facebookmetapixel
Advertisement
भारत में पेट्रोल, डीजल या LPG की कोई कमी नहीं, 60 दिन का स्टॉक मौजूद: सरकारभारत की तेल जरूरतें क्यों पूरी नहीं कर पा रहा ईरानी क्रूड ऑयल? चीन की ओर मुड़े जहाजलाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर: सीएम योगी आदित्यनाथऑल टाइम हाई के करीब Oil Stock पर ब्रोकरेज सुपर बुलिश, कहा- खरीद लें, 65% और चढ़ने का रखता है दमBharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमान

इलेक्ट्रॉनिक विनिर्माण पर विशेष टैरिफ लगाने का कारण अमेरिका के वाणिज्य विभाग की सेक्शन 232

Advertisement

सेक्शन 232 के अनुसार, राष्ट्रपति को ऐसे आयात पर प्रतिबंध लगाने का अधिकार है जो राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा पैदा करते हैं।

Last Updated- August 01, 2025 | 11:08 PM IST
Donald Trump

इलेक्ट्रॉनिक विनिर्माण पर विशेष टैरिफ लगाने का कारण अमेरिका के वाणिज्य विभाग द्वारा सेक्शन 232 के तहत की गई जांच की एक अहम शर्त है जिसमें भारत के लिए सर्वर, लैपटॉप और पर्सनल कंप्यूटर (पीसी) के अलावा  मुख्य रूप से मोबाइल उपकरण शामिल हैं। अमेरिका के वाणिज्य विभाग के ट्रेड एक्सपैंशन ऐक्ट 1962 के सेक्शन 232 के अनुसार, राष्ट्रपति को ऐसे आयात पर प्रतिबंध लगाने का अधिकार है जो राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा पैदा करते हैं। वाणिज्य विभाग, संभावित खतरों की जांच करता है और अगर कोई खतरा पाया जाता है तब राष्ट्रपति टैरिफ या अन्य व्यापार प्रतिबंध लगा सकते हैं।

इस कानून की उपधारा 4, भारत के लिए महत्त्वपूर्ण है जिसमें कहा गया है कि वाणिज्य विभाग ‘अमेरिकी सेमीकंडक्टर के आयात की जांच करेगा, जिसमें डाउनस्ट्रीम उत्पादों (यानी मोबाइल, लैपटॉप आदि) में लगे हुए सेमीकंडक्टर भी शामिल हैं और जिनके स्रोत कम तादाद में हैं और उनसे जुड़े जोखिम क्या हैं। इसी तरह, यह कुछ विदेशी स्रोतों से मिलने वाले, यूनाइटेड एसएमई आयात की भी जांच करेगा।’

वर्तमान में, इन उत्पादों को अमेरिका द्वारा हर टैरिफ से छूट दी गई है, जो 1 अगस्त के बाद भी जारी रहेगी। अंतिम निर्णय 14 अगस्त की समय-सीमा के बाद विभाग द्वारा सेक्शन 232 जांच रिपोर्ट जमा करने के बाद लिया जाएगा।

उद्योग विशेषज्ञ रूढि़वादी तरीके से थोड़े आशावादी हैं कि यह छूट जारी रह सकती है और अगर टैरिफ लगाया भी जाता है तब वह बहुत कम होगा क्योंकि यह पूरे मोबाइल फोन की लागत पर नहीं बल्कि केवल सेमीकंडक्टर के मूल्य पर लगाया जाएगा। मोबाइल से जुड़ी सामग्री के बिल में सेमीकंडक्टर का हिस्सा 25 फीसदी से 40 फीसदी के बीच होता है।

मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन फॉर इन्फॉर्मेशन टेक्नॉलजी (एमएआईटी) आईटी हार्डवेयर कंपनियों का एक संगठन है और इसका कहना है कि सेक्शन 232 की जांच से टैरिफ की तस्वीर बदल सकती है, लेकिन कोई भी बदलाव धीरे-धीरे होने की उम्मीद है और इसमें प्रमुख आपूर्ति श्रृंखला सेगमेंट के लिए विशेष छूट शामिल हो सकती है।

अमेरिका को इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों का निर्यात करने वाले शीर्ष अधिकारियों का कहना है कि एक चिंता यह है कि अमेरिकी सरकार को टैरिफ में बदलाव के लिए कोई स्पष्टीकरण देने की आवश्यकता नहीं है, भले ही यह एक सार्वजनिक जांच है जिसमें विभिन्न हितधारकों ने अपने विचार दिए हैं। एक वरिष्ठ कार्यकारी कहते हैं, ‘वे बस इतना कहकर टैरिफ लगा सकते हैं कि उन्होंने ऐसा अमेरिका की सुरक्षा की रक्षा के लिए किया है।’

एक चिंताजनक खबर यह है कि क्यूपर्टिनो की ऐपल इंक जो भारत में आईफोन को असेंबल करती है उसने यह पहले ही सुनिश्चित कर लिया है कि उसकी अधिकांश सेमीकंडक्टर जरूरतें गैर-चीनी स्रोतों से पूरी हों।

Advertisement
First Published - August 1, 2025 | 11:01 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement