facebookmetapixel
रूस से दूरी, पश्चिम एशिया से नजदीकी: भारतीय तेल आयात में बड़ा बदलावबैंकों का भरोसा बढ़ा, वाणिज्यिक क्षेत्र में रिकॉर्ड निवेशअगली पीढ़ी की वायु शक्ति के लिए रणनीतिक साझेदारी का सही समय: वायु सेना प्रमुखNRI धन में तेज गिरावट, क्या रुपये की चिंता वजह है?भारत की वित्तीय ताकत बढ़ी! RBI के आंकड़ों ने दिखाई बड़ी तस्वीरभारत की ग्रोथ स्टोरी को रफ्तार दे रहे 40 वर्ष से कम उम्र के उद्यमी, 31 लाख करोड़ रुपये के उद्यमों की कमाननवंबर में क्यों सूख गया विदेश भेजा जाने वाला पैसा? RBI डेटा ने खोली परतप्रत्यक्ष विदेशी निवेश में कमीRBI ने नवंबर में क्यों घटाई डॉलर बिकवाली? जानिए रुपये पर क्या पड़ा असरअदाणी समूह 66 अरब डॉलर का निवेश करेगा, इंफ्रास्ट्रक्चर में नए दौर की शुरुआत

श्रीलंका की अर्थव्यवस्था में ‘सुधार के शुरुआती संकेत’: IMF

Last Updated- June 02, 2023 | 11:42 AM IST
IMF

श्रीलंका की दिवालिया हो चुकी अर्थव्यवस्था में ‘सुधार के शुरुआती संकेत’ दिखाई दिए हैं। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के उप प्रबंध निदेशक केंजी ओकामुरा ने गुरुवार को देश की अपनी दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा के अंत में यह बात कही। उन्होंने साथ ही श्रीलंका के अधिकारियों और आम लोगों से कहा कि सुधार की इस रफ्तार को बनाए रखने की जरूरत है।

उन्होंने कहा, ‘महत्वपूर्ण नीतिगत कार्रवाइयों के कारण श्रीलंका की अर्थव्यवस्था में सुधार के शुरुआती संकेत दिख रहे हैं। लेकिन, आर्थिक सुधार चुनौतीपूर्ण बना हुआ है। अधिकारियों और श्रीलंकाई लोगों, दोनों को मजबूती के साथ सुधार की गति को बरकरार रखने की जरूरत है।’ उन्होंने कहा कि ऋणदाताओं के साथ लगातार खुला संवाद ऋण स्थिरता को बहाल करने के लिए पुनर्गठन समझौतों तक पहुंचने में मदद करेगा।

First Published - June 2, 2023 | 11:42 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट