्तरीय बैठक का 19वां दौर 13-14 अगस्त को भारतीय सीमा पर चुशुल-मोल्डो सीमा बैठक बिंदु पर आयोजित किया गया था। यह पहली बार था कि लंबे समय से चल रहे सीमा विवाद पर उच्च स्तरीय सैन्य वार्ता दो दिनों तक चली।

विदेश मंत्रालय द्वारा जारी बयान में कहा गया, “वे शेष मुद्दों को शीघ्रता से हल करने तथा सैन्य और राजनयिक चैनलों के माध्यम से संवाद और बातचीत की गति बनाए रखने पर सहमत हुए।” इसमें कहा गया, “अंतरिम रूप से, दोनों पक्ष सीमावर्ती क्षेत्रों में जमीनी स्तर पर शांति बनाए रखने पर सहमत हुए।”

भारतीय और चीनी सैनिक पूर्वी लद्दाख में गतिरोध के कुछ बिंदुओं पर तीन साल से अधिक समय से टकराव की स्थिति में हैं, हालांकि दोनों पक्षों ने व्यापक राजनयिक और सैन्य वार्ता के बाद कई क्षेत्रों से सैनिकों की वापसी पूरी कर ली है।

Advertisement
First Published - August 15, 2023 | 9:00 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement